10 GPA को प्रतिशत में कैसे बदलें?

1 minute read
10 gpa को प्रतिशत में कैसे बदलें

विदेश में पढ़ाई करने के लिए आवेदन करते समय छात्र अक्सर कन्फ्यूज़ हो जाते हैं, क्योंकि विदेश में अक्सर GPA और CGPA ग्रेड को आधार मान कर एडमिशन होते हैं। जबकि भारत में ग्रेड की गणना के लिए प्रतिशत प्रणाली का प्रमुखता से उपयोग किया जाता है। हालांकि GPA को प्रतिशत में परिवर्तित करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हमारे आज के इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपकी इस मुश्किल को आसान बना देंगे, तो चलिए जानते हैं, 10 gpa को प्रतिशत में कैसे बदलें। 

जीपीए क्या है?

GPA की फ़ुल फॉर्म, ग्रेड प्वाइंट एवरेज (Grade Point Average) है। GPA दुनिया भर में शैक्षणिक प्रदर्शन को आंकने का एक तरीका है। इस पद्धति के माध्यम से, आपके ग्रेड एक संख्यात्मक पैमाने में परिवर्तित हो जाते हैं। आपके हाई स्कूल या कॉलेज में प्राप्त सभी अंकों को एक साथ जोड़ दिया जाता है और उनका औसत एक क्युमुलेटिव ग्रेड का पता लगाने के लिए किया जाता है। इस ग्रेड को फिर GPA में बदल दिया जाता है। इसकी गणना या तो 0.0 से 4.0 के पैमाने पर या उससे अधिक के पैमाने पर की जाती है। GPA अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि GPA बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री के लिए कॉलेजों में प्रवेश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अलावा, यदि आपका प्रवेश परीक्षा स्कोर उस कॉलेज के लिए पर्याप्त नहीं है जिसमें आप प्रवेश चाहते हैं, तो आपका जीपीए आपको प्रवेश प्रक्रिया में मदद करेगा। 

एक अच्छा जीपीए क्या है?

GPA वह ग्रेड है, जो यह निर्धारित करता है कि आपने अपने पूरे कोर्स में कितना अच्छा प्रदर्शन किया है। अधिकांश विदेशी कॉलेजों में प्रवेश के लिए 3 और 3.5 के बीच GPA को अच्छा माना जाता है। ऐसा नहीं है कि 3 से कम का GPA अच्छा नहीं है या उससे आपके एडमिशन में दिक्कत आएगी। 3 से कम GPA में भी आपका अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी में एडमिशन हो सकता है, बस इसका नुकसान यह होगा कि आप वहां अपने कोर्स के लिए फाइनेंसियल हेल्प नहीं ले पाएंगे। 

प्रतिशत क्या है? 

प्रतिशत के बारे में हमने हमारी 5वीं कक्षा से पढ़ना शुरू कर दिया था। अगर इसकी परिभाषा की बात करें तो, प्रतिशत गणित में किसी अनुपात को व्यक्त करने का एक तरीका है। प्रतिशत का अर्थ है प्रति सौ या प्रति सैकड़ा (% =1/100) ; एक सौ में एक। हमारे दैनिक जीवन से जुड़ी बहुत सारी कैलकुलेशन प्रतिशत में ही होती है जैसे बैंक में जमा पैसे पर प्रतिशत में ब्याज मिलता है। अक्सर बात करते हैं कि लोन लेने के लिए कितने प्रतिशत ब्याज लगेगा। मूल रूप से प्रतिशत का अर्थ एक संख्या है जो 100 के अंश में स्पेसिफाइड है। हम इसे दर्शाने के लिए % चिह्न का उपयोग करते हैं। प्रतिशत निकालने के लिए अपने द्वारा प्राप्त किए गए सभी अंकों को जोड़ना होगा और इसे कुल अंकों विभाजित करना होगा, फिर प्राप्त परिणाम को 100 से गुणा करना होगा, प्राप्त उत्तर आपका प्रतिशत होगा। 

प्रतिशत ज्ञात करने का सूत्र है: % = (प्राप्त अंक/कुल अंक)* 100

भारत में प्रतिशत के आधार पर रैंकिंग को 4 भाग में बांटा गया है:

  • 75% और उससे अधिक- विशिष्ट श्रेणी के साथ प्रथम श्रेणी
  • 60-75%- प्रथम श्रेणी
  • 50-59% – द्वितीय श्रेणी
  • 30-49% – तृतीय श्रेणी

जीपीए और भारतीय ग्रेडिंग प्रणाली

अमेरिका और दुनिया भर के विभिन्न देशों में उपयोग की जाने वाली GPA ग्रेडिंग प्रणाली की तुलना में, भारत में ग्रेडिंग प्रणाली दो मुख्य दृष्टिकोणों, यानी प्रतिशत प्रणाली या 10-पॉइंट GPA पद्धति का उपयोग किया जाता है। 10 gpa को प्रतिशत में कैसे बदलें यह जानने से पहले हमने GPA और प्रतिशत के बीच के अंतर का पता होना चाहिए। जिसका विस्तृत वर्णन इस ब्लॉग में किया गया है। 

विभिन्न ग्रेडिंग स्केल

शैक्षणिक प्रदर्शन को आंकने के लिए विभिन्न ग्रेडिंग प्रणालियों का उपयोग किया जाता है जिनके बारे में नीचे बताया गया है:

10 gpa को प्रतिशत में कैसे बदलें

यह भी पढ़ें: SGPA क्या है और इसे कैसे कैलकुलेट करें?

GPA को प्रतिशत में बदलने का फार्मूला 

प्रत्येक कॉलेज एक निश्चित ग्रेडिंग सिस्टम में विश्वास करता है। कुछ इंस्टिट्यूट जीपीए मांग करते हैं जबकि कुछ कॉलेज प्रतिशत की मांग करते हैं। हालाँकि, यह आपके वर्तमान इंस्टिट्यूट और उसकी मार्किंग सिस्टम पर भी निर्भर करता है। लेकिन, GPA दुनिया भर के संस्थानों द्वारा अंकों के लिए अक्सर इस्तेमाल किया जाने वाला पैरामीटर है। इसलिए, GPA के प्रतिशत में रूपांतरण को जानना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आवेदन भरने की प्रक्रिया को बहुत आसान बना देगा। यहाँ हम आपको बताएँगे कि 10 gpa को प्रतिशत में कैसे बदलें। GPA को प्रतिशत में बदलने का वास्तविक सूत्र है: 

प्रतिशत = 9.5* ग्रेड प्वाइंट औसत (GPA)

फार्मूला को थोड़ा अच्छे तरीके से समझने के लिए नीचे एक टेबल दी गई है: 

GPA GPA * 9.5प्रतिशत (%)
77*9.566.5
88*9.576
99*9.585.5
1010*9.595

यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग के लिए CGPA कैसे कैलकुलेट करें?

प्रतिशत को GPA में कैसे बदलें?

संयुक्त राज्य अमेरिका की शिक्षा प्रणाली में, छात्रों को या तो 0-4.00 ग्रेड पॉइंट से रेटिंग दी जाती है या 10-पॉइंट GPA का पालन किया जाता है, यहां तक ​​कि यूरोप के कुछ विश्वविद्यालय 10-पॉइंट GPA का पालन करते हैं। इसके विपरीत भारत में प्रतिशत सिस्टम है। विदेश में एडमिशन में लेने के लिए आपको GPA की आवश्यकता होती है, इसलिए आपको प्रतिशत को GPA में बदलना आना चाहिए। प्रतिशत से GPA स्केल 4 निकालने के लिए आपको आपने प्रतिशत को 100 से विभाजित करते 4 से गुणा करना होगा और 10 स्केल के लिए प्रतिशत को 9.5 से विभाजित करना होगा। जैसे:

  • 75/100*4= 4 GPA 
  • 75/9.5= 7.9 GPA 

नोट: उपर दी गई GPA स्केल आपके चुने गए देश पर निर्भर करती है क्योंकि कुछ देश स्केल 4 के आधार पर एडमिशन देते हैं और कुछ देश एडमिशन के लिए स्केल 10 को आधार मानते हैं। 

GPA स्केल 

जीपीए स्केल 0-10 से है, जहां 0 का मतलब परीक्षा में विफलता है और 10 एक्सीलेंट प्रदर्शन है। GPA स्केल को प्रदर्शन के अनुसार नीचे समझाया गया है:

स्कोर डिटेल 
9 – 10एक्सीलेंट 
7.5 – 8.99गुड 
6 – 7.49एवरेज 
5 – 5.99इंप्रूवमेंट की आवश्यकता 
0 – 4.99फैल 

FAQs 

10 gpa को प्रतिशत में कैसे बदलें?

GPA को प्रतिशत में बदलने का एक फार्मूला है, जिसकी मदद से हम आसानी से GPA को प्रतिशत में बदल सकते हैं:
%= GPA*9.5 
10*9.5= 95%

70% का GPA कितना होगा?

70% का GPA:
4.0 स्केल पर, 70% (70/100)*4= 2.8 के बराबर होगा।
10 स्केल पर, 70% (70/9.5= 7.36) होगा। 

8 GPA को प्रतिशत में बदलिए?

8 GPA का प्रतिशत 8*9.5= 76% होगा।

उम्मीद है कि हमारे आज के ब्लॉग से आपको 10 gpa को प्रतिशत में कैसे बदलें यह समझ में आ गया होगा। यदि आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आपको GPA स्कोर की आवश्यकता होगी। यदि आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के विशेषज्ञों के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे आपको उचित मार्गदर्शन के साथ ऊपर दी गई सभी सुविधाएं प्रदान करने में मदद करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*