World Day For Safety and Health at Work 2025: कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 28 अप्रैल के दिन विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस (World Day for Safety and Health at Work) मनाया जाता है। बताना चाहेंगे अंतरराष्ट्रीय मजदूर संगठन (ILO) द्वारा इस दिवस की घोषणा की गई थी। इसे प्रतिवर्ष 2003 से मनाया जा रहा है। इस दिन, दुनियाभर में सरकारों, संगठनों और ट्रेड यूनियनों द्वारा विभिन्न जागरूकता अभियान, कार्यशालाएं, सेमिनार और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस लेख में विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस (World Day For Safety and Health at Work in Hindi) के बारे में सभी आवश्यक जानकारी दी गई है।
This Blog Includes:
- विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस के बारे में
- विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस का इतिहास
- विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस का उद्देश्य
- विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस कैसे मनाया जाता है?
- विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस का महत्व
- विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस की थीम 2025
- आप कैसे मना सकते हैं विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस
- FAQs
विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस के बारे में
World Day For Safety and Health at Work in Hindi: हर वर्ष 28 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस (World Day for Safety and Health at Work) मनाया जाता है। यह दिवस एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय अभियान है जो सभी श्रमिकों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ कामकाजी परिस्थितियों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। वहीं इस दिन का उद्देश्य कार्यस्थल पर कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसके अतिरिक्त उन लोगों को सम्मानित करना है जो काम से संबंधित दुर्घटनाओं या बीमारियों के कारण चोटों, बीमारियों का सामना कर चुके हैं या अपनी जान गंवा चुके हैं।
विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस का इतिहास
विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस (World Day for Safety and Health at Work) पहली बार वर्ष 2003 में संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा मनाया गया था। तब से यह दिवस हर वर्ष 28 अप्रैल को मनाया जाता है। ILO द्वारा यह अभियान दुनियाभर में मजदूरों की परेशानियों एवं उनकी सुरक्षा के लिए बेहतर उपायों एवं सुविधा हेतु सरकारों को जागरूक करना है। बता दें कि आईएलओ व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी और सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रसार करने के लिए रिपोर्ट, दिशानिर्देश और प्रचार सामग्री भी प्रकाशित करता है।
विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस का उद्देश्य
कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य हेल्दी वर्क कल्चर को बढ़ावा देना है ताकि काम से जुड़ी दुर्घटनाओं और मौतों में कमी लाना है। इसका उदेश्य वर्क प्लेस को एक सुरक्षित और काम करने के लिए पूरी तरह से एक सुरक्षित जगह बनाना है।
विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस कैसे मनाया जाता है?
विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस पर दुनियाभर में सरकारों, संगठनों और ट्रेड यूनियनों द्वारा विभिन्न जागरूकता अभियान, कार्यशालाएं, सेमिनार और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य श्रमिकों, नियोक्ताओं और आम जनता को कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में शिक्षित करना है।
इसके अलावा यूनाइटेड नेशंस के प्रमुख अधिकारी इस बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इससे जुड़े उपायों पर भाषण देकर इस संबंध में जागरूकता पैदा करते हैं। इस अवसर पर विभिन्न देशों में टीवी और रेडियो पर संयुक्त राष्ट्र की तरफ से कार्यस्थल में स्वास्थ्य मुद्दों, सुरक्षा उपायों आदि पर ध्यान केंद्रित करने वाले कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है।
विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस का महत्व
कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस के बारे में बताया गया है-
- इसके तहत कार्मिकों के लिए कार्य स्थल को और अधिक सुरक्षित बनाया जाता है।
- इसके तहत कार्मिकों को कार्य स्थल पर उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है।
- इस सप्ताह में कार्मिकों को संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित किए गए लेबर लॉज़ के प्रति जागरूक करने का काम किया जाता है।
विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस की थीम 2025
विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस हर वर्ष एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। बताना चाहेंगे वर्ष 2025 की थीम अभी तक घोषित नहीं की गई है।
आप कैसे मना सकते हैं विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस
यहाँ कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस मनाने के कुछ उपाय दिए गए हैं-
- यदि आप किसी कंपनी के मालिक हैं तो आप अपने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान करके कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस मना सकते हैं।
- यदि आपके घर पर काम करने के लिए सेवक या सेविका उपलब्ध हैं तो आप उन्हें सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान करके कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस मना सकते हैं।
- आप अपने ऑफिस में सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान करके कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करके सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान करके कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व सप्ताह मना सकते हैं।
- आप सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट्स के माध्यम से जागरूकता फैलाकर सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान करके कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस मना सकते हैं।
सम्बंधित आर्टिकल्स
FAQs
विश्व कार्य स्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस कार्यस्थल को सुरक्षित बनाने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
विश्व कार्य स्थल दिवस सबसे पहले वर्ष 2003 में मनाया गया था।
विश्व कार्य स्थल दिवस 2025 की थीम अभी घोषित नहीं की गई है।
प्रतिवर्ष 28 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस (World Day For Safety and Health at Work) मनाया जाता है।
आशा है कि आपको इस लेख में विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस (World Day For Safety and Health at Work in Hindi) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।