UPSC GS Paper 1 Syllabus in Hindi: जानिए पेपर 1 का सम्पूर्ण सिलेबस

1 minute read
65 views
upsc gs paper 1 syllabus in hindi

UPSC GS Paper 1 Syllabus In Hindi यूपीएससी मेन्स का GS पेपर 1 जनरल स्टडी के चार पेपरों में से एक होता है। यह एक सब्जेक्टिव प्रकार का पेपर है जिसमें इतिहास, भूगोल, कला और संस्कृति और भारतीय समाज जैसे विषय शामिल होते हैं। UPSC मेंस परीक्षा को 09 भागों में बांटा गया है जिसमें कैंडिडेट्स को जनरल स्टडी और ऑप्शनल पेपर देना अनिवार्य होता हैं। इसलिए UPSC एस्पेरेंट को पूरे सिलेबस की संपूर्ण जानकारी होना आवश्यक हो जाता हैं यहां UPSC GS Paper 1 Syllabus In Hindi की कंप्लीट जानकारी दी जा रही हैं। 

UPSC क्या है?

संघ लोक सेवा आयोग जिसे इंग्लिश में ‘यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन’ (UPSC) के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय कॉन्स्टिटूशन द्वारा स्थापित एक कोंस्टीटूशनल बॉडी है, जो भारत सरकार के लोकसेवा के पदाधिकारियों की रिक्रूटमेंट के लिए एग्जाम कंडक्ट करता है। भारतीय कॉन्स्टिटूशन के भाग-14 के अंतर्गत अनुच्छेद 315-323 में एक यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन और राज्यों के लिए ‘स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन’ (SPSC) के गठन का प्रोविशन है। जिसके माध्यम से देश सबसे कठिन एग्जाम माने जाने वाले UPSC के माध्यम से देश के प्रमुख पदाधिकारियों (office bearers) की रिक्रूटमेंट की जाती है। जिसमें IAS, IPS, IFS, IRS और ITS जैसी अन्य पोस्ट शामिल होती हैं। 

UPSC एग्जाम के लिए आयु सीमा 

  • जनरल वर्ग और EWS : 21 से 32 वर्ष
  • विशेष पिछड़ा वर्ग यानी OBC : 21 से 35 वर्ष
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति : 21 से 37 वर्ष
  • शारीरिक रूप से अक्षम : 21 से 42 वर्ष

जानिए UPSC GS पेपर 1 का कंप्लीट सिलेबस 

यहां UPSC की तैयारी के लिए GS पेपर 1 का सिलेबस दिया जा रहा है। जिसे आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • विश्व इतिहास
  • भारतीय विरासत और संस्कृति
  • स्वतन्त्रता आन्दोलन
  • भारतीय समाज
  • आधुनिक भारतीय इतिहास
  • विश्व का भूगोल/सामान्य भूगोल
GS पेपर 1 में विषय उप-विषय
विश्व इतिहास -अमेरिकी, फ्रेंच, रूसी और औद्योगिक क्रांति
-प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय
-करंट अफेयर्स 
भारतीय विरासत और संस्कृति -प्राचीन भारतीय इतिहास के विषय
-शास्त्रीय नृत्य
मंदिर वास्तुकला
-साहित्य
-संगीत और संगीत वाद्ययंत्र
स्वतन्त्रता आन्दोलन -चार महत्वपूर्ण आंदोलन जैसे: स्वदेशी और बहिष्कार आंदोलन, खिलाफत और असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन
-सामाजिक/धार्मिक सुधार आंदोलन: व्यक्तित्व और उनका योगदान
-महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों का योगदान (भारतीय और विदेशी)
भारतीय समाज -भारत में विविधता
-महिला सशक्तिकरण
-भारतीय समाज में मुद्दे
-भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएं, भारत की विविधता
-महिला और महिला संगठन की भूमिका, जनसंख्या और संबद्ध मुद्दे
-सांप्रदायिकता
-क्षेत्रवाद
-धर्मनिरपेक्षता
-गरीबी और विकास संबंधी मुद्दे
-शहरीकरण, उनकी समस्याएं और उनके उपाय
-भारतीय समाज पर वैश्वीकरण के प्रभाव
-सामाजिक अधिकारिता
आधुनिक भारतीय इतिहास -स्वतंत्रता और राजनीतिक दर्शन के बाद का भारत
-रियासतों का प्रवेश
-महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की भूमिका
-1947 के बाद के महत्वपूर्ण आंदोलन
-साम्यवाद
-पूंजीवाद
-समाजवाद
विश्व का भूगोल/सामान्य भूगोल -चक्रवात, तूफान, भूकंप
-भारत में उद्योगों का स्थान
-जल निकायों
-जलवायु परिवर्तन
-प्राकृतिक संसाधन
-खनिज संपदा 

UPSC प्रिलिम्स और मेंस एग्जाम का पैटर्न क्या है?

UPSC प्रिलिम्स सिविल सर्विस एग्जाम का स्क्रीनिंग चरण है जो हर साल यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा कंडक्ट किया जाता है। इस चरण को मुख्यत प्रिलिम्स एग्जाम के नाम से जाना जाता है। यहां UPSC प्रिलिम्स एग्जाम के दोनों क्वेश्चन पेपर्स का एग्जाम पैटर्न नीचे दी गई टेबल में दिया जा रहा हैं-

प्रिमिल्स एग्जाम – जनरल स्टडी 

क्वेश्चन की संख्या 100
कुल मार्क्स  200 
एग्जाम टाइमिंग  2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग  एक तिहाई
एग्जाम टाइप  ऑब्जेक्टिव टाइप

प्रिलिम्स एग्जाम – सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)

क्वेश्चन की संख्या 80
कुल मार्क्स  200 
एग्जाम टाइमिंग  2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग  एक तिहाई
एग्जाम टाइप  ऑब्जेक्टिव टाइप

नोट – कैंडिडेट्स को UPSC प्रिलिम्स एग्जाम के दोनों पेपर में सम्मिलित होना अनिवार्य होता हैं। यदि कोई कैंडिडेट UPSC के दोनों GS-1 और GS-2 पेपर में शामिल नहीं होता तो वह अयोग्य ठहराया जाएगा। UPSC प्रिलिम्स का का दूसरा पेपर सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) क्वालीफाइंग नेचर का होता है जिसमें पास होने के लिए  मिनिमस 33% मार्क्स होने अनिवार्य होते है। 

UPSC मेंस एग्जाम

विषय  कुल मार्क्स
पेपर A: अनिवार्य भारतीय भाषा  300 
पेपर B: इंग्लिश   300 
पेपर I: निबंध 250 
पेपर II: सामान्य अध्ययन – I 250 
पेपर III: सामान्य अध्ययन – II 250 
पेपर IV: सामान्य अध्ययन – III 250 
पेपर V: सामान्य अध्ययन – IV 250 
पेपर VI: वैकल्पिक – I 250 
पेपर VII: वैकल्पिक – II 250 

नोट: UPSC के दोनों एग्जाम में क्वालीफाई करने के बाद स्टूडेंट्स के मार्क्स के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है। जिसके अनुसार टॉप रैंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाता हैं।  

UPSC GS  पेपर 1 की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स क्या हैं?

यहां स्टूडेंट्स के लिए upsc gs paper 1 syllabus in hindi की तैयारी के लिए कुछ प्रमुख बुक्स की सूची दी जा रही है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

विश्व इतिहास

बुक्स  ऑथर और पब्लिकेशन  यहां से खरीदें 
विश्व इतिहास का सर्वेक्षण दीनानाथ वर्मा एवं शिव कुमार सिंह यहां से खरीदें 
समकालीन विश्व का इतिहास अर्जुन देव यहां से खरीदें 
आधुनिक भारत का इतिहास बिपिन चंद्र  यहां से खरीदें 
प्राचीन एवं पूर्व-मध्यकालीन भारत का इतिहास (पाषाण काल से 12वीं शताब्दी तक)  उपिंदर सिंह यहां से खरीदें 
प्राचीन भारत का इतिहास डॉ ए.के मित्तल  यहां से खरीदें 
विश्व का इतिहास  अर्जुन देवी यहां से खरीदें

भारतीय विरासत और संस्कृति

बुक्स  ऑथर और पब्लिकेशन  यहां से खरीदें 
भारतीय कला और संस्कृति नितिन सिंघानिया यहां से खरीदें
भारत की राष्ट्रीय संस्कृति आबिद हुसैन यहां से खरीदें
आधुनिक विश्व का इतिहास जैन और माथुर यहां से खरीदें

स्वतन्त्रता आन्दोलन

बुक्स  ऑथर और पब्लिकेशन  यहां से खरीदें 
भारत का स्वतंत्रता संघर्ष विपिन चंद्र यहां से खरीदें
प्लासी से विभाजन तक शेखर बंद्योपाध्याय यहां से खरीदें
आधुनिक भारत का इतिहास आर.एल. शुक्ल यहां से खरीदें
आजादी के बाद भारत  विपिन चंद्र यहां से खरीदें

विश्व का भूगोल और सामान्य भूगोल

बुक्स  ऑथर और पब्लिकेशन  यहां से खरीदें 
भारत का भूगोल स्पेक्ट्रम यहां से खरीदें 
जनसंख्‍या भूगोल आर.सी चांदना यहां से खरीदें 
भारत का भूगोल माजिद हुसैन यहां से खरीदें 
मानव भूगोल माजिद हुसैन यहां से खरीदें 
भूगोल: एक समग्र अध्ययन महेश वर्णवाल   यहां से खरीदें 
भौतिक भूगोल संविदर सिंह यहां से खरीदें 
पर्यावरण अध्ययन  पी.सी मिश्रा  यहां से खरीदें 
प्रमाणपत्र भौतिक एवं मानव भूगोल  जी.सी. लिओंग  यहां से खरीदें
भौगोलिक मॉडल्‍स माजिद हुसैन यहां से खरीदें 
भौतिक आर्थिक और मानव भूगोल  डी.आर खुल्लर  यहां से खरीदें 
भारत का भूगोल आर.सी तिवारी आर.सी तिवारी

UPSC की तैयारी के लिए अन्य स्टडी मटीरियल

UPSC की तैयारी के लिए बुक्स के अलावा अन्य स्टडी मटीरियल की जरूरत पड़ती है, जोकि इस प्रकार बताया गया हैः

भारतीय समाज

  • भारतीय लोकतंत्र और विकास पर IGNOU सामग्री
  • भारत में सामाजिक समस्याएं – राम आहूजा 
  • समकालीन वैश्विक मुद्दे एवं चुनौतियां – डॉ. विकास कुमार शर्मा
  • द हिंदू अखबार
  • इंडियन एक्सप्रेस 
  • हिंदुस्तान एक्सप्रेस 
  • जनसत्ता 
  • गैर सरकारी संगठनों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों आदि की रिपोर्ट।

UPSC एग्जाम के लिए क्या योग्यता चाहिए?

UPSC परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षेणिक योग्यता ग्रेजुएशन होती है। UPSC के सिविल सर्विस एग्जाम में हिस्सा लेने के लिए कैंडिडेट को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन कंप्लीट होनी चाहिए। इसके साथ ही ग्रेजुएशन के तृतीय वर्ष यानी आखिरी वर्ष के स्टूडेंट्स भी UPSC की परीक्षा देने के लिए योग्य माने जाते हैं।

सम्बंधित आर्टिकल

यूपीएससी के लिए इंटरनेशनल रिलेशंस का संपूर्ण सिलेबस UPSC के लिए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का सिलेबस
यूपीएससी के लिए जियोग्राफी का संपूर्ण सिलेबस UPSC के लिए भारतीय राजनीति का सिलेबस
एंथ्रोपोलाॅजी सिलेबस इन हिंदी UPSC CSAT मैथ का सिलेबस
फिलाॅस्फी सिलेबस इन हिंदी UPSC मैथ सिलेबस इन हिंदी 
जानिए UPSC CSAT का पूरा सिलेबस UPSC जीएस पेपर 4 सिलेबस इन हिंदी
जानिये UPSC गवर्नेंस सिलेबस की संपूर्ण जानकारी और एग्जाम पैटर्न जानिए UPSC आर्ट्स एंड कल्चर सिलेबस की संपूर्ण जानकारी और एग्जाम पैटर्न

FAQs

UPSC में GS 1 का सिलेबस क्या है?

UPSC GS 1 सिलेबस में सामान्य रूप से भूगोल, कला और संस्कृति और इतिहास शामिल होते हैं। UPSC मेंस परीक्षा के GS पेपर 1 को पूरा करने के लिए सिलेबस में पढ़ाए गए प्रत्येक विषय को अच्छी तरह से समझना चाहिए।

UPSC जनरल स्टडीज पेपर 1 की तैयारी कैसे करें?

कैंडिडेट्स को UPSC जनरल स्टडीज पेपर 1 की तैयारी करने के लिए करंट अफेयर्स का नियमित अध्ययन, प्रत्येक वर्तमान घटना का एक महत्वपूर्ण विश्लेषण की जानकारी। अपने लेखन कौशल में सुधार के लिए नियमित रूप से उत्तर लेखन का अभ्यास और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करने के साथ साथ मॉक टेस्ट देने का अभ्यास करना चाहिए। 

UPSC के लिए कौन सा विषय सबसे अच्छा है?

UPSC क्रैक करने के लिए सबसे सही विषय Arts या Humanity के विषयों को माना जाता है। क्योंकि UPSC की परीक्षा में ज्यादातर सब्जेक्ट आर्ट्स विषय से संबंधित है। आर्ट्स विषय में आपको भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान जैसे विषयों के बारे में जानकारी मिलती है। जिसके माध्यम से आप UPSC एग्जाम में अच्छी रैंक हासिल कर सकते हैं। 

UPSC प्रिलिम्स और मेंस में क्या अंतर है?

UPSC प्रिलिम्स एग्जाम केवल क्वालिफाइंग एग्जाम होता है जबकि मेंस एग्जाम में मेंस और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। जिसके अनुसार लोकसेवा के पदाधिकारियों को चयनित किया जाता हैं। 

उम्मीद है कि आपको upsc gs paper 1 syllabus in hindi ब्लाॅग से जीएस के कंप्लीट सिलेबस की पूरी जानकारी मिल गई होगी, जिससे आपको UPSC परीक्षा क्लियर करने में मदद मिलेगी। ऐसे ही UPSC से जुड़े ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert