कनाडा के बेहतरीन एजुकेशनल इंस्टिट्यूट के रूप में मान्यता प्राप्त, टोरंटो विश्वविद्यालय की क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2023 में 34 है। इस त्रि-परिसर (tri-campus) यूनिवर्सिटी में सामाजिक विज्ञान, मानविकी, इंजीनियरिंग, कला, संगीत और वाणिज्य में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कार्यक्रमों की एक श्रृंखला प्रदान करता है। टोरंटो विश्वविद्यालय सबसे अच्छी रिसर्च यूनिवर्सिटी होने का दावा करता है, जिसे 2018 की यू एममल्टीरैंक रैंकिंग (u multirank ranking) में हाइलाइट किया गया था। इस रैंकिंग में इसे हार्वर्ड विश्वविद्यालय के बाद दूसरा स्थान दिया गया था। यदि आप भी टोरंटो विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट या रिसर्च प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो हमारा यह ब्लॉग पूरा पढ़ें।
यूनिवर्सिटी | University Of Toronto |
स्थापना | 1827, टोरंटो, कनाडा |
ग्लोबल क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 | #26 |
अंतर्राष्ट्रीय छात्र दर | 21% |
एंडोमेंट्स वैल्यू | CAD 2 बिलियन (INR 12 हज़ार करोड़) |
स्वीकृति दर | 43% |
अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी | लगभग 23,000 |
स्कॉलरशिप | -Ontario Graduate Scholarships – Other Master’s Programs -University of Toronto Scholars Program -Lester B. Pearson International Scholarship Program- Bachelor in Computer Science -Lester B. Pearson International Scholarship Program- BBA / BA in Economics |
वेबसाइट | https://www.utoronto.ca/ |
This Blog Includes:
- टोरंटो विश्वविद्यालय
- टोरंटो विश्वविद्यालय को क्यों चुनें?
- टोरंटो विश्वविद्यालय रैंकिंग
- स्वीकृति दर
- टोरंटो विश्वविद्यालय के लिए आवेदन डेडलाइन
- टोरंटो विश्वविद्यालय में कोर्सेज
- टोरंटो विश्वविद्यालय के लिए योग्यता
- टोरंटो विश्वविद्यालय के लिए आवेदन प्रक्रिया
- आवश्यक दस्तावेज
- टोरंटो विश्वविद्यालय का फीस स्ट्रक्चर
- कनाडा में रहने की लागत
- टोरंटो विश्वविद्यालय में छात्रवृत्तियाँ
- प्लेसमेंट्स
- उल्लेखनीय पूर्व छात्र
- FAQs
टोरंटो विश्वविद्यालय
टोरंटो विश्वविद्यालय कनाडा के टोरंटो शहर में स्थित एक रिसर्च यूनिवर्सिटी है। सन् 1827 में स्थापित इस विश्वविद्यालय में तीन कैम्पस है: मिस्सिस्साउगा, शहर का मध्यबिंदु, टोरंटो और स्कार्बोरो। 180 एकड़ में फैले इस विश्वविद्यालय की स्थापना किङ्स कॉलेज के नाम से हुई थी, जिसे 1849 में बदलकर टोरंटो विश्वविद्यालय कर दिया गया। टोरंटो विश्वविद्यालय में 158 पुस्तकालयाध्यक्षों के साथ 44 पुस्तकालय हैं।
टोरंटो विश्वविद्यालय 700 से अधिक अंडरग्रेजुएट और 200 ग्रेजुएट कार्यक्रम ऑफर करता है। सभी प्रमुख रैंकिंग में, विश्वविद्यालय लगातार दुनिया के टॉप 10 सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में रैंक करता है। इसके साथ ही टोरंटो और आसपास के क्षेत्र को लगातार उत्तरी अमेरिका में सबसे विविध शहरी केंद्रों में से एक के रूप में स्थान दिया गया है। टोरंटो महान व्यवसायों को आकर्षित करता है क्योंकि यहाँ रेस्तरां, मनोरंजन और सामुदायिक कार्यक्रम हर जगह होते हैं इस कारण से यहाँ विभिन्न प्रकार के बिजनेसमैन और लोगों का आना-जाना लगा रहता है और यही वजह इसे एक शानदार क्षेत्र बनाता है।
टोरंटो विश्वविद्यालय अपने व्यवसाय, वित्त और कला पाठ्यक्रमों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। कनाडा की वित्तीय राजधानी होने के नाते, यह शहर 80 से अधिक विविध समुदायों का घर है। टोरंटो शालीन जीवन शैली, समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ सड़कों और एक सुरक्षित वातावरण का सही मिश्रण है। यह आर्थिक विकास और रोजगार के मामले में कनाडा का प्रमुख शहर है, जो दुनिया भर से छात्रों को आकर्षित करता है।
क्या आप जानते हैं: इन्सुलिन की खोज सबसे पहले टोरंटो विश्वविद्यालय में बैंटिंग और मैक्लोड ने की थी।
टोरंटो विश्वविद्यालय को क्यों चुनें?
टोरंटो विश्वविद्यालय को चुनने के कुछ कारण नीचे बताए गए हैं:
- उच्च गुणवत्ता वाला विश्वविद्यालय: टोरंटो विश्वविद्यालय अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रणाली के लिए जाना जाता है। टाइम्स हायर एजुकेशन 2022 ने टॉप यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इसे 18वां स्थान प्रदान किया है और नेशनल यूनिवर्सिटी रैंकिंग यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड 2022 की रिपोर्ट के अनुसार यह 16वें स्थान पर आती है।
- करियर: टोरंटो कनाडा का आर्थिक इंजन है और वित्तीय सेवाओं, निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी और बैंकिंग उद्योग से संबंधित क्षेत्रों में रोजगार प्रदान करता है। टोरंटो हाल के वर्षों में नौकरी के विकास के बाजार में लगातार स्थिर रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए अपनी पढ़ाई खत्म होने के बाद यहाँ रहना आसान हो गया है।
- रहने और अध्ययन की लागत: टोरंटो विश्व स्तरीय विश्वविद्यालयों और पर्याप्त रोजगार के अवसरों के लिए जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए ट्यूशन फीस CAD 15,000-65,000 ( ₹ 8.94- 38.77 लाख) प्रति वर्ष तक होती है। जहां तक इस शहर में रहने की लागत का संबंध है, एक छात्र CAD 1,000 से C$5,500 (59.65- 3.28 लाख) तक खर्च करने की उम्मीद कर सकता है।
- रिसर्च सुविधा: टोरंटो विश्वविद्यालय कई प्रसिद्ध रिसर्च सेंटर, प्रयोगशालाओं और संस्थान का घर है, जहाँ छात्र कला, मानविकी (Humanities), सामाजिक विज्ञान, चिकित्सा, स्वास्थ्य विज्ञान, विज्ञान और इंजीनियरिंग के कई अलग-अलग विषयों पर अपनी रिसर्च कर सकते हैं। टोरंटो विश्वविद्यालय सबसे अच्छी रिसर्च यूनिवर्सिटी होने का दावा करता है। रिसर्च में इसे हार्वर्ड विश्वविद्यालय के बाद दूसरा स्थान दिया गया था।
टोरंटो विश्वविद्यालय रैंकिंग
अलग-अलग स्रोत के अनुसार रैंकिंग नीचे दी गई है-
स्रोत | रैंकिंग |
क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2023 | #34 |
टाइम्स हायर एजुकेशन 2022 | #18 |
नेशनल यूनिवर्सिटी रैंकिंग यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट 2022 | #16 |
यूनिवर्सिटी रैंकिंग- एआरडब्ल्यूयू (शंघाई रैंकिंग) 2022 | #22 |
आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सकेंगे।
स्वीकृति दर
टोरंटो विश्वविद्यालय की 2022 की स्वीकृति दर 43% है। यूनिवर्सिटी में लगभग 23,000 इंटरनेशनल स्टूडेंट्स हैं, जो 159 देशों और अलग-अलग क्षेत्रों से आए हैं।
टोरंटो विश्वविद्यालय के लिए आवेदन डेडलाइन
टोरंटो विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए आपको उसकी डेडलाइन पता होनी चाहिए। नीचे कोर्सेज की डेडलाइन बताई गई है-
प्रोग्राम | आवेदन डेडलाइन |
---|---|
MBA | -समर इन्टेक 2023 (5 मई 2023) -स्प्रिंग इन्टेक 2023 (13 जनवरी 2023) -फॉल इन्टेक 2022 (16 सितंबर 2022) |
MS Computer Science | -समर इन्टेक 2023 (5 मई 2023) -स्प्रिंग इन्टेक 2023 (13 जनवरी 2023) -फॉल इन्टेक 2022 (16 सितंबर 2022) |
BS Data Science | -फाइनल आवेदन डेडलाइन (12 जनवरी2023) -अर्ली कंसीडरेशन आवेदन डेडलाइन (7 नवंबर 2022) |
BS Computer Science | -फाइनल आवेदन डेडलाइन (12 जनवरी2023) -अर्ली कंसीडरेशन आवेदन डेडलाइन (7 नवंबर 2022) |
MD | -समर इन्टेक 2023 (5 मई 2023) -स्प्रिंग इन्टेक 2023 (13 जनवरी 2023) -फॉल इन्टेक 2022 (16 सितंबर 2022) |
PhD Computer Science | -समर इन्टेक 2023 (5 मई 2023) -स्प्रिंग इन्टेक 2023 (13 जनवरी 2023) -फॉल इन्टेक 2022 (16 सितंबर 2022) |
Certificate Business Management | -समर इन्टेक 2023 (5 मई 2023) -स्प्रिंग इन्टेक 2023 (13 जनवरी 2023) -फॉल इन्टेक 2022 (16 सितंबर 2022) |
Graduate Diploma Professional Accounting | -समर इन्टेक 2023 (5 मई 2023) -स्प्रिंग इन्टेक 2023 (13 जनवरी 2023) -फॉल इन्टेक 2022 (16 सितंबर 2022) |
टोरंटो विश्वविद्यालय में कोर्सेज
टोरंटो विश्वविद्यालय द्वारा बैचलर डिग्री प्रोग्राम और मास्टर डिग्री प्रोग्राम में विभिन्न प्रकार के कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं। टोरंटो विश्वविद्यालय में टॉप कोर्सेज के बारे में जानकारी नीचे दी गई है-
बैचलर्स कोर्सेज
टोरंटो विश्वविद्यालय में बैचलर्स कोर्सेज की लिस्ट नीचे दी गई है-
Applied Science और Engineering
- Chemical Engineering
- Electrical Engineering
- Engineering Science
- Materials Engineering
- Mineral Engineering
- Computer Engineering
- Civil Engineering
- Industrial Engineering
- Mechanical Engineering
Business/Commerce/Business Administration/Finance
- Management
- Management & Accounting
- Management & Finance
- Management & Human Resources
- Management & IT
- Management & International Business
- Management & Marketing
- Strategic Management
- Economics for Management Studies
- Management (Hons)
- Finance and Economics (Hons)
- Management (Hons)
Bachelor of Arts
- Women and Gender Studies
- Visual Studies
- Visual Culture and Communication
- Urban Studies
- Ukrainian Language and Literature
- Theater, Drama and Performance Studies
- Languages(category)
- Area Studies
- Criminology
- Economics
- Global Asia Studies
- History
- International Affairs/Relations
- Journalism
- Philosophy
- Public Policy
- Political Science
- Sociology
- Anthropology
Bachelor of Science
- Applied Mathematics/Statistics
- Actuarial Science
- Psychology
- Astronomy
- Biology(category)
- Chemistry (category)
- Computer Science
- Earth Science
- Environment (category)
- Forensic Science
- Physics(category)
- Geology(category)
- Global Health
- Materials Science
- Mathematics(category)
- Nutritional Science
- Physical Science
अन्य कोर्सेज
- Bachelor of Education
- Bachelor of Kinesiology
- Bachelor of Music
- Bachelor of Music in Performance
- BSc. in Medical Radiation Science
- BSc in Nursing
- BSc Physical Assistant
मास्टर्स कोर्सेज
टोरंटो विश्वविद्यालय में मास्टर्स कोर्सेज की लिस्ट नीचे दी गई है-
Applied Science और Engineering
- Chemical Engineering & Applied Chemistry
- Civil Engineering
- Electrical & Computer Engineering
- Engineering Science
- Materials Science & Engineering
- Earth Sciences
- Mechanical Engineering & Industrial Engineering
- Biomedical Engineering
- Aerospace Science and Engineering
Business/ Finance
- Master of Business Administration(MBA) (Full time and executive)
- Master of Finance
- Master of Financial Economics
- Master of Finance Insurance
- Master of Financial Risk Management
- Master of Forensic Accounting
- Master of Management and Professional Accounting
- Master of Management of Innovation
- Master of Mathematical Finance
Master of Arts
- Anthropology
- Art History
- Cinema Studies
- Languages and literature (category)
- Drama
- East Asian Studies
- Economics
- English
- Geography
- History (category)
- Political Science
- Sociology
- Psychology
- Women and Gender Studies
Master of Science
- Anthropology
- Biology(category)
- Mathematics
- Molecular Genetics
- Health Policy, Management and Evaluation
- Immunology
- Earth Sciences
- Sustainability Management
- Planning
- Physical Therapy
- Occupational Therapy
- Forestry
- Community Health
- Physiology
अन्य मास्टर्स डिग्री
- Visual Studies
- Urban innovation
- Urban Design
- Theology
- Studies in Law
- Theology
- Theological Studies
- Social Work
- Public Policy
- Public Health
- Professional Kinesiology
- Nursing
- Music
- Museum Studies
- Architecture
Doctoral
- Education
- Juridical Science
- Medicine
- Musical Arts
- Pharmacy
- Philosophy
आप AI Course Finder की मदद से अपने पसंद के कोर्सेज और उससे सम्बंधित टॉप यूनिवर्सिटी का चयन कर सकते हैं।
टोरंटो विश्वविद्यालय के लिए योग्यता
टोरंटो विश्वविद्यालय में कोर्सेज के अनुसार योग्यता नीचे दी गई है-
- बैचलर डिग्री प्रोग्राम के लिए छात्रों को 12th में कम से कम 50%-60% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- अगर आप मास्टर्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको चार वर्ष की बैचलर डिग्री को उत्तीर्ण करना ज़रूरी है।
- अगर आप पी.एच.डी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको संबंधित कोर्सेज में मास्टर डिग्री को उत्तीर्ण करना ज़रूरी है।
- एक अच्छा IELTS/ TOEFL स्कोर अंग्रेज़ी भाषा में होना आवश्यक है।
- टोरंटो विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री में एडमिशन लेने के लिए आपके पास एक अच्छा GMAT/GRE स्कोर होना चाहिए।
नीचे कोर्सेज के अनुसार योग्यता दी गई है:
कोर्सेज | एग्जाम |
BE/BTech | -IELTS: 6.5 & Above -TOEFL: 100.0 & Above |
BSc | -IELTS: 6.5 & Above -TOEFL: 100.0 & Above |
BBA | -IELTS: 6.5 & Above -TOEFL: 100.0 & Above |
MA | TOEFL: 93.0-100.0 |
M.Arch | TOEFL: 93.0 & Above |
M.E./ M.Tech | -TOEFL: 93.0 & Above -IELTS: 7.0 & Above |
MBA/PGDM | -IELTS: 7.0 & Above -TOEFL: 100.0 & Above -GMAT: Accepted |
MS | -TOEFL: 93.0-107.0 -IELTS: 7.0 & Above -GRE: Accepted |
MIM | -TOEFL: 93.0-110.0 -IELTS: 7.0-7.5 -GMAT: 710.0 & Above |
टोरंटो विश्वविद्यालय के लिए आवेदन प्रक्रिया
टोरंटो विश्वविद्यालय के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है-
- OUAC (Ontario Colleges Application Center) से टोरंटो विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें। यहाँ से आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होंगे।
- यूजर आईडी से साइन इन करें और कोर्स चुनें जिसे आप चुनना चाहते हैं।
- अगली स्टेप में अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें।
- शैक्षणिक योग्यता के साथ IELTS, TOEFL, प्रवेश परीक्षा स्कोर, SOP, LOR, की जानकारी भरें।
- पिछले सालों की नौकरी की जानकारी भरें।
- रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।
आवश्यक दस्तावेज
टोरंटो विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज होने आवश्यक हैं-
- सभी ऑफिसियल ऐकडेमिक ट्रांसक्रिप्ट और ग्रेड कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पासपोर्ट फोटोकॉपी
- वीजा
- अपडेट किया गया रिज्यूमे (professional resume)
- अंग्रेजी भाषा कुशलता परीक्षा के अंक
- सिफारिश पत्र या LOR
- स्टेटमेंट ऑफ़ पर्पस (Statement of Purpose)
आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सकेंगे।
टोरंटो विश्वविद्यालय का फीस स्ट्रक्चर
टोरंटो विश्वविद्यालय में कोर्सेज के अनुसार उनकी फीस की जानकारी नीचे दी गई है-
कोर्सेज | सालाना फीस |
BE/BTech | CAD 58.16-62.25 हजार (₹ 34.41-36.83 लाख) |
BSc | CAD 58.16 हजार (₹34.41 लाख) |
BBA | CAD 58.16 हजार (₹34.41 लाख) |
MA | CAD 24.96-35.54 हजार (₹14.76-21.03 लाख) |
MArch | CAD 49.89 हजार (₹29.52 लाख) |
ME/MTech | CAD 31.73-62.25 हजार (₹18.77-36.83 लाख) |
MBA/PGDM | CAD 42.64 हजार (₹25.23 लाख) |
MS | CAD 24.96-62.25 हजार (₹14.76-36.83 लाख) |
MIM | CAD 24.96-67.16 हजार (₹14.76-39.74 लाख) |
कनाडा में रहने की लागत
कनाडा में रहने की लागत छात्रों की लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है, जो नीचे दी गई है-
खर्चों के प्रकार | लागत (CAD) |
फ्लाइट के खर्चे | 1,666-3,332 (INR 1-2 लाख)/ प्रति फ्लाइट |
स्टडी परमिट फीस | 150 (INR 9,000) |
वर्क परमिट फीस | 155 (INR 9,300) |
IELTS टेस्ट फीस | 245 (INR 14,700) |
एकोमोडेशन | 5,000–10,000 (INR 3 लाख-6 लाख) सालाना |
यात्रा लागत | 80–110 (INR 4,800-6,600) प्रति माह |
स्वास्थ्य बीमा | 300-800 (INR 18,000-48,000) |
फूड | 300-400 [INR 18,000-24,000] प्रति माह |
मनोरंजन | 750 [INR 45,000] प्रति माह |
विदेश में पढ़ना चाहते हैं और इस बात को लेकर दुविधा में है कि रहने की लागत कितनी होगी? Leverage Edu लाया है Cost of Living Calculator जिससे छात्र विदेश में अपने खर्चे उसके अनुसार कर सकते हैं।
टोरंटो विश्वविद्यालय में छात्रवृत्तियाँ
टोरंटो विश्वविद्यालय उन छात्रों के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाता है, जो आर्थिक समस्या के कारण टोरंटो विश्वविद्यालय में एडमिशन नहीं ले पाते हैं। नीचे कुछ छात्रवृत्ति की सूची दी गई है, जिनके लिए छात्र अप्लाई कर सकते हैं।
छात्रवृत्ति | प्रोग्राम | राशि |
Ontario Graduate Scholarships – Other Master’s Programs | इंजीनियरिंग, विज्ञान, चिकित्सा | CAD 4,944 (₹ 2.92 लाख) |
University of Toronto Scholars Program | इंजीनियरिंग, विज्ञान, बिज़नेस | CAD 7,164 (₹ 4.23 लाख) |
Lester B. Pearson International Scholarship Program- Bachelor in Computer Science | विज्ञान | – |
Lester B. Pearson International Scholarship Program- BBA / BA in Economics | बिज़नेस | CAD 62,663 (₹ 37.08 लाख) |
Global Study Award | बिज़नेस | CAD 16,334 (₹ 9.66 लाख) |
Gyan Dhan Scholarship | बिज़नेस | ₹ 1 लाख |
QS Undergraduate Scholarship | बिज़नेस | CAD 12,764 (₹ 7.55 लाख) |
प्लेसमेंट्स
विश्वविद्यालय की त्रि-कैंपस करियर सेवा नियोक्ताओं को अपने हाल के ग्रेजुएट्स के लिए पूर्णकालिक नौकरी पोस्ट करने के लिए आमंत्रित करती है। परिलब्धियों (एमोल्यूमेंट) के अनुसार, टोरंटो विश्वविद्यालय के कुछ शीर्ष-भुगतान कार्यक्रम हैं:
डिग्री | औसत सालाना सैलरी (CAD) |
Executive MBA | 1.70-1.72 लाख (INR 1.02-1.03 करोड़) |
MBA | 1.40-1.42 लाख (INR 84-85.20 लाख) |
PhD | 1.30-1.32 लाख (INR 78-79.20 लाख) |
Masters in Science | 1.20-1.22 लाख (INR 72-73.20 लाख) |
Masters in Finance | 1.15-1.17 लाख (INR 69-70.20 लाख) |
LLM | 1.15-1.17 लाख (INR 69-70.20 लाख) |
क्या आप IELTS/TOEFL/SAT/GRE में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं? आज ही इन एग्जाम की बेहतरीन तैयारी के लिए Leverage Live पर रजिस्टर करें और अच्छे स्कोर प्राप्त करें।
उल्लेखनीय पूर्व छात्र
टोरंटो विश्वविद्यालय के उल्लेखनीय पूर्व छात्रों के नाम इस प्रकार हैं:
उल्लेखनीय पूर्व छात्र | प्रोफेशन |
फ्रेडरिक बैंटिंग | वैज्ञानिक |
लेस्टर बी. पियर्सन | राजनेता |
मार्गरेट एटवुड | लेखक, कवि |
डोनाल्ड सदरलैंड | अभिनेता |
जेम्स ऑर्बिन्स्की | लेखक |
पॉल शैफ़र | गायक |
जॉन केनेथ गालब्रेथ | इकोनॉमिस्ट |
रोबर्टा बोंडारो | कनाडा की पहली महिला एस्ट्रोनॉट |
विलियम लियोन मैकेंज़ी किंग | कनाडा के 10वें प्रधानमंत्री |
माइकल ओन्डात्जे | कनाडाई-श्रीलंकाई कवि |
FAQs
टोरंटो विश्वविद्यालय की स्थापना सन् 1827 में टोरंटो, कनाडा में हुई थी।
टोरंटो विश्वविद्यालय निम्नलिखित विषयों में दुनिया में 10वें नंबर पर आता है –
1. मनोविज्ञान (दूसरा),
2. चिकित्सा प्रौद्योगिकी (चौथा)
3. मानव और जैविक विज्ञान (6 वां)
4. स्वचालन और नियंत्रण (7 वां)
5. समाजशास्त्र (8 वां)
6. प्रबंधन (9 वां) )
7. सार्वजनिक स्वास्थ्य (10 वां)
टोरंटो यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज नीचे दिए गए हैं:
1. सभी ऑफिसियल ऐकडेमिक ट्रांसक्रिप्टस और ग्रेड कार्ड
2. पासपोर्ट साइज फोटो
3. पासपोर्ट फोटोकॉपी
4. वीजा
5. अपडेट किया गया रिज्यूमे (professional resume)
6. अंग्रेजी भाषा कुशलता परीक्षा के अंक
7. सिफारिश पत्र या LOR
8. स्टेटमेंट ऑफ़ पर्पस (Statement of Purpose)
टोरंटो विश्वविद्यालय की स्वीकृति दर 43% है। ऐसा इसलिए है क्योंकि विश्वविद्यालय अपने पूरे परिसर में कई घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को स्वीकार करते हैं और इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।
यदि आप भी कनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय में पढ़ना चाहते हैं, तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के विशेषज्ञों के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे आपको उचित मार्गदर्शन के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी आपकी मदद करेंगे।