Speech on Ram Navami in Hindi : जानिए कैसे तैयार करें रामनवमी पर हिंदी में भाषण

1 minute read
Speech on Ram Navami in Hindi

रामनवमी, भारतीय सनातन संस्कृति का पवित्र और पारंपरिक त्यौहार है जिसे भगवान विष्णु के अवतार श्री राम के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है। यह त्यौहार पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष के नौंवे दिन मनाया जाने वाला यह त्यौहार केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि यह सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यह त्यौहार हमें सदैव सत्य, न्याय और धर्म के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है। रामनवमी के महत्व को बढ़ाने के लिए कई बार विद्यार्थियों को रामनवमी पर भाषण तैयार करने को दिया जाता है। ऐसे में अगर आप अपने स्कूल में रामनवमी पर स्पीच देने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो, ये लेख आपके लिए है। यहाँ हम आपको Speech on Ram Navami in Hindi के बारे में बताएंगे। तो आईये यहाँ जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 

रामनवमी के बारे में 

हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार, रामनवमी, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नौवें और आखिरी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 2024 में, यह पर्व 17 अप्रैल को आएगा। इसी के साथ ही नवरात्रों का भी समापन हो जाएगा। शास्त्रों के अनुसार रामनवमी के दिन ही भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। श्री राम, भगवान विष्णु के सांतवें अवतार थे जिन्होंने राक्षसों को मारने के लिए पृथ्वी पर जन्म लिया था। वहीं भारत में वर्ष में दो बार रामनवमी मनाई जाती है: चैत्र नवरात्रि – भगवान राम के जन्म के रूप में और शारदीय नवरात्रि – मर्यादा पुरुषोत्तम राम द्वारा रावण के वध के रूप में मनाई जाती है। इस पवित्र अवसर पर, भक्त व्रत रखते हैं, भगवान राम की पूजा करते हैं, और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं। यह सत्य, नीति, और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

रामनवमी पर 100 शब्दों में ऐसे दें स्पीच 

रामनवमी पर भाषण 100 शब्दों में इस प्रकार से है :  

जय श्री राम!

आज हम सब रामनवमी के पावन अवसर पर उपस्थित हैं। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण और पवित्र त्यौहार है जो प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नौवें तिथि को बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के पुत्र श्री राम का जन्म हुआ था। भगवान विष्णु के सातवें अवतार श्री राम के आगमन से ही राक्षस राजा रावण का वध करके मानव जाति को रावण के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। रामनवमी के अवसर पर लोग भगवान राम की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं, और रामलीला का आयोजन करते हैं। यह त्यौहार सत्य, नीति, और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

धन्यवाद।

यह भी पढ़ें : Bhimrao Ambedkar Speech in Hindi 

रामनवमी पर 200 शब्दों में ऐसे दें स्पीच 

रामनवमी पर भाषण 200 शब्दों में इस प्रकार से है :  

नमस्कार,

आज रामनवमी का पावन अवसर है। देशभर में इस विशेष पर्व को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जा रहा है। रामनवमी, हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जो भगवान राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर में भगवान विष्णु के सातवें अवतार, भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नौवें तिथि को मनाया जाता है। रामनवमी के पावन अवसर पर भक्तगण भगवान राम की भक्ति भाव से पूजा अर्चना करते हैं, व्रत रखते हैं, और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। घरों और मंदिरों को दीपों और फूलों से सजाया जाता है, और भक्तिमय भजन और कीर्तन गाये जाते हैं। रामायण पाठ और रामलीला का मंचन भी इस त्यौहार का विशेष आकर्षण होता है। रामनवमी केवल एक त्यौहार नहीं है, बल्कि यह सत्य, नीति, और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है। भगवान राम अपने जीवन में इन सभी गुणों के प्रतीक हैं, और हमें सिखाते हैं कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हमें सदैव सत्य का मार्ग अपनाना चाहिए।

आइए हम सभी इस पावन अवसर पर भगवान राम के आदर्शों को अपना कर अपने जीवन को सार्थक बनाने का प्रयत्न करें।

धन्यवाद!

रामनवमी पर 500 शब्दों में ऐसे दें स्पीच

रामनवमी पर भाषण 500 शब्दों में इस प्रकार से है :  

स्पीच की शुरुआत में

माननीय अतिथिगण, शिक्षक वर्ग और मेरे सहपाठियों

सबसे पहले आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनायें। मेरा नाम …….. है और मै कक्षा ….. का/की छात्र/छात्रा हूँ। आज रामनवमी के उपलक्ष्य में आप सभी को इस दिन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताना चाहता/चाहती हूँ। हम सभी को आज के दिन के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है।

स्पीच में क्या बोले

रामनवमी का त्यौहार भारतीय सनातन संस्कृति का बहुत ही धार्मिक और पारंपरिक त्यौहार है, जिसे पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह धार्मिक पर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान राम (भगवान विष्णु के अवतार) का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को राम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान राम, हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र देवताओं में से एक है।  श्री राम, भगवान विष्णु के सांतवें अवतार थे। भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर राक्षसों को मारने के लिए श्री राम के रूप में जन्म लिया था। वहीं भारत में साल में दो बार रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। पहला चैत्र नवरात्रि और दूसरा शारदीय नवरात्रि। बता दें कि चैत्र मास में शुक्ल पक्ष में मनाई जाने वाली राम नवमी भगवान राम के जन्म के रूप में मनाई जाती है, जबकि शारदीय नवरात्रि में मनाई जाने वाली राम नमवी, मर्यादा पुरुषोत्तम राम द्वारा रावण के वध के रूप में मनाई जाती है। वहीं रामनवमी के अवसर पर भक्तगण भगवान राम की भक्ति भाव से पूजा अर्चना करते हैं, व्रत रखते हैं, और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। घरों और मंदिरों को दीपों और फूलों से सजाया जाता है, और भक्तिमय भजन और कीर्तन गाये जाते हैं। इस दौरान रामायण पाठ और रामलीला का भी आयोजान किया जाता है जो इस त्यौहार का विशेष आकर्षण होता है। रामनवमी केवल एक त्यौहार नहीं है, बल्कि यह सत्य, नीति, और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है। भगवान राम अपने जीवन में इन सभी गुणों के प्रतीक हैं, और हमें सिखाते हैं कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हमें सदैव सत्य का मार्ग अपनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Ram Navami Quotes in Hindi

स्पीच के अंत में

इस स्पीच में आज हमने जाना कि  भगवान राम केवल एक धार्मिक पात्र नहीं, बल्कि वे जीवन जीने की एक सही रीति के प्रतीक हैं। उनके जीवन में सत्य, नीति, कर्तव्य, त्याग, और प्रेम जैसे गुणों का समावेश था। आइए हम इन गुणों को अपने जीवन में आत्मसात कर एक बेहतर व्यक्ति बनने का प्रयास करें। आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 

जय श्री राम !

रामनवमी पर 10 लाइन में स्पीच

रामनवमी पर 10 लाइन में स्पीच इस प्रकार से है:

  1. भगवान राम के जन्मोत्सव का पावन अवसर राम नवमी, भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। 
  2. हिन्दू पंचांग के अनुसार राम नवमी का त्यौहार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। 
  3. राम नवमी के दिन भक्त भगवान राम की आस्था में व्रत रखते हैं और मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन करते हैं। 
  4. रामनवमी हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के नौवें और आखिरी दिन मनाया जाता है। 
  5. राम नवमी का यह त्यौहार भारत के अलावा थाईलैंड, इंडोनेशिया और मोरिशियस जैसे देशों में भी मनाया जाता है। 
  6. राम नवमी का त्यौहार सिर्फ एक धार्मिक त्यौहार नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक त्यौहार भी है जो हमें भगवान राम के आदर्श पर चलने की प्रेरणा देता है। 
  7. दक्षिण भारत के लोग रामनवमी के दिन को भगवान राम और माता सीता की शादी की सालगिरह के रूप में मनाते हैं।
  8. इस शुभ अवसर पर अयोध्या, वाराणसी जैसे कई धार्मिक स्थलों में श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की शोभा यात्रा भी निकाली जाती है।
  9. रामनवमी के दौरान, लोग श्री रामचरितमानस (भगवान राम को समर्पित) के धार्मिक ग्रंथों का पाठ करते हैं। 
  10. इस दिन कई स्थानों पर राम लीला के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। 

यह भी पढ़ें : World Hindi Day Speech in Hindi 

रामनवमी पर स्पीच तैयार करने के टिप्स

कहीं भी स्पीच देने का अलग ही महत्व होता है। रामनवमी पर भाषण तैयार करने से पहले यहाँ दिए गए टिप्स को एक बार जरूर देखें। इन टिप्स की मदद से आप एक बेहतर स्पीच दे सकते हैं।

  • सबसे पहले रामनवमी से जुड़े सभी फैक्ट और जानकारी इक्कठा कर लें। 
  • फिर उन्हें अच्छी तरह से फ्रेम करें और स्पीच को लिखित रूप में में तैयार करें।
  • अपने भाषण की शुरुआत, राम नवमी के इतिहास और महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी देकर करें।
  • आप राम नवमी से जुड़ी किसी पौराणिक कथाओं का उल्लेख भी कर सकते हैं।
  • स्पीच लिखते समय शब्दों का सही चयन करें।
  • राम नवमी के उत्सव को मनाने के विभिन्न तरीकों का वर्णन करें, जैसे कि पूजा-अर्चना, रामलीला, भजन-कीर्तन आदि। 
  • समय का ध्यान रखें और अपने भाषण को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करें।
  • स्पीच देने से पहले लेखन को अच्छी तरह पढ़ लें। 
  • स्पीच की शुरुआत आप कविताओं और कोट्स से भी कर सकते हैं।
  • राम नवमी की शुभकामनाएं देकर अपना भाषण समाप्त करें।
  • अपनी स्पीच के अंत में श्रोताओं का शुक्रिया अदा करना न भूलें।

FAQs 

भगवान राम का जन्म कब हुआ था?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम का जन्म त्रेता युग में राजा दशरथ और रानी कौशल्या के पुत्र के रूप में हुआ था। माना जाता है कि उनका जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था।

राम नवमी कैसे मनाई जाती है?

रामनवमी पूजा-अर्चना, रामलीला, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई जाती है। लोग अपने घरों को सजाते हैं, विशेष व्यंजन बनाते हैं और भगवान राम की पूजा करते हैं।

राम नवमी क्या है?

रामनवमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भगवान राम के जन्म का उत्सव मनाता है। यह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।

संबंधित आर्टिकल्स

Hindi Diwas Speech in HindiSpeech on Cricket in Hindi 
Speech on Christmas in HindiWorld Hindi Day Speech in Hindi 
Women Empowerment Speech in HindiDiwali Speech in Hindi 
Speech on Friendship in HindiSpeech on Bhagat Singh in Hindi
National Youth Day Speech in Hindiगणतंत्र दिवस पर भाषण कौन देता है?

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Speech on Ram Navami in Hindii के बारे में विस्तृत जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*