जानिए हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं?

1 minute read
हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन

हिमाचल प्रदेश उत्तरी भारत में स्थित एक सुन्दर पहाड़ी राज्य है। हिमाचल प्रदेश का लगभग सारा हिस्सा पहाड़ पर बसा है। इस राज्य की उचाई सी लेवल से 350 से लेकर 6,000 मीटर तक है। यहां दुनिया के कोने-कोने से सैलानी उमड़ पड़ते हैं। यह सैलानी यहां रहते हुए यहां के लज़ीज़ व्यंजनों से भी परिचित हो जाते हैं। क्या आपको पता है कि हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं? चलिए, इस ब्लॉग में विस्तार से जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं?

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन की लिस्ट

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन की लिस्ट नीचे दी गई है-

धाम

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन

धाम इस प्रदेश के लज़ीज़ व्यंजनों में से एक है। यह एक किस्म की थाली होती है। धाम की थाली आपको दाल, राजमा, चावल, दही, आदि किस्म चखने को मिलेगी। इसमें जो एक चीज़ पड़ती है जो इसे जिवंत कर देती है, वह है गुड़। यह त्योहार और ख़ास मौके पर बड़े चाव से खाई जाती है। यह सबसे ज्यादा ओल्ड मनाली, मनाली और चंबा में सबसे ज्यादा बनता है। यह पूरे हिमाचल में भी प्रसिद्द है।

तुड़किया भात

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन

तुड़किया भात (पुलाव) हिमाचल का मुख्य भोज है। इसे चंबा ज़िले में आप लगभग हर दूकान में पाएंगे। इसको बनाने के लिए इन चीज़ों के मिश्रण की आवश्यकता होती है जो इस प्रकार है: चावल, मसूर दाल, मटर, आलू, टमाटर, इलायची, दाल चीनी आदि। देसी घी के बिना यह डिश अधूरी मानी जाती है।

माद्रा

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन

हिमाचल के चंबा और कांगड़ा ज़िले में यह पकवान आपको बड़ी आसानी से मिल जाएगा। इस भोज को छोले या चने (एक रात पानी भिगोने के बाद) का प्रयोग किया जाता है। तेल में इस पकवान को अच्छी तरह पकाते हैं। इस पड़ने वाले मसाले इस प्रकार हैं: लौंग, दालचीनी, इलायची, जीरा, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर आदि।

सिद्धू

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन

यह डिश ज्यादातर मंडी, कुल्लू, मनाली, और शिमला में काफी लोकप्रिय है। यह गेहूं के आटे बनने वाली एक रोटी है। इसको बनाने के लिए गेहूं व खमीर को मिक्स करते हैं। खमीर के साथ गेहूं को गूथने के बाद, आटे को कम से कम 4 से 5 घंटे तक छोड़ देते हैं। अमूमन इसे देसी घी दाल और चटनी के साथ परोसते हैं।

भेय

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन

यह भोज यहां के हर घर में बड़े चाव से खाते हैं। इसे कमल के तने से तैयार करते हैं. इसको बनाने से पहले कमल के तने को महीन-महीन काट लेते हैं। फिर इसे अदरक-लहसुन, प्याज़ और बेसन में पकाते हैं। अक्सर यह डिश थोड़ी तीखी बनाई जाती है।

छा गोश्त

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन

यह एक मटन करी है। बेसन और दही की तरी में इस में डिश को पकाते बेसन और दही इस पकवान को अलग ही स्वाद और रंग दे देती है। वहीं इसमें इलायची, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, तेज पत्ता, हींग और अदरक-लहसुन का पेस्ट जब पड़ता है तो यह पकवान हिमाचल में सबसे बेस्ट बन जाता है। यह कुल्लू के स्थानीय ढाबे की मेन्यू में आपको आसानी से मिल जाएगा।

बबरू

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन

बबरू एक मिठाई होती है हिमाचल के सभी महत्वपूर्ण शुभ अवसरों में खाई जाती है। इस बनाने के लिए चीनी का उपयोग होता है। इसे सांचे पर डालकर पकाते हैं। इसमें जिन चीज़ों का इस्तेमाल होता है वह हैं गेहूं का आटा, सरसों तेल या रिफाइंड तेल, चीनी, दूध एक गिलास, बेकिंग पाऊडर। शिमला में इस मीठे व्यंजन को मुख्य तौर पर खाने के बाद एक डेजर्ट के रूप में खाया जाता है।

खट्टा

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन

खट्टा इस प्रान्त का एक पारंपरिक भोज है। यह स्वाद में खट्टी होती है। अमूमन इसे चावल के साथ परोसते हैं। हिमाचल के कई जिलों में यह अच्छी खासी लोकप्रिय है पर कांगड़ा ज़िले में यह ख़ासी लोकप्रिय है।

गहत शोरबा

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन

गहत का शोरबा यहां का एक स्थानीय अनाज से बना सूप है। इसको गहत कहा जाता है। इसमें लहसुन और धनिया के खड़े स्वाद होते हैं। यह स्वाद और स्वास्थ्य के हिसाब से काफी लोकप्रिय माना जाता है।

आलू पलड़ा

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन

आलू पलड़ा सिर्फ हिमाचल प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है। इसे दही के साथ पहाड़ी स्टाइल आलू करी के नाम से भी जानते हैं। आलू पलड़ा में आलू को दही ग्रेवी में स्वाद देने के लिए पकाते हैं।

औरिया कद्दू

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन

औरिया कद्दू आलू, कद्दू और सरसों के बीज से बनने वाला एक स्वादिष्ट भोज है। इसकी तरी में सूखे आम का पाउडर मिलाते हैं। ऐसा करने से यह स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। हिमाचल प्रदेश में, मौसमी कद्दू खाने के लिए औरिया कद्दू का उपयोग सबसे अच्छे तरीके से किया जाता है।

छगोष्ट

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन

छगोष्ट मुख्य तौर पर हिमाचल प्रदेश में बनाए जाना वाला प्रसिद्द भोज है, यहां के स्थानीय लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। छगोष्ट एक मटन डिश है। इसे दही और बेसन की तरी में पकाते हैं। इसमें लाल मिर्च पाउडर, इलायची, धनिया पाउडर, तेज पत्ता, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हींग जैसे भारतीय मसाले होते हैं जिनका उपयोग करने से यह काफी स्वादिष्य बन जाता है।

सम्बंधित आर्टिकल्स

त्रिपुरा के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौनसे हैं?उड़ीसा के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौनसे हैं?
कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन क्या है?हरियाणा के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं?
उत्तराखंड का प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं?बिहार का प्रसिद्ध भोजन

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन पता चला होगा। इसी तरह के अन्य जीके के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*