जानिए डॉलर कैसे बना दुनिया की रिजर्व करेंसी?

1 minute read
डॉलर कैसे बना दुनिया की रिजर्व करेंसी

किसी भी समृद्ध राष्ट्र की समृद्धि की पहचान उस राष्ट्र की मुद्रा होती है। आसान भाषा में कहें तो किसी राष्ट्र की मुद्रा यानि कि करेंसी का विश्व में क्या स्थान है, इसके माध्यम से ही आर्थिक तौर पर किसी राष्ट्र को उसकी पहचान मिलती है। अमेरिकी डॉलर वैश्विक वित्तीय प्रणाली का प्रमुख चालक है, यानि कि केंद्रीय बैंकों के लिये प्रमुख आरक्षित मुद्रा से लेकर वैश्विक व्यापार एवं उधार लेने हेतु अमेरिकी डॉलर मुख्य साधन के रूप में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस पोस्ट में आपको डॉलर कैसे बना दुनिया की रिजर्व करेंसी, के बारे में जानने को मिलेगा।

डॉलर कैसे बना दुनिया की रिजर्व करेंसी?

यूनाइटेड स्टेट्स की करंसी “अमेरिकी डॉलर” दुनिया की रिजर्व करेंसी के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, जिसका अपना एक अलग इतिहास है। आपका सवाल डॉलर कैसे बना दुनिया की रिजर्व करेंसी, जवाब की खोज में आपको अमेरिकी डॉलर के इतिहास में ले जाता है। जिसमें गोल्ड स्टैडर्ड से लेकर ब्रेटन वुड्स समझौतों के कारण अमेरिकी डॉलर को धीरे-धीरे दुनिया में एक मजबूत पहचान मिली।

इसकी मजबूत पहचान के चलते कई देशों द्वारा इसे अपने विदेशी मुद्रा भंडार में रखा जाने लगा, जिस कारण डॉलर को और अधिक बल मिला। समय की करवट से अमेरिकी डॉलर की मांग इतनी बढ़ गई कि राष्ट्रपति रिडर्ड निक्सन को इसे आपूर्ति के लिए, डॉलर को गोल्ड से डी-लिंक करना पड़ा। इसी कारण डॉलर में फ्लोटिंग एक्सचेंज रेट शुरू हुआ। जिसका परिणाम है कि आज प्रतिदिन डॉलर के दामों में बदलाव होता है।

डॉलर को दुनिया की रिजर्व करेंसी के रूप में स्थापित करने वाले मुख्य कारण

डॉलर ने धीरे-धीरे सारे विश्व में अपना वर्चस्व स्थापित किया, जिसके पीछे केवल कोई एक या दो समझौते नहीं है। डॉलर की मजबूती के लिए यूँ तो अनेक कारण रहे, इसके विभिन्न पहलुओं में से कुछ पहलू निम्नलिखित हैं। नीचे दिए गए मुख्य कारणों के आधार पर ही डॉलर दुनिया की रिजर्व करेंसी के रूप में स्थापित हो पाया है-

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में
  • अंतर्राष्ट्रीय भुगतान के रूप में
  • मूल्य निर्धारक के रूप में
  • निवेश के रूप में

FAQs

विश्व की सबसे महंगी करेंसी कौन सी है?

विश्व की सबसे महंगी करेंसी कुवैती दीनार है।

विश्व का सबसे पहला सिक्का कौन सा है?

विश्व का सबसे पहला सिक्का लिडियन लायन को माना जाता है।

अर्थव्यवस्था में नंबर 1 कौन सा देश है?

7 अगस्त 2023 के आंकड़ों के मुताबिक युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) अमीर देशों की सूची में नंबर 1 पर है।

आशा है कि आपको डॉलर कैसे बना दुनिया की रिजर्व करेंसी, का जवाब इस ब्लाॅग के माध्यम से मिल गया होगा। इसी तरह के अन्य जनरल नॉलेज के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*