World Poetry Day in Hindi: विश्व कविता दिवस 2025 का इतिहास, थीम और महत्व

1 minute read
World Poetry Day in Hindi

World Poetry Day in Hindi: हर साल 21 मार्च को विश्व कविता दिवस मनाया जाता है, जो कविता के महत्व को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। कविताएँ हमारी भावनाओं के सबसे करीब होती हैं। जो विचार या एहसास हम लंबे लेखों में नहीं कह पाते, वह एक कविता की पंक्ति में समा जाते हैं। इतिहास इस बात का साक्षी है कि कविताओं ने न केवल सत्ता को चुनौती दी है, बल्कि दिलों को भी गहराई से प्रभावित किया है। आज भले ही हम तकनीक और इंटरनेट के युग में जी रहे हों, लेकिन एक सुंदर कविता आज भी हमारी आत्मा को छूने की ताकत रखती है। इस ब्लॉग में विश्व कविता दिवस 2025 (World Poetry Day in Hindi) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।

विश्व कविता दिवस के बारे में

विश्व कविता दिवस हर साल 21 मार्च को मनाया जाने वाला एक विशेष दिन है, जो कविता की शक्ति, सुंदरता और उसकी अभिव्यक्ति को सम्मान देने के लिए समर्पित है। यह दिन भाषा की विविधता, रचनात्मक अभिव्यक्ति और कवियों के योगदान को प्रोत्साहित करता है। इस दिन का उद्देश्य कविता और भाषाई विविधता का जश्न मनाना है और साथ ही भाषाओं को सुनने में मदद करना है। 

विश्व कविता दिवस का इतिहास 

World Poetry Day in Hindi यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र, शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) द्वारा स्थापित किया गया। इसका उद्देश्य कवियों और उनके सृजन को सम्मानित करना है। वर्ष 1999 में पेरिस में यूनेस्को के 30वें अधिवेशन में तय किया गया कि 21 मार्च को आधिकारिक रूप से World Poetry Day in Hindi के रूप में मनाया जायेगा। इसके बाद यह घोषणा की गई। तब से लेकर आज तक हर साल 21 मार्च को बतौर विश्व कविता दिवस मनाया जाता है। World Poetry Day in Hindi के मौके पर भारत सरकार द्वारा संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी के सहयोग से World Poetry Day in Hindi का आयोजन किया जाता है। 

साहित्य समाज का दर्पण होता है। कविताएँ प्राचीन काल से चली आ रही हैं और आज भी उतनी ही हमारे आपके जीवन में उतनी ही प्रासंगिक हैं। यूनेस्को इस बात का समर्थन करता है कि कविताओं के माध्यम से लुप्त हो रहीं आंचलिक भाषाओं, बोलियों को बचाया जा सकता है। World Poetry Day in Hindi मानव का भाषा के माध्यम से खुद को ज़ाहिर करने का और विश्व भर में भाषाई विवधता का जश्न है। 

Motivational Poem in Hindi जो भर देंगी आप में उत्साह

विश्व कविता दिवस थीम 2025

हर साल विश्व कविता दिवस मनाने के लिए एक विशेष थीम रखी जाती है। विश्व कविता दिवस थीम 2025 की थीम है ‘Poetry as a Bridge for Peace and Inclusion’। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि कविता सीमाओं को पार कर सकती है, आपसी समझ बढ़ा सकती है और विभिन्न पृष्ठभूमियों से आए लोगों को एकजुट करने में सहायक हो सकती है। 

विश्व कविता दिवस का उद्देश्य

विश्व कविता दिवस (World Poetry Day in Hindi) को मनाने के उद्देश्य इस प्रकार है: 

  • कविता के माध्यम से संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण देना इस दिन का एक मुख्य उद्देश्य है।
  • कवियों और साहित्यकारों को प्रोत्साहित करना है।
  • कविता को शिक्षा, कला और समाज में महत्वपूर्ण स्थान दिलाना है।
  • दुनिया भर की भाषाओं और बोलियों में रचित कविताओं को लोकप्रिय बनाना है।

विश्व कविता दिवस का महत्व

विश्व कविता दिवस का महत्व एक महत्वपूर्ण दिन है। विश्व कविता दिवस न केवल कविताओं की सुंदरता को पहचानने का अवसर है, बल्कि यह भाषा, संस्कृति और मानवीय भावनाओं के अभिव्यक्ति के महत्व को भी उजागर करता है। कविता विचारों और भावनाओं को प्रभावी तरीके से व्यक्त करने का माध्यम है, जो शब्दों के माध्यम से गहरे अर्थ को बताती है। कविताएं विभिन्न भाषाओं और साहित्यिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में मदद करती है। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने तथा लोगों को प्रेरित करने में कविता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कविता लोगों को जोड़ने और सांस्कृतिक समावेशन को बढ़ावा देने का कार्य करती है। कविताएं उभरते हुए कवियों और साहित्य प्रेमियों को अपनी रचनात्मकता को सामने लाने का अवसर प्रदान करता है। इन सभी कारणों की वजह से विश्व कविता दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर बन जाता है।

पढ़िए प्रेरणादायक प्रसिद्ध हिंदी कविताएँ, जो आपका मार्गदर्शन करेंगी!

विश्व कविता दिवस क्यों मनाया जाता हैं?

विश्व कविता दिवस (World Poetry Day in Hindi) मनाने का मुख्य उद्देश्य कविता की महत्ता को पहचानना, उसे बढ़ावा देना और कवियों के योगदान को सम्मानित करना है। विश्व कविता दिवस निम्न कारणों से मनाया जाता है:

  • यह समाज में बदलाव लाने, भावनाओं को व्यक्त करने और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने का एक प्रभावशाली जरिया है।
  • यह दिन दुनिया भर की भाषाओं में रचित कविताओं को प्रोत्साहित करता है, जिससे विभिन्न संस्कृतियों की जानकारी प्राप्त होती है।
  • इस अवसर पर प्रसिद्ध और उभरते हुए कवियों के योगदान को सराहा जाता है, जिससे उन्हें प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलता है।
  • कविता लोगों को जोड़ने, संवाद को बढ़ावा देने और सामाजिक सौहार्द स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • यह दिन युवाओं को कविता लेखन और साहित्यिक सृजन की ओर आकर्षित करने का अवसर प्रदान करता है।

विश्व कविता दिवस कैसे मनाते हैं?

विश्व कविता दिवस (World Poetry Day in Hindi) निम्न प्रकार से मनाया जा सकता है:

  • इस दिन कई साहित्यिक संगठनों द्वारा कवि सम्मेलन और काव्य पाठ आयोजित किए जाते हैं, जहाँ कवि अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करते हैं।
  • विद्यार्थियों के लिए कविता लेखन और पाठ प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं, जिससे उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है।
  • इस अवसर पर जाने-माने कवियों के योगदान को सम्मानित किया जाता है और उनकी रचनाओं को पढ़ा व सराहा जाता है।
  • पुस्तकालयों और साहित्यिक मंचों पर विशेष काव्य चर्चा और गोष्ठियाँ आयोजित की जाती हैं।
  • सोशल मीडिया पर कविताओं का साझा करना – लोग अपनी पसंदीदा कविताएँ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हैं और हैशटैग (#WorldPoetryDay) के माध्यम से कविता प्रेम को बढ़ावा देते हैं।
  • युवाओं के लिए पोएट्री स्लैम और कविता लेखन कार्यशालाएँ आयोजित की जाती हैं, जहाँ वे अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं।
  • इस दिन कई चैनलों और रेडियो स्टेशनों पर कविता आधारित कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं।

विश्व कविता दिवस से जुड़े तथ्य

विश्व कविता दिवस (World Poetry Day in Hindi) से जुड़े तथ्य इस प्रकार है:

  • यूनेस्को (UNESCO) ने 1999 में इस दिन को आधिकारिक रूप से विश्व कविता दिवस के रूप में घोषित किया था।
  • विश्व कविता दिवस का उद्देश्य कविता की लोकप्रियता बढ़ाना, भाषाई विविधता को प्रोत्साहित करना और कवियों को मान्यता देना है।
  • कविता लेखन की परंपरा बहुत पुरानी है, जिसमें महाकाव्य, भक्ति काव्य, ग़ज़ल, छंद और आधुनिक कविताएँ शामिल हैं।
  • दुनिया भर में कवि सम्मेलन, काव्य पाठ, साहित्यिक संगोष्ठियाँ और कविता प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं।
  • कविता भावनाओं को व्यक्त करने, सामाजिक बदलाव लाने और विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने में सहायक होती है।
  • 2025 में इस दिवस की थीम ‘Poetry as a Bridge for Peace and Inclusion’ (शांति और समावेशन के सेतु के रूप में कविता) है।

FAQ’s

विश्व कविता दिवस क्यों मनाया जाता है?

इसका उद्देश्य कवियों और उनके सृजन को सम्मानित करना है। 

विश्व कविता दिवस किसने बनाया?

 वर्ष 1999 में पेरिस में यूनेस्को के 30वें अधिवेशन में तय किया गया कि 21 मार्च को आधिकारिक रूप से विश्व कविता दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

विश्व कविता दिवस किस दिन मनाया जाता है?

विश्व कविता दिवस 21 मार्च को मनाया जाता है।

विश्व कविता दिवस की शुरुआत कब हुई?

यूनेस्को (UNESCO) ने 1999 में इसे आधिकारिक रूप से घोषित किया था।

विश्व कविता दिवस 2025 की थीम क्या है?

2025 की थीम “Poetry as a Bridge for Peace and Inclusion” (शांति और समावेशन के सेतु के रूप में कविता) है।

विश्व कविता दिवस का उद्देश्य क्या है?

इस दिवस का उद्देश्य कविता की लोकप्रियता बढ़ाना, नई प्रतिभाओं को मंच देना और कविता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

संबंधित ब्लाॅग्स

मार्च 2025 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्टकेंद्रीय बजट क्या है और देश को बजट की आवश्यकता क्यों है?
विश्व कैंसर दिवसबसंत पंचमी का त्योहार? समझें सरस्वती पूजा का महत्व
भारतीय तटरक्षक दिवसविश्व आर्द्रभूमि दिवस
भारतीय नौसेना दिवस विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस
विश्व विकलांग दिवस राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस
विश्व एड्स दिवस अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस
दिसंबर माह के दिवसभारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व कविता दिवस (World Poetry Day in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*