Chandrayaan 1 Impact Point Name : क्या है जवाहर पॉइंट?

1 minute read
Chandrayaan 1 Impact Point Name

PM मोदी ने कहा कि जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को ‘शिव शक्ति’ के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह प्वाइंट अब ‘तिरंगा‘ कहलाएगी। ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती। यह तो थे चंद्रयान 3 और चंद्रयान 1 के इम्पैक्ट पॉइंट के नाम। आइये जानें आखिर क्या है Chandrayaan 1 Impact Point Name और यह ट्रेंडिंग क्यों है?

Chandrayaan 1 Impact Point Name

Chandrayaan 1 Impact Point NameJawahar Point 

आख़िर क्या है “ जवाहर पॉइंट” ?

चंद्रयान 1 के इम्पैक्ट पॉइंट का नाम जवाहर पॉइंट है। दरअसल, चंद्रयान-1 का मून इम्पैक्ट प्रोब (MIP) 14 नवंबर 2008 को चांद की सतह पर क्रैश-लैंड हुआ। लैंडिंग की जगह चांद के दक्षिणी ध्रुव में मौजूद Shackleton क्रेटर के पास रही। चूंकि उस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है, इसलिए सरकार ने इम्पैक्ट साइट का नाम ‘जवाहर पॉइंट’ रखा गया। 

क्यों कर रहा है जवाहर पॉइंट ट्रेंड?

पीएम मोदी द्वारा चंद्रयान 2 लैंडिंग साइट और चंद्रयान 2 की दुर्घटनाग्रस्त भूमि साइट का नाम बताने के बाद, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “भारत पहले बनाम परिवार पहले! चंद्रमा पर प्रभाव/लैंडिंग बिंदु के नाम – 1. चंद्रयान1: जवाहर पॉइंट 2. चंद्रयान2: तिरंगा पॉइंट 3. चंद्रयान3: शिवशक्ति पॉइंट। लैंडर को विक्रम साराभाई के नाम पर विक्रम लैंडर कहा जाता था। अगर यूपीए होता तो उन्होंने कभी चंद्रयान 2 और 3 नहीं भेजा होता और अगर भेजा होता तो उसका नाम रखा होता इंदिरा पॉइंट और राजीव पॉइंट।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Chandrayaan 1 Impact Point Name की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*