Duniya Ka Sabse Garib Desh Kaun Sa Hai | जानें दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है?

1 minute read
Duniya Ka Sabse Garib Desh Kaun Sa Hai

हम सभी दुनिया के सबसे शक्तिशाली और अमीर देशों के बारे में तो जानते ही हैं, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ चीन, जापान, जर्मनी और भारत देश का नाम आता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है? बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा वर्ष 2023 तक अनुमानित प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (PPP) के अनुसार ‘दक्षिण सूडान’ दुनिया का सबसे गरीब देश है। वहीं इन गरीब देशों की सूची में अगला नाम बुरुंडी, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, सोमालिया और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो का आता हैं। 

यह भी पढ़ें – जानिए अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के बारे में 

ये हैं दुनिया के सबसे गरीब देश 

यहाँ आपको अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा वर्ष 2023 के प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (PPP) के अनुसार दुनिया के  सबसे गरीब देश कौन से है के बारे में नीचे दी गई टेबल में बताया जा रहा हैं:-

स्थान देश राजधानी क्षेत्रफल (KM2) अनुमानित प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (हजार अमेरिकी डॉलर) 
दक्षिण सूडानजुबा1,765,048515.75
बुरुंडी बुजुम्बुरा5,270891
मध्य अफ्रीकी गणराज्यबंगुई622,9801,130
सोमालिया मोगादिशु627,3401,370
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगोकिंशासा341,5001,474
मोजाम्बिकमैपुटो786,3801,556
नाइजर नियामी1,266,7001,600
मलावीलिलोंग्वे94,2801,682
चाड अन्’ ड्जमेना1,259,2001,797
10 लाइबेरियामोनरोविया96,3201,798

यह भी पढ़ें – जानिए यूरोप के देशों की सूची उनकी राजधनी और क्षेत्रफल के बारे में 

जानें प्रति व्यक्ति जीडीपी के आधार पर दुनिया के सबसे गरीब देश 

क्या आप जानते हैं किसी भी देश की तरक्की को उसकी जीडीपी, प्रति व्यक्ति आय, लिविंग स्टैंडर्ड और परचेजिंग पावर पैरिटी (PPP) के हिसाब से मापा जाता है। अब हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीडीपी (GDP) और परचेजिंग पावर पैरिटी (PPP) के अनुसार दुनिया के सबसे गरीब देश हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के वर्तमान आकलन 2023 के अनुसार इन गरीब देशों की सूची इस प्रकार हैं:-

  • दक्षिण सूडान – यह दुनिया का सबसे गरीब देश है। कई वर्षों से गृह युद्ध की स्थिति से जुझने के कारण यह भीषण गरीबी झेल रहा है। 
  • बुरुंडी – दुनिया के गरीब देशों की सूची में ‘बुरुंडी’ दूसरे पायदान पर आता है। इस देश में प्राकृतिक संसाधनों की अत्याधिक कमी और कई वर्षों तक गृह युद्ध होने के कारण यहाँ की अधिकांश जनसंख्या गरीबी की मार झेल रही हैं। 
  • मध्य अफ्रीकी गणराज्य –  गरीब देशों की सूची में अगला नाम ‘मध्य अफ्रीकी गणराज्य’ का है। इस देश को फ्रांस से वर्ष 1960 में स्वतंत्रता मिली थी। लेकिन देश में राजनीतिक अस्थिरता, आतंरिक गृहयुद्ध, भ्रष्टाचार और हिंसा के कारण यहाँ की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। जिससे यह देश कभी उभर नहीं पाया और गरीब देशों की सूची में आ गया। 
  • सोमालिया – गरीब देशों की सूची में चौथा नाम ‘सोमालिया’ देश का है। यह देश भी प्राकृतिक संसाधनों की कमी और आतंरिक गृहयुद्ध, भ्रष्टाचार और हिंसा के कारण गरीब देशों की सूची में शामिल है। 
  • डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो – गरीब देशों की सूची में पांचवा नाम ‘डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो’ देश का है। इस देश में प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है, लेकिन यहाँ लगातार गृहयुद्ध और हिंसा के कारण लाखों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है।  

यह भी पढ़ें – Duniya Ka Sabse Chota Desh

आशा है आपको दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है के बारे में सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*