Today History in Hindi| 1 May- मजदूर दिवस मनाने की हुई थी शुरुआत, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास (12)

देश और दुनिया के इतिहास में 1 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1 मई को मजदूर दिवस मनाने से लेकर अन्य कई बड़ी घटनाएं इस दिन का इतिहास समेटे हैं। दुनिया में मजदूर दिवस मनाने का चलन करीब 132 साल पुराना है। मजदूरों ने काम के घंटे तय करने की मांग को लेकर 1877 में आंदोलन शुरू किया, इस दौरान यह दुनिया के विभिन्न देशों में फैलने लगा। 

1 मई 1886 को पूरे अमेरिका के लाखों मज़दूरों ने एक साथ हड़ताल शुरू की थी और इसके बाद से ही मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। 1 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1897 में स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। Today History in Hindi| 1 May- में हम 1 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 1 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1886 में आज ही के दिन अमेरिका के शिकागो में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल और मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
  • 1897 में आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।
  • 1908 में आज ही के दिन प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी थी।
  • 1914 में कार निर्माता फोर्ड पहली ऐसी कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए 8 घंटे काम करने का नियम लागू किया था।
  • 1923 में भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
  • 1956 में जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई थी।
  • 1960 में महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य आज ही के दिन बने थे। 
  • 1972 में आज ही के दिन देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण हुआ था।
  • 2009 में आज ही के दिन स्वीडन ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी गई थी।
  • 2011 में आज ही के दिन अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि हुई थी।
  • 1988 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म हुआ था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 1 May- में आपको 1 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*