UPSC Prelims Syllabus in Hindi : जानिए प्रिलिम्स सिलेबस, एग्जाम पैर्टन, UPSC ऑफिशियल PDF और बेस्ट बुक्स 

1 minute read
UPSC Prelims Syllabus in Hindi

UPSC प्रिलिम्स एग्जाम में दो क्वेश्चन पेपर शामिल होते हैं। इसमें पहला क्वेश्चन पेपर ‘जनरल स्टडी’ का होता है और दूसरा ‘सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट’ जिसे हम (CSAT) के नाम से भी जानते हैं। यह दोनों ही क्वालीफाइंग पेपर होते है। UPSC का एग्जाम सिलेबस वर्ष 2011 के बदलाव से अब तक चेंज नहीं हुआ है। किसी भी एग्जाम को क्लियर करने के लिए उसका सिलेबस सही से जानना जरूरी है, इसलिए यहां हम UPSC की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए UPSC Prelims Syllabus in Hindi बताएंगे, जिससे आप अपनी तैयारी बेहतर कर सकेंगे। 

एग्जाम कंडक्टिंग बॉडीसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
एग्जाम मोडऑफलाइन
साल में कितनी बार एग्जाम होता हैसाल में एक बार एग्जाम होता है।
IAS एग्जाम के लिए आयुसीमा(21 से 32 साल) अलग-अलग निर्धारित है।
IAS एग्जाम के लिए योग्यताकिसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन।
IAS एग्जाम पैटर्नप्रीलिम्स (MCQs), मेन्स (डिस्क्रिप्टिव पेपर)
IAS एग्जाम- प्रीलिम्स 2023रविवार- 28th May 2023
IAS एग्जाम- मेंस 202315 सितंबर 2023 से।
ऑफिशियल वेबसाइटupsc.gov.in

UPSC क्या है?

संघ लोक सेवा आयोग जिसे इंग्लिश में ‘यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन’ (UPSC) के नाम से भी जाना जाता है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) परीक्षा आयोजित करती है। UPSC उम्मीदवारों को सिविल सेवाओं के साथ-साथ रक्षा सेवाओं दोनों में भर्ती करती है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा प्रत्येक वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी के पद पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है।

UPSC प्रीलिम्स में कितने पेपर होते हैं?

UPSC प्रिलिम्स एग्जाम में 2 पेपर होते हैं जो क्वालीफाइंग करने होते हैं, जिसे आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. जनरल स्टडी 
  2. सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट।

UPSC का प्रिलिम्स सिलेबस क्या है?

UPSC प्रिलिम्स एग्जाम में दो पेपर होते है, जिसका सिलेबस हम नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

प्रथम पेपर – जनरल स्टडी 

  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएं
  • भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 
  • भारत एवं विश्व का भूगोल : भारत एवं विश्व का प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल
  • भारतीय राज्यतंत्र और शासन- संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोकनीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे इत्यादि 
  • आर्थिक और सामाजिक विकास- सतत् विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र में की गई पहल आदि
  • पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे
  • सामान्य विज्ञान। 

दूसरा पेपर – सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)

  • बोधगम्यता
  • संचार कौशल सहित अंतर-वैयक्तिक कौशल 
  • तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता 
  • निर्णय लेना और समस्या समाधान
  • सामान्य मानसिक योग्यता
  • आधारभूत संख्ययन (संख्याएं और उनके संबंध, विस्तार-क्रम आदि) आँकड़ों का निर्वचन जैसे (चार्ट, ग्राफ, तालिका, आँकड़ों की पर्याप्तता आदि)।

UPSC प्रीलिम्स का एग्जाम पैटर्न क्या है?

UPSC प्रीलिम्स सिविल सर्विस एग्जाम का स्क्रीनिंग चरण है जो हर साल यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा कंडक्ट किया जाता है। इस चरण को मुख्यत प्रिलिम्स एग्जाम के नाम से जाना जाता है। यहां UPSC प्रिलिम्स एग्जाम के दोनों क्वेश्चन पेपर्स का एग्जाम पैटर्न इस प्रकार हैः

प्रथम पेपर – जनरल स्टडी 

क्वेश्चन की संख्या100
कुल मार्क्स 200 
एग्जाम टाइमिंग 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई
एग्जाम टाइप ऑब्जेक्टिव टाइप।

दूसरा पेपर – सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)

क्वेश्चन की संख्या80
कुल मार्क्स 200 
एग्जाम टाइमिंग 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई
एग्जाम टाइप ऑब्जेक्टिव टाइप।

नोट- कैंडिडेट्स को UPSC प्रिलिम्स एग्जाम के दोनों पेपर में सम्मिलित होना अनिवार्य होता हैं। यदि कोई कैंडिडेट UPSC के दोनों GS-1 और GS-2 पेपर में शामिल नहीं होता तो वह अयोग्य ठहराया जाएगा। UPSC प्रिलिम्स का का दूसरा पेपर सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) क्वालीफाइंग नेचर का होता है जिसमें पास होने के लिए मिनिमस 33% मार्क्स होने अनिवार्य होते है। 

UPSC Prelims Syllabus in Hindi PDF 

UPSC Prelims Syllabus in Hindi आप इस लिंक के द्वारा डायरेक्ट देख सकते हैं। यदि आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं: 

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • अब “UPSC Syllabus” पर क्लिक करना होगा।
  • Syllabus का पेज ओपन होने के बाद UPSC Prelims Syllabus in Hindi PDF आपके सामने होगी।

UPSC प्रिलिम्स की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स की सूची

किसी भी सब्जेक्ट की अच्छी तैयारी करने के लिए स्टडी मटीरियल की जरूरत होती है। यहां तालिका में UPSC Prelims Syllabus in Hindi की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स और स्टडी मटीरियल विस्तार से बताया जा रहा है।

इतिहास और भारतीय संस्कृति

इतिहास और भारतीय संस्कृति के टाॅपिक्स समझने के लिए बुक्स इस प्रकार हैंः

बुक्स ऑथर और पब्लिकेशन लिंक 
भारत का प्राचीन इतिहास  आर एस शर्मा यहां से खरीदें
मध्यकालीन भारत का इतिहासडॉ. एस. आर. वर्मा यहां से खरीदें
आधुनिक भारत का इतिहासराजीव अहीरयहां से खरीदें
विश्व का इतिहास डॉ के.एल खुराना यहां से खरीदें
आधुनिक भारत का इतिहाससुजाता मेनोन यहां से खरीदें
भारतीय कला और संस्कृतिनितिन सिंघानिया यहां से खरीदें
भारत का संघर्ष स्वतंत्रता बिपन चंद्रयहां से खरीदें
भारतीय संस्कृति का इतिहासडॉ ए.के मित्तल यहां से खरीदें

अर्थव्यवस्था

अर्थव्यवस्था के टाॅपिक्स समझने के लिए बुक्स इस प्रकार हैंः

बुक्स ऑथर और पब्लिकेशन लिंक
भारत के लोग और अर्थव्यवस्थाNCERTयहां से खरीदें 
भारतीय अर्थव्यवस्थारमेश सिंहयहां से खरीदें 
भारतीय अर्थव्यवस्थासंजीव वर्मायहां से खरीदें 
भारतीय अर्थव्यवस्थाआर. दत्त और के.पीएम. सुंदरमयहां से खरीदें
भारतीय अर्थव्यवस्थानितिन सिंघानिया यहां से खरीदें
हालिया आर्थिक सर्वेक्षण

राजनीति

यूपीएससी प्रीलिम्स में राजनीति की तैयारी करने के लिए बेस्ट बुक्स इस प्रकार हैंः

बुक्स ऑथर और पब्लिकेशन लिंक
भारतीय राजनीतिएम. लक्ष्मीकांतयहां से खरीदें 
भारतीय शासनएम. लक्ष्मीकांतयहां से खरीदें 
हमारी संसदसुभाष कश्यपयहां से खरीदें 
समकालीन राजनीतिक सिद्धान्त डॉ. बी.एल फाड़िया, डॉ कुलदीप फाड़ियायहां से खरीदें 
अंतरराष्ट्रीय संबंध सिद्धांत और व्यव्हाररमा सेनयहां से खरीदें 
भारत का संविधानपी.एम बख्शीयहां से खरीदें 

भूगोल 

भूगोल के टाॅपिक्स समझने के लिए बेस्ट बुक्स इस प्रकार हैंः

बुक्स ऑथर और पब्लिकेशन यहां से खरीदें 
NCERT बुक्स NCERT Textbooksयहां से खरीदें 
भारत एवं विश्व का भूगोलमाजिद हुसैन यहां से खरीदें 
भारत का भूगोल आर.सी.तिवारी यहां से खरीदें 
विश्व एटलसऑक्सफ़ोर्ड यहां से खरीदें 
मानव भूगोल के सिद्धांतमुख्यार सिंह, रीत बिश्नोई  यहां से खरीदें 

UPSC की तैयारी के लिए अन्य स्टडी मटीरियल

UPSC की तैयारी के लिए बुक्स के अलावा अन्य स्टडी मटीरियल की जरूरत पड़ती है, जोकि इस प्रकार बताया गया हैः

दैनिक, मासिक और साप्ताहिक करेंट अफेयर्सद हिंदूPIB मनोरमा इयरबुक (हिंदी में उपलब्ध)
विज्ञान और तकनीकदैनिक समाचार पत्रशंकर IAS नोट्सइसरो वेबसाइट
पर्यावरण और पारिस्थितिकीसमाचार पत्रों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन पर हाल की घटनाएंNIOS स्टडी मटीरियल
सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)टाटा मैकग्रा हिल सीएसएटी मैनुअलअरिहंत प्रकाशन द्वारा CSAT पेपर -2 

सम्बंधित आर्टिकल

यूपीएससी के लिए इंटरनेशनल रिलेशंस का संपूर्ण सिलेबसUPSC के लिए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का सिलेबस
यूपीएससी के लिए जियोग्राफी का संपूर्ण सिलेबसUPSC के लिए भारतीय राजनीति का सिलेबस
एंथ्रोपोलाॅजी सिलेबस इन हिंदीUPSC CSAT मैथ का सिलेबस
फिलाॅस्फी सिलेबस इन हिंदीUPSC मैथ सिलेबस इन हिंदी 
जानिए UPSC CSAT का पूरा सिलेबसUPSC जीएस पेपर 4 सिलेबस इन हिंदी
जानिये UPSC गवर्नेंस सिलेबस की संपूर्ण जानकारी और एग्जाम पैटर्नजानिए UPSC आर्ट्स एंड कल्चर सिलेबस की संपूर्ण जानकारी और एग्जाम पैटर्न

FAQs

UPSC कितने एग्जाम होते हैं?

UPSC सिलेबस को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है, प्रिलिम्स और मेंस। प्रिलिम्स एग्जाम में GS पेपर 1 और GS पेपर 2 होते हैं, जबकि मेन्स एग्जाम में कुल नौ पेपर होते हैं, जिनमें से सात पेपर मेरिट के मूल्यांकन के लिए माने जाते हैं।

UPSC प्रिलिम्स में कौन कौन से सब्जेक्ट आते हैं?

UPSC प्रिलिम्स एग्जाम में GS I के पेपर में इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजनीति और शासन, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स के विषय शामिल होते हैं।

UPSC प्रिलिम्स के लिए कौन सा विषय अनिवार्य है?

UPSC प्रिलिम्स में अनिवार्य विषय भारतीय राजनीति और शासन, सामान्य विज्ञान, इतिहास, भूगोल, आर्थिक और सामाजिक विकास आदि हैं। दोनों पेपर GS 1 और GS 2 (CSAT) अनिवार्य पेपर हैं, लेकिन CSAT क्वालीफाइंग प्रकृति का है जबकि GS 1 पेपर मेरिट रैंकिंग के लिए मुख्य माना जाता है।

UPSC के लिए कौन सा विषय सबसे अच्छा है?

UPSC क्रैक करने के लिए सबसे सही विषय Arts या Humanity के विषयों को माना जाता है। क्योंकि UPSC की परीक्षा में ज्यादातर सब्जेक्ट आर्ट्स विषय से संबंधित है। आर्ट्स विषय में आपको भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान जैसे विषयों के बारे में जानकारी मिलती है। जिसके माध्यम से आप UPSC एग्जाम में अच्छी रैंक हासिल कर सकते हैं। 

UPSC प्रिलिम्स और मेंस में क्या अंतर है?

UPSC प्रिलिम्स एग्जाम केवल क्वालिफाइंग एग्जाम होता है जबकि मेंस एग्जाम में मेंस और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। जिसके अनुसार लोकसेवा के पदाधिकारियों को चयनित किया जाता हैं।

उम्मीद है आपको UPSC Prelims Syllabus in Hindi ब्लाॅग से प्री के कंप्लीट सिलेबस की पूरी जानकारी मिल गई होगी, जिससे आपको UPSC परीक्षा क्लियर करने में मदद मिलेगी। ऐसे ही UPSC से जुड़े ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*