Croatia ki Currency: क्या आप जानते हैं क्रोएशिया की करेंसी क्या है, भारत में इसकी क्या कीमत है?

1 minute read
Croatia ki Currency

विद्यार्थी जीवन में सामान्य ज्ञान एक मुख्य भूमिका निभाता है क्योंकि इसी के आधार पर विद्यार्थियों का देश-विदेश के ज्ञान परिचय होता है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को Croatia ki Currency के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए। आर्थिक स्थिति को देखने के लिए किसी भी देश की आधिकारिक मुद्रा की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। देश-विदेशी में करेंसी की जानकारी होने से विद्यार्थी अपने सामान्य ज्ञान में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से आप Croatia ki Currency क्या है तथा भारत में क्रोएशिया की करेंसी की क्या कीमत है, के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं तुर्की की करेंसी क्या है, और भारत में इसकी क्या कीमत है?

क्या है Croatia ki Currency?

क्रोएशिया की आधिकारिक मुद्रा को “यूरो” कहा जाता है, क्रोएशिया में यूरो का उपयोग व्यापारिक तौर पर लेन-देन की दृष्टि से भी व्यापक रूप में होता है। क्रोएशिया की आर्थिक स्तिथि को मजबूत करने के लिए क्रोएशिया में यूरो का ही उपयोग किया जाता है। “यूरो” का प्रतीकात्मक चिह्न “€‎” होता है, तथा यूरो को 100 सेंट में विभाजत किया जाता है। क्रोएशिया की आधिकारिक मुद्रा “यूरो” का ISO कोड EUR है।

क्रोएशिया की आधिकारिक मुद्रा को “यूरो” से पहले क्रोएशियाई कुना के नाम से जाना जाता था। क्रोएशियाई कुना का प्रतीक kn तथा इसका प्रतीक HRK था। क्रोएशियाई कुना को 100 लिपा में विभाजित किया जाता था। क्रोएशिया यूरो को 1 जनवरी 2023 को अपनाया था।

क्रोएशिया की मुद्रा यूरो है, जिसमें सिक्के और बैंक नोट दोनों ही चलन में प्रयोग होते हैं। इसमें 2, 5, 10, 20, 50 सेंट, 1 और 2 यूरो के सिक्के तथा 5, 10, 20, 50, 100, 200 और 500 यूरो के मूल्यवर्ग के बैंक नोट चलन में हैं। क्रोएशिया की आधिकारिक मुद्रा यूरो को, “यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) और यूरोपीय सेंट्रल बैंक सिस्टम (ESCB)” द्वारा नियंत्रित अथवा जारी किया जाता है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं कि नेपाल की करेंसी क्या है?

भारत में क्रोएशिया की करेंसी की क्या है कीमत?

क्रोएशिया की करेंसी यूरो के बारे में जानने के बाद आपको इसके आधार पर, भारत में इसकी कीमत क्या है, के बारे में जान लेना अनिवार्य है। यूं तो करेंसी में उतार-चढ़ाव आना आम सी बात है, जिससे इसके डाटा में परिवर्तन देखने को मिलता है। इस पोस्ट में दी गयी करेंसी की कीमत की जानकारी 26 दिसंबर 2023 के डाटा के अनुसार है, जो कि निम्नवत है;

1 Euro = 91.65 Indian Rupee

यह भी पढ़ें : डॉलर कैसे बना दुनिया की रिसर्व करेंसी?

संबंधित आर्टिकल

नॉर्थ कोरिया की करेंसीज़िम्बाब्वे की करेंसी
ऑस्ट्रिया की करेंसीमंगोलिया की करेंसी
युगांडा की करेंसीनॉर्वे की करेंसी
मोरक्को की करेंसीअल्जीरिया की करेंसी
सीरिया की करेंसीबेलारूस की करेंसी
अल्बानिया की करेंसीक्यूबा की करेंसी
लाओस की करेंसीसर्बिया की करेंसी
लीबिया की करेंसीलेबनान की करेंसी

FAQs

Croatia ki Currency का नाम क्या है?

क्रोएशिया की आधिकारिक मुद्रा को “यूरो” कहा जाता है।

क्रोएशिया की करेंसी का प्रतीक/सिंबल होता है?

क्रोएशिया की करेंसी का प्रतीक/सिंबल “€‎” होता है।

क्रोएशिया की राजधानी क्या है?

क्रोएशिया की राजधानी “ज़ाग्रेब” है। ज़ाग्रेब को क्रोएशिया की राजनीति, आर्थिक तथा सांस्कृतिक शक्ति के केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त है।

आशा है कि आपको Croatia ki Currency पर आधारित यह ब्लाॅग जानकारी से भरपूर लगा होगा। देश-विदेश की करेंसी से जुड़े ब्लॉग, जो आपकी जनरल नॉलेज को बढ़ाएंगे। इन्हें पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*