World Aids Day in Hindi : विश्व एड्स दिवस क्यों मनाया जाता है और कहां से हुई थी इसकी शुरुआत

1 minute read
World Aids Day in Hindi

भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में कुछ दिनों का विशेष महत्व होता है। हर माह के कई दिन ऐसे होते हैं जब हम अलग-अलग आयोजनों के साथ काफी-कुछ सीखते हैं, जिनमें विश्व एड्स दिवस भी शामिल है। हर वर्ष 1 दिसंबर को दुनिया विश्व एड्स दिवस मनाती है। इस दिन दुनियाभर के लोगों को जागरूक किया जाता है और इस दिन के बारे में स्टूडेंट्स को भी पूरी जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं में दिवस से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में हम World Aids Day in Hindi के बारे में विस्तृत जानेंगे।

आयोजनविश्व एड्स दिवस (World Aids Day in Hindi)
आयोजन दिवस1 दिसंबर, 2023
2023 की थीमलेट कम्युनिटीज़ लीड
आयोजन का उद्देश्यमानव इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) के कारण होने वाली एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिसिएंसी सिंड्रोम (एड्स) के बारे में जागरूकता बढ़ाना।

विश्व एड्स दिवस क्या है?

ऐसा माना जाता है कि आज के समय में एड्स सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, इसलिए दुनिया में हर वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। यह दिन अलग-अलग थीम के आयोजित होता है। World Aids Day in Hindi पर एड्स के बारे में जागरूकता के अलावा इस बीमारी से अपनी जान गंवाने वाले लोगों को याद किया जाता है। 

यह भी पढ़ें- Infant Protection Day in Hindi : इस महत्व के साथ मनाया जाता है शिशु संरक्षण दिवस, साथ ही जानिए इतिहास

विश्व एड्स दिवस का इतिहास क्या है?

World Aids Day in Hindi जानने के साथ ही विश्व एड्स दिवस का इतिहास समझना जरूरी है, जोकि इस प्रकार बताया गया हैः

  • 1987 में जेम्स डब्ल्यू बन और थॉमस नेटर इस महामारी का निरीक्षण करने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने वाले पहले व्यक्ति थे।
  • 1988 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के दो सार्वजनिक सूचना अधिकारियों ने वैश्विक महामारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में विश्व एड्स दिवस की स्थापना की थी।
  • हर वर्ष संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राज्य सरकार और दुनिया भर के समाज के संगठन HIV/एड्स के एक अलग विषय पर अभियान चलाते हैं।

यह भी पढ़ें – विश्व सांख्यिकी दिवस 2023 

विश्व एड्स दिवस थीम 2023

किसी भी दिवस की थीम उसके आयोजन की सफलता में काफी भूमिका निभाती है। विश्व एड्स दिवस पर भी हर वर्ष अलग थीम निर्धारित की जाती रही है और इस बार यानी 2023 में World Aids Day in Hindi के लिए ‘लेट कम्युनिटीज़ लीड’ रखी गई है।

विश्व एड्स दिवस का महत्व क्या है?

दुनिया में दिवसों के आयोजनों का काफी महत्व है। यहां World Aids Day in Hindi का महत्व बताया जा रहा हैः

  • विश्व एड्स दिवस HIV/एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए है।
  • एड्स से बचाव और लड़ने के लिए यह दिन अंतरराष्ट्रीय एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए दुनिया भर के लोगों को एक साथ लाता है।
  • यह दिन दुनिया भर में एड्स की रोकथाम और देखभाल में प्रगति को प्रोत्साहित करने का अवसर है। 
  • विश्व एड्स दिवस पर धन जुटाने, जागरूकता बढ़ाने और शिक्षा में सुधार के अलावा एड्स से जान गंवाने वालों की संख्या पर ध्यान दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- National Education Day in Hindi : राष्ट्रीय शिक्षा दिवस क्या है और यह क्यों मनाया जाता है, जानें इसका इतिहास व महत्व

विश्व एड्स दिवस क्यों मनाते हैं?

हर वर्ष 1 दिसंबर को एड्स दिवस मनाया जाता है, जिससे इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलती है। इस दिन लोगों और सरकारों को याद दिलाया जाता है कि HIV एक समस्या बनी हुई है। इस दिन दुनिया भर के लोगों के पास एचआईवी के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने का अवसर होता है। यह दिन बीमारी के प्रति जागरूक करने में मदद कर सकता है और अनगिनत लोगों को बचा सकता है। 

विश्व एड्स दिवस कैसे मनाते हैं?

World Aids Day in Hindi कैसे मनाते हैं के बारे में हम यहां जानेंगेः

  • इस दिन एड्स के बारे में जागरूक किया जाता है। 
  • प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करने और बीमारी से बचाने के लिए कार्यक्रम और अभियान आयोजित किए जाते हैं।
  • विश्व एड्स दिवस मनाने का सबसे सरल तरीका लाल रिबन पहनना है। 
  • लाल रिबन HIV और एड्स से पीड़ित लोगों के लिए जागरूकता फैलाना है।
  • HIV और एड्स को रोकने के लिए और खतरे के बारे में बात करने के लिए थीम को निर्धारित कर रिसर्च और अन्य नई गतिविधियां शुरू की जाती हैं।

विश्व एड्स दिवस पर 10 लाइन्स

विश्व एड्स दिवस पर 10 लाइन्स इस प्रकार दी जा रही हैं, जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिएः

  1. एड्स एक वायरस जनित रोग है।
  2. हर वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है।
  3. विश्व एड्स दिवस पहली बार 1988 में घोषित किया गया था।
  4. एड्स गंभीर संक्रमण और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है, जिसके लिए यदि दवा न ली जाए और उचित उपचार न लिया जाए तो रोगी की मृत्यु भी हो सकती है।
  5. एड्स का इलाज संभव नहीं है, लेकिन इसके प्रभाव को दवाओं और उपचारों के माध्यम से नियंत्रित किया जाता है।
  6. विश्व एड्स दिवस के अभियानों द्वारा फैलाई गई जागरूकता तथ्यों का उपयोग करके लोगों को एड्स के बारे में मार्गदर्शन करना है।
  7. कई गैर सरकारी संगठन एड्स रोगियों की स्थिति सुधारने और उनकी मदद करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
  8. रिसर्च और रिपोर्ट्स के अनुसार, विश्व में हर वर्ष लगभग 10 लाख लोग एड्स के कारण मर जाते हैं।
  9. एड्स एक ऐसी बीमारी है जिसे ‘एक्वायर्ड इम्यून डेफिशिएंसी सिंड्रोम’ कहा जाता है।
  10. मनुष्य को एड्स HIV (ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस) नामक वायरस से होता है।

विश्व एड्स दिवस से जुड़े रोचक तथ्य

विश्व एड्स दिवस से जुड़े रोचक तथ्य इस प्रकार हैंः

  • सबसे भयावह बीमारियों में से एक एड्स या एक्वायर्ड इम्युनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम का कोई स्थायी इलाज नहीं है।
  • एड्स से पीड़ित जिन लोगों को इलाज नहीं मिलता, वे आमतौर पर लगभग 3 साल तक जीवित रहते हैं।
  • यूनाइटेड किंगडम (यूके) सरकार ने 2030 तक HIV संचरण को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। 
  • एंटीरेट्रोवाइरल दवाओं से एड्स का इलाज करने से एड्स के विकास को रोका जा सकता है।
  • यदि उपचार न किया जाए तो HIV से पीड़ित अधिकांश लोगों में 8 से 10 वर्षों के भीतर एड्स के लक्षण विकसित हो जाते हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, HIV एक प्रमुख वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है, जिसने अब तक 40.1 मिलियन लोगों की जान ले ली है।
  • 2021 में 1.5 मिलियन लोगों को HIV हुआ था। 
  • ऐसा माना जाता है कि HIV से पीड़ित 7 में से एक व्यक्ति को यह पता नहीं होता है कि उन्हें यह बीमारी है।

FAQs

विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?

हर वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है।

भारत में एड्स की खोज कब हुई?

भारत में HIV का पहला मामला 1986 में सामने आया।

विश्व एड्स दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व एड्स दिवस लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Aids Day in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*