MIS (Management Information System) एक तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है, जो टेक्नोलॉजी और बिज़नेस का एक मिला हुआ रूप है। UK में MIS करना अंतरराष्ट्रीय छात्रों द्वारा किए जाने वाले लोकप्रिय कोर्सेज में से एक है। हमारा यह ब्लॉग UK में MIS के बारे में है। इस कोर्स की सारी जानकारी के लिए ब्लॉग पूरा पढ़ें।
कोर्स का नाम | Masters in management information system |
प्रवेश परीक्षाएं | GMAT, GRE |
MIS के लिए अवधि | 1–2 years |
योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से फर्स्ट डिवीज़न में बैचलर्स डिग्री |
कोर्स लेवल | पोस्ट ग्रेजुएट |
टॉप यूनिवर्सिटीज | –मैनचेस्टर विश्वविद्यालय –नॉटिंघम विश्वविद्यालय –वारविक बिजनेस स्कूल –लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स और राजनिति विज्ञान –क्रैनफील्ड विश्वविद्यालय |
लोकप्रिय जॉब प्रोफाइल्स | –बिज़नेस एनालिस्ट -नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर -बिज़नेस एप्लीकेशन डेवलपर -डाटाबेस एनालिस्ट |
The Blog Includes:
यूके में MIS क्यों करें?
UK में MIS एक ग्रेजुएट लेवल का डिग्री प्रोग्राम है। एक MIS डिग्री बिज़नेस पर ध्यान देने के साथ कंप्यूटर साइंस और इनफार्मेशन सिस्टम्स का मिक्सचर है। MIS डिग्री के लिए यूके बेस्ट है। छात्रों के लिए UK में MIS करने के कई लाभ हो सकते हैं, जैसे-
- यूके यूनिवर्सिटीज ने डेवलपमेंट मैनेजमेंट की फील्ड में ग्लोबल QS रैंकिंग्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई हैं।
- यूके में छात्रों को MIS के अंतर्गत टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट वर्क को समझने के लिए सबसे सूटेबल मेथड और तकनीक प्रदान किए जाते हैं।
- यहां छात्रों को MIS की प्रक्रियाओं की स्पष्ट समझ प्राप्त करने में मदद करने के लिए विभिन्न सोशल थियोरीज़ शामिल हैं।
- छात्रों को अपनी प्रेजेंटेशन, कम्युनिकेशन स्किल्स, कल्चरल इंटेलिजेंस को इम्प्रूव करने में एक बेहतर गाइडेंस मिलती है।
- यूके दुनिया की बेहतरीन रिसर्च सुविधाओं का घर है। जो छात्रों को रिसर्च के लिए एक सूटेबल माहौल प्रदान करता हैं।
- यूके की यूनिवर्सिटीज कई छात्रवृत्ति प्रोग्राम्स प्रदान करते हैं। जिससे छात्रों को एक फाइनेंशियल सपोर्ट मिलता है।
- यूके की कुछ यूनिवर्सिटीज MIS की पढ़ाई के साथ-साथ इंटर्नशिप भी उपलब्ध करातीं हैं।
कोर्स करिकुलम
MIS कोर्स किसी कोडिंग और प्रोग्रामिंग से कहीं अधिक है। इस कोर्स में ऑप्शनल विकल्पों के साथ दोनों मुख्य विषय शामिल हैं। कुछ कोर्सेज में इंडिविजुअल प्रोजेक्ट या डिज़र्टेशन शामिल हो सकता है वहीं कुछ कोर्सेज के अंतर्गत इंटर्नशिप भी जुड़ी हो सकती है। MIS course के अंतर्गत आने वाले कुछ विषय यहां दिए गए हैं-
- नेटवर्क्स
- बिज़नेस कम्युनिकेशन
- एडवांस्ड सिस्टम एनालिसिस एंड डिज़ाइन
- एंटरप्राइज एप्लीकेशन डेवलपमेंट
- एडवांस्ड डाटाबेस मैनेजमेंट
- इकनोमिक एनालिसिस
- IT प्रोजेक्ट मैनेजमेंट
- प्रिंसिपल ऑफ फाइनेंस
- बिज़नेस इनफार्मेशन सिस्टम
- IT आर्किटेक्चर एंड क्लाउड कंप्यूटिंग
यूके में MIS के लिए कुछ प्रमुख कोर्सेज
अब जब आप MIS में पढ़ाए जाने वाले विषयों को जान चुके हैं, तो आइए अब MIS के कुछ प्रमुख कोर्सेज के बारे में जानें-
- MSc Management of Information Systems & Digital Innovation
- MSc Management and Information Systems
- MSc in Information Management
- MSc in Information Systems and Operations Management
- MSc in Business Administration in Management Information Systems
- MSc in Business Analytics and Information Management
- MSc in Information Systems
- Masters in Business Informatics
- Master of Information Technology Management
- Master of Computing (Information Systems)
यूके में MIS की फीस
यूके में इस कोर्स की औसत सालाना फीस लगभग £21,500–26,600 (INR 19.78–24.47 लाख) है। यह फीस MIS में फुल टाइम मास्टर कोर्स करने वाले छात्रों के लिए है। MIS में पार्ट–टाइम कोर्स करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों की फीस सालाना लगभग £8,000–11,500 INR 7.36–10.58 लाख) है । यह एक अनुमानित फीस है, जो अलग–अलग यूनिवर्सिटी की अलग–अलग हो सकती हैं।
यूके में MIS के लिए टॉप 10 यूनिवर्सिटीज और फीस
UK में MIS के लिए टॉप 10 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट इस प्रकार है:
यूनिवर्सिटीज | औसत सालाना फीस (GBP) |
मैनचेस्टर विश्वविद्यालय | 25,000 (INR 23 लाख) |
नॉटिंघम विश्वविद्यालय | 25,300(INR 23.27 लाख) |
वारविक बिजनेस स्कूल | 30,750 (INR 28.29 लाख) |
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस | 30,960 (INR 28.48 लाख) |
क्रैनफील्ड विश्वविद्यालय | 21,500 (INR 19.78 लाख) |
ग्लासगो विश्वविद्यालय | 18,360 (INR 16.89 लाख) |
साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय | 24,300 (INR 22.35 लाख) |
न्यूकैसल विश्वविद्यालय | 24,600 (INR 22.63 लाख) |
एस्टन विश्वविद्यालय | 17,002 (INR 15.64 लाख) |
क्वीन मैरी, लंदन विश्वविद्यालय | 27,250 (INR 25.04 लाख) |
क्या आप यूके में पढ़ाई करना चाहते है? तो Leverage Edu लाया है Mega UniConnect, दुनिया का पहला और सबसे बड़ा ऑनलाइन यूनिवर्सिटी फेयर जहाँ आपको मिल सकता है आपकी पसंद की यूनिवर्सिटी में एडमिशन का मौका।
यूके में रहने का खर्च
यूके में रहने का खर्च छात्रों की लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है, नीचे रहने की आम लागत नीचे दी गई है-
खर्चों के प्रकार | कॉस्ट (GBP) |
वीज़ा आवेदन के लिए फीस | 348 (INR 35,834) |
आवास | 500 (INR 50,000) महीना |
परिवहन | 150-200 (INR 15,000-19,000) महीना |
भोजन | 150-200 (INR 15,000-19,000) महीना |
वस्त्र और अवकाश | 50 (INR 5,000) महीना |
रहने का खर्च अपने रहन-सहन के अनुसार जानने के लिए आप Cost of Living Calculator का उपयोग कर सकते हैं।
योग्यता
UK में MIS के लिए के लिए योग्यता, यूनिवर्सिटीज पर निर्भर करता है। यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए कई प्रकार की आवश्यकताओं होती है, जिसे प्रत्येक आवेदक को पूरा करना चाहिए। कुछ सामान्य आवश्यकताएं इस प्रकार हैं:
- आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित क्षेत्र में फर्स्ट डिवीज़न (60%–80%) में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।
- इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट जैसे IELTS और TOEFL, PTE परीक्षा के अंक जमा करने होंगे। IELTS का स्कोर 6.5 या उससे अधिक होना चाहिए और TOEFL स्कोर कुल मिलाकर 90 या उससे अधिक, PTE अंक 53 या उससे अधिक होने चाहिए।
- सभी आवेदकों को GMAT/GRE स्कोर जमा करने होंगे।
- इनफार्मेशन सिस्टम्स, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, क्वांटिटेटिव मेथड्स और बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन के बेसिक नॉलेज वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाती है।
क्या आपको IELTS या TOEFL की तैयारी में दिक्कत आ रही है? तो आज ही Leverage Live पर रजिस्टर करें और अच्छे अंक प्राप्त करें।
आवेदन प्रक्रिया
UK में MIS के लिए पढ़ने के लिए नीचे यूनिवर्सिटीज के हिसाब से आवेदन प्रक्रिया दी गई है-
- सबसे पहले अपनी चुनी हुई यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- फिर रजिस्ट्रेशन में साइन-इन के बाद उस कोर्स का चयन करें जिसे आप करना चाहते हैं।
- अब अपने चुने हुए कोर्स, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन,पर्सनल स्टेटमेंट और LOR के साथ एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें। एप्लीकेशन फीस हर यूनिवर्सिटी के लिए अलग–अलग हो सकती है।
आवश्यक दस्तावेज
एडमिशन के लिए जरूरी documents इस प्रकार हैं:
- ऑफिशियल अकादमिक ट्रांसक्रिप्ट
- IELTS और TOEFL, PTE आदि के अंक
- प्रवेश परीक्षा जैसे GMAT/GRE अंक
- स्कैन्ड कॉपी ऑफ पासपोर्ट
- Statement of purpose (SOP)
- Letters of Recommendation (2 letters)
- CV/रिज्यूमे
यूके में MIS के लिए छात्रवृत्तियां
जो छात्र MIS करना चाहते हैं उनके लिए यूके की यूनिवर्सिटीज में कई छात्रवृत्तियां भी उपलब्ध हैं। जिनका लाभ छात्र ले सकतें हैं और MIS की बेहतर पढ़ाई कम लागत में कर सकते हैं। कुछ छात्रवृत्ति प्रोग्राम्स की लिस्ट नीचे दी गई है-
- Queen Elizabeth Commonwealth Scholarships
- Commonwealth Shared Scholarships
- JN Tata Endowment
- Postgrad Solutions Study Bursaries
- Marshall Scholarships
- Commonwealth Scholarships
- Merit–based Scholarship programs
MIS के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करने वाली कुछ प्रमुख यूके की यूनिवर्सिटीज के नाम नीचे दिए गए हैं–
- बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी
- मैनचेस्टर विश्वविद्यालय
- सिटी लंदन विश्वविद्यालय
- नॉटिंघम विश्वविद्यालय
- एस्टन विश्वविद्यालय
- क्रैनफील्ड विश्वविद्यालय
- न्यूकैसल विश्वविद्यालय
- डी मोंटफोर्ट विश्वविद्यालय
- हेरियट-वाट विश्वविद्यालय
- किंग्स्टन विश्वविद्यालय
- लिवरपूल जॉन मूरेस यूनिवर्सिटी
- हडर्सफ़ील्ड विश्वविद्यालय
- क्वीन मैरी, लंदन विश्वविद्यालय
- रॉयल होलोवे, लंदन विश्वविद्यालय
- बेडफोर्डशायर विश्वविद्यालय
- ग्रीनविच विश्वविद्यालय
- पोर्ट्समाउथ विश्वविद्यालय
- शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय
- साउथ वेल्स विश्वविद्यालय
MIS के बाद यूके में जॉब प्रोफाइल्स और सैलरी
MIS के बाद नौकरी के बहुत सारे विकल्प हैं। MIS ग्रेजुएट्स की मांग UK के साथ–साथ पूरे विश्व में हैं। छात्र लोजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, बिज़नेस सिस्टम एनालिसिस, IT, रिसर्च & एकेडेमिया और मैन्युफैक्चरिंग मैनेजमेंट कंसल्टेंसी में अपना करियर बना सकते हैं। UK में MIS के बाद औसत सालाना सैलरी लगभग £41,000 (INR 42.12 लाख) से £60,000 (INR 61.66 लाख) है। यूके में सैलरी कैंडिडेट के अनुभव, नॉलेज और स्किल्स के आधार पर ज्यादा या कम हो सकती है। MIS ग्रेजुएट्स की सैलरी UK में शहरों के अनुसार भी भिन्न हो सकती है। यहां MIS के बाद कुछ जॉब प्रोफाइल्स और सैलरी दी गई है–
जॉब प्रोफाइल्स | औसत सालाना सैलरी (GBP) |
बिज़नेस एनालिस्ट | 46,931 (INR 48.21 लाख) |
सिस्टम्स एनालिस्ट | 29,576 (INR 30.38 लाख) |
बिज़नेस एप्लीकेशन डेवलपर | 30,599 (INR 31.43 लाख) |
डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर | 36,318 (INR 37.30 लाख) |
बिज़नेस इंटेलिजेंस एनालिस्ट | 38,995 (INR 40.05 लाख) |
डाटाबेस एनालिस्ट | 27,600 (INR 28.35 लाख) |
नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर | 47,500 (INR 48.79 लाख) |
FAQs
हाँ, इस कोर्स को करने के लिए यूके की अधिकतर यूनिवर्सिटीज मान्य GMAT/GRE स्कोर की मांग करती हैं।
MIS के लिए छात्रों के पास IELTS स्कोर 6.5 या उससे अधिक होना चाहिए।
यूके की यूनिवर्सिटीज में अध्ययन के लिए आपको टियर 4 (जनरल) स्टूडेंट्स वीज़ा की ज़रूरत होगी।
हम आशा करते हैं कि आपको इस ब्लॉग में UK में MIS संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होंगी। यदि आप भी UK में MIS पढ़ना चाहते हैं तो आज ही हमारे Leverage Edu एक्सपर्ट्स के साथ को 1800572000 पर कॉल करके 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें।