Gujarat Board 12th Result 2024 : गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें पास परसेंटेज

1 minute read
गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

Gujarat Board 12th Result 2024 : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB या GSEB) ने HSC या कक्षा 12वीं और गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) के परिणाम आज, 9 मई को घोषित कर दिए हैं। जीएसईबी एचएससीसाइंस, सामान्य स्ट्रीम (आर्ट) औरकॉमर्स) और GUJCET परिणाम gseb.org पर उपलब्ध हैं।

आपको बता दें की इस बार 12वीं एग्जाम में 4.7 लाख लड़कियां और लड़के शामिल हुए थे। 12वीं परीक्षा 11 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। पहली पाली में परीक्षा 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक और दूसरी पाली में 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित की गई थी।

अगर बात करें 2023 की तो, एचएससी साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 2 मई को घोषित किया गया था. रिजल्ट 65.58 प्रतिशत दर्ज किया गया था. लड़कियों का पास प्रतिशत 64.66 फीसदी और लड़कों का 66.32 फीसदी रहा. साइंस स्ट्रीम में लड़कों के अंक लड़कियों से अच्छे रहे हैं, लड़कों का कुल रिजल्ट 83.53 फीसदी और लड़कियों का 82.35 प्रतिशत हैं।

कितना रहा किस स्ट्रीम में पास प्रतिशत?

  • सामान्य स्ट्रीम में 91.93 प्रतिशत
  • साइंस स्ट्रीम में 82.45 फीसदी
  • कुल पास प्रतिशत 68.42 फीसदी
  • जनरल स्ट्रीम में कुल 378268 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 3,47,738 पास हुए हैं.
    साइंस स्ट्रीम में कुल 111132 शामिल हुए थे, जिनमें से 91625 पास हुए हैं।
    साइंस स्ट्रीम ग्रुप A रिजल्ट का पास प्रतिशत 90.11 % और ग्रुप B का 78.34 प्रतिशत दर्ज किया गया हैं।
  • मोरबी जिले का रिजल्ट 92.8 प्रतिशत
  • उडपुर का रिजल्ट 51.36 प्रतिशत

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आप सभी को Gujarat Board 10th Result Date 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*