Today’s Current Affairs in Hindi | 22 नवंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 22 November 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 नवंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

22 नवंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में गुजरात राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘ग्लोबल फिशरिश कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023’ में ‘घोल फिश’ को गुजरात की स्टेट फिश घोषित किया है।
  2. हाल ही में मशहूर प्रोड्यूसर और फिल्म निर्माता ‘एकता कपूर’ को ’51वें Emmy Awards 2023′ में बेस्ट डायरेक्टोरेट अवार्ड से नवाज़ा गया है।
  3. हाल ही में ‘मैक्स वेरस्टैपेन’ ने ‘लास वेगास ग्रांड पिक्स 2023’ का खिताब अपने नाम किया है। 
  4. हाल ही में ‘नोवाक जोकोविच’ ने ATP फाइनल्स में रिकॉर्ड 7वीं बार खिताब अपने नाम किया है।
  5. हाल ही में ‘ल्यूक फ्रीडेन’ को लक्जमबर्ग देश का प्रधानमंत्री चुना गया हैं। 
  6. हाल ही में 21 नवंबर को ‘विश्व टेलीविजन दिवस’ मनाया गया है।
  7. हाल ही में भारत और अमेरिका देश के बीच संयुक्त अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ का 14वां संस्करण शुरू हुआ है। 
  8. हाल ही में अभिनेता ‘वीर दास’ ‘इंटरनेशनल एमी अवार्ड’ जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं।
  9. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने ‘हलाल-सर्टिफाइड प्रोडक्ट’ पर प्रतिबंध लगाया है। 
  10. हाल ही में ओपी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति प्रोफेसर (डॉ) सी. राज कुमार को ‘डॉ. प्रीतम सिंह ट्रांफॉर्मेशनल लीडर अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया है। 
  11. हाल ही में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री ‘माधुरी दीक्षित’ को 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में सम्मानित किया गया है। 
  12. हाल ही में इंडिया पोस्ट ने बेहतर सेवाओं के लिए ‘ब्लू डार्ट’ (Blue Dart) के साथ समझौता किया है। 
  13. हाल ही में ‘क्यूटोन टाइल्स’ को भारत के सबसे इनोवेटिव टाइल ब्रांड के रूप में सम्मानित किया गया है। 
  14. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए विस्फोटक बल्लेबाज ‘सूर्यकुमार यादव’ को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।
  15. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘ज्ञानोदय एक्सप्रेस नॉलेज ऑन व्हील्स’ की शुरुआत की है।

यह भी पढ़ें – 1983 में पहली बार भारत में हुआ था राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन

22 नवंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस राज्य में ‘36वां अखिल भारतीय संताली लेखक महोत्सव’ शुरू हुआ है?

(A) पश्चिम बंगाल 
(B) ओडिशा 
(C) छ्तीसगढ़ 
(D) राजस्थान 
उतर- (B) ओडिशा 

2. हाल ही में पर्यटन मंत्रालय किस राज्य में ‘अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट’ के 11वें संस्करण की मेजबानी करेगा?

(A) सिक्किम 
(B) नागालैंड 
(C) मेघालय 
(D) त्रिपुरा 
उतर- (C) मेघालय 

3. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा ‘हर बच्चे के लिए हर अधिकार अभियान’ शुरू किया गया है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) मध्य प्रदेश 
(C) बिहार 
(D) झारखंड 
उतर- (A) उत्तर प्रदेश 

4. हाल ही में ‘जयपुर वैक्स म्यूजियम’ (Jaipur Wax Museum) में किस भारतीय क्रिकेटर की प्रतिमा लगाई जाएगी?

(A) महेंद्र सिंह धोनी 
(B) रोहित शर्मा 
(C) विराट कोहली 
(D) युवराज सिंह 
उतर- (C) विराट कोहली 

5. हाल ही में दक्षिणपंथी नेता ‘जेवियर माइली’ को किस देश का नया राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है?

(A) आयरलैंड 
(B) अर्जेंटीना
(C) रोमानिया 
(D) ब्राजील 
उतर- (B) अर्जेंटीना

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*