30+ World Sight Day Quotes : आँखों की सेहत के प्रति जागरूकता फैलाते विश्व दृष्टि दिवस पर अनमोल विचार

1 minute read
World Sight Day Quotes in Hindi

विश्व दृष्टि दिवस, एक ऐसा दिन है जिस दिन दृष्टि दोष की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए वैश्विक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह एक वार्षिक वैश्विक कार्यक्रम होता है, जिसे अक्टूबर के दूसरे गुरुवार के दिन मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य अंधेपन, दृश्य हानि और नेत्र स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना होता है। इसका आयोजन इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन और अन्य संगठनों के सहयोग से किया जाता है। इस वर्ष 10 अक्टूबर के दिन विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाएगा। इस ब्लॉग में आपके लिए आँखों की सेहत के प्रति जागरूकता फैलाते विश्व दृष्टि दिवस पर अनमोल विचार (World Sight Day Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने हितैषियों के साथ साझा कर पाएंगे।

विश्व दृष्टि दिवस पर अनमोल विचार – World Sight Day Quotes in Hindi

विश्व दृष्टि दिवस पर अनमोल विचार (World Sight Day Quotes in Hindi) कुछ इस प्रकार हैं-

  1. विश्व दृष्टि दिवस हमें नेत्रों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित करता है।
  2. विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर हम अपने नेत्रों को सुरक्षा देने के लिए दृढ़ संकल्पित हो सकते हैं।
  3. विश्व दृष्टि दिवस, एक ऐसा माध्यम है जो हमें दृश्य हानि का सामना करने से बचाता है।
  4. विश्व दृष्टि दिवस के मौके पर समाज में नेत्र स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सकती है।
  5. विश्व दृष्टि दिवस हमें याद दिलाता है कि आँखों की देखभाल सिर्फ हमारी ज़रूरत नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य भी है।
  6. विश्व दृष्टि दिवस हमें सिखाता है कि हमें दृष्टी की अनदेखी नहीं करनी चाहिए, समय-समय पर इसकी जांच करवाते रहना चाहिए।
  7. विश्व दृष्टि दिवस ही हमें हमारी दृष्टि का मूल्य और महत्व के बारे में समझाता है।
  8. विश्व दृष्टि दिवस हमें आँखों के प्रति जागरूक होने का अवसर प्रदान करता है।
  9. विश्व दृष्टि दिवस का उद्देश्य समाज को दृष्टिहीनता से बचाना होता है।
  10. विश्व दृष्टि दिवस का मुख्य उद्देश्य आँखों की सेहत का ध्यान रखना है।

यह भी पढ़ें : विश्व दृष्टि दिवस का इतिहास, महत्व और थीम

विश्व दृष्टि दिवस पर प्रेरक विचार – World Sight Day Motivational Quotes in Hindi

विश्व दृष्टि दिवस पर प्रेरक विचार (World Sight Day Motivational Quotes in Hindi) कुछ इस प्रकार हैं –

  • “दृष्टि है तो संसार की सुंदरता है, इसे बचाए रखें और दूसरों को भी जागरूक करें।”
  • “आँखों की देखभाल से बेहतर कोई देखभाल नहीं। दृष्टि को संजोना, जीवन को संजोना है।”
  • “आँखों की सेहत पर ध्यान दीजिए, क्योंकि इनसे ही आप जीवन के असली रंग देख पाते हैं।”
  • “दृष्टिहीनता से बचने के लिए समय रहते आँखों का ध्यान रखें, और जीवन को अंधकारमय होने से बचाएं।”
  • “आँखों की रोशनी खोना, जीवन के रंगों को खोने जैसा है। विश्व दृष्टि दिवस पर अपनी दृष्टि की सुरक्षा का संकल्प लें।”

यह भी पढ़ें : जानिए शारदीय नवरात्रि से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

नेत्र स्वास्थ्य पर सुविचार

नेत्र स्वास्थ्य पर सुविचार को कुछ इस प्रकार हैं जिन्हें आप अपने शुभचिंतकों के साथ साझा कर पाएंगे। ये सुविचार आपको नेत्र स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताएंगे, जो कुछ इस प्रकार हैं –

  • आँखें वो खिड़कियाँ हैं, जिन्हें आप इस खूबसूरत दुनिया को देख पाते हैं। इन आँखों का ख्याल रखने से जीवन को और भी सुंदर बना सकता है।
  • दृष्टि है अनमोल इसका सम्मान करें, क्योंकि यह एक ऐसा प्रकाश है जो हमें संसार का सजीव अनुभव कराता है।
  • स्वस्थ आँखें ही स्वस्थ जीवन का प्रतीक होती हैं।
  • अपनी दृष्टि की देखभाल करना खुद की देखभाल करने के समान होता है, हमें हर परिस्थति में इस अनमोल उपहार का महत्व जानना चाहिए।
  • वास्तविकता में जो आँखों का सम्मान करता है, वही जीवन के रंगों का आनंद ले सकता है।
  • दृष्टिहीनता से बचना संभव है, यदि हम समय रहते अपनी इन आँखों का ध्यान रखें और इनकी समय-समय पर जांच कराएं।
  • आँखों का स्वास्थ्य सिर्फ आपकी दृष्टि के लिए ही आवश्यक नहीं, बल्कि ये आपके पूरे जीवन के लिए महत्वपूर्ण होती हैं।
  • आँखों का उजाला, मन को भी प्रकाशित करता है। इसके लिए आँखों की देखभाल करने से हम अपने जीवन को और भी अधिक खूबसूरत बना सकते हैं।
  • जब तक आँखें स्वस्थ हैं, तब तक दुनिया के सारे रंगों को महसूस किया जा सकता है। अपनी आँखों की देखभाल करने से हम जीवन के कई खूबसूरत लम्हों की अनुभूति कर सकते हैं।
  • हर आँख में छिपी होती है कई कहानियां, जिनकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं कब और कैसे हुई दुर्गा पूजा की शुरुआत?

विश्व दृष्टि दिवस पर प्रसिद्ध हस्तियों के विचार – Best Lines for World Sight Day in Hindi

विश्व दृष्टि दिवस पर प्रसिद्ध हस्तियों के विचार (Best Lines for World Sight Day in Hindi) कुछ इस प्रकार हैं :-

“दुनिया की सबसे खूबसूरत चीजें देखी या छुई नहीं जा सकतीं, उन्हें केवल दिल से महसूस किया जा सकता है।”

– हेलेन केलर

“अंधे होने से भी बदतर बात है दृष्टि होना, पर दृष्टि न होना।”

हेलेन केलर

“चेहरा मन का दर्पण है, और आँखें बिना बोले दिल के रहस्यों को बयान कर देती हैं।”

– सेंट जेरोम

“चेहरा मन की एक तस्वीर है जिसकी व्याख्या करने वाली आंखें हैं।”

– मार्कस ट्यूलियस सिसेरो

“आँखें आत्मा के लिए खिड़की हैं।”

– लेओनार्डो दा विंची

“दृष्टि वह नहीं है जो आपकी आँखें देख सकती हैं, बल्कि वह है जो आपका दिल देखता है।”

ऑपरा विनफ्रे

“जीवन में वास्तविक सफलता दूसरों के लिए कुछ अच्छा करने में है, और यही असली दृष्टि है।”

– नेल्सन मंडेला

“यदि मैं अपनी अंतर्दृष्टि को बचाए रखता हूं, तो मैं दृष्टि की कमजोरी पर ध्यान नहीं देता।”

– सुकरात

यह भी पढ़ें : इस दिन से शुरू हो रहा विजय, आस्था और उल्लास का पर्व ‘दुर्गा पूजा’… जानें इतिहास और महत्व

संबंधित आर्टिकल

लाल बहादुर शास्त्री की जयंतीगांधी जयंती
नवरात्रिवर्ल्ड एनिमल डे 
विश्व शिक्षक दिवस विश्व पर्यावास दिवस
भारतीय वायु सेना दिवस?राष्ट्रीय डाक दिवस
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवसअंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 
दशहरामिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
ग्लोबल हैंडवाशिंग डेविश्व छात्र दिवस
विश्व खाद्य दिवसविश्व एनेस्थीसिया दिवस
वर्ल्ड स्पाइन डेअंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस
मिल्खा सिंहराष्ट्रीय एकजुटता दिवस
विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवसविश्व सांख्यिकी दिवस
पुलिस स्मृति दिवससंयुक्त राष्ट्र दिवस 
विश्व पोलियो दिवसराष्ट्रीय एकता दिवस

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में आप विश्व दृष्टि दिवस पर अनमोल विचार पढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ होगा। World Sight Day Quotes in Hindi से प्रेरणा पाकर आप इसके बारे में समाज में जागरूकता ला सकते हैं। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*