Laos ki Currency: क्या आप जानते हैं लाओस की करेंसी क्या है, भारत में इसकी क्या कीमत है?

1 minute read
Laos ki Currency

विद्यार्थी जीवन में सामान्य ज्ञान का होना बेहद जरूरी होता है क्योंकि इसी के आधार पर विद्यार्थियों को देश-दुनिया से जुड़ी जानकारियों का पता चलता है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को Laos ki Currency के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए। आर्थिक स्थिति को देखने के लिए किसी भी देश की आधिकारिक मुद्रा की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। अपने देश के साथ-साथ विदेशी करेंसी की जानकारी रख कर विद्यार्थी अपने सामान्य ज्ञान में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से आप Laos ki Currency क्या है तथा भारत में लाओस की करेंसी की क्या कीमत है, के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं तुर्की की करेंसी क्या है, और भारत में इसकी क्या कीमत है?

क्या है Laos ki Currency?

लाओस की आधिकारिक मुद्रा को “लाओ किप” कहा जाता है, लाओस में लाओ किप का उपयोग व्यापारिक तौर पर लेन-देन की दृष्टि से भी व्यापक रूप में होता है। लाओस की आर्थिक स्तिथि को मजबूत करने के लिए लाओस में लाओ किप का ही उपयोग किया जाता है। “लाओ किप” का प्रतीकात्मक चिह्न “₭” होता है, तथा लाओ किप को 100 अट में विभाजत किया जाता है। लाओस की आधिकारिक मुद्रा “लाओ किप” का ISO कोड LAK होता है।

लाओस की मुद्रा लाओ किप है, जिसमें सिक्के और बैंक नोट दोनों ही चलन में प्रयोग होते हैं। इसमें 10, 20, 50, 100, 500 और 1000 अट के सिक्के तथा 10, 20, 50, 100, 500, 1000, 5000, 10000, 20000, 50000 और 100000 किप के मूल्यवर्ग के बैंक नोट चलन में हैं। लाओस की आधिकारिक मुद्रा लाओ किप को, “बैंक ऑफ लाओ” द्वारा नियंत्रित अथवा जारी किया जाता है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं कि नेपाल की करेंसी क्या है?

भारत में लाओस की करेंसी की क्या है कीमत?

लाओस की करेंसी लाओ किप के बारे में जानने के बाद आपको इसके आधार पर, भारत में इसकी कीमत क्या है, के बारे में जान लेना अनिवार्य है। यूं तो करेंसी में उतार-चढ़ाव आना आम सी बात है, जिससे इसके डाटा में परिवर्तन देखने को मिलता है। इस पोस्ट में दी गयी करेंसी की कीमत की जानकारी 19 दिसंबर 2023 के डाटा के अनुसार है, जो कि निम्नवत है;

1 Laotian Kip = 0.0040 Indian Rupee

यह भी पढ़ें : डॉलर कैसे बना दुनिया की रिसर्व करेंसी?

संबंधित आर्टिकल

वेनेज़ुएला की करेंसीस्वीडन की करेंसी
उज़्बेकिस्तान की करेंसीनाइजीरिया की करेंसी
ग्रीस की करेंसीआइसलैंड की करेंसी
फिलिपींस की करेंसीबेल्जियम की करेंसी
किर्ग़िज़स्तान की करेंसीसाइप्रस की करेंसी
नॉर्थ कोरिया की करेंसीज़िम्बाब्वे की करेंसी
ऑस्ट्रिया की करेंसीमंगोलिया की करेंसी
युगांडा की करेंसीनॉर्वे की करेंसी
मोरक्को की करेंसीअल्जीरिया की करेंसी
सीरिया की करेंसीबेलारूस की करेंसी
अल्बानिया की करेंसीक्यूबा की करेंसी

FAQs

Laos ki Currency का नाम क्या है?

लाओस की आधिकारिक मुद्रा को “लाओ किप” कहा जाता है।

लाओस की करेंसी का प्रतीक/सिंबल होता है?

लाओस की करेंसी का प्रतीक/सिंबल “₭” होता है।

लाओस की राजधानी क्या है?

लाओस की राजधानी “वियांतियान” है। वियांतियान को लाओस की राजनीति, आर्थिक तथा सांस्कृतिक शक्ति के केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त है।

आशा है कि आपको Laos ki Currency पर आधारित यह ब्लाॅग जानकारी से भरपूर लगा होगा। देश-विदेश की करेंसी से जुड़े ब्लॉग, जो आपकी जनरल नॉलेज को बढ़ाएंगे। इन्हें पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*