World Hindi Day Speech in Hindi : जानिए कैसे तैयार करें विश्व हिंदी दिवस पर स्पीच

1 minute read
World Hindi Day Speech in Hindi

विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन को मानाने का उद्देश्य हिंदी भाषा को आगे बढ़ाना है। इस दिन भारत के कई संगठनो में बहुत से कार्यक्रम होते है साथ ही विश्व हिंदी दिवस पर स्पीच देने की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है जैसे की हिंदी कविता और कहानियां। लेकिन स्पीच देने से पहले हमें उसे अच्छे से तैयार करना भी ज़रूरी है, इसलिए इस ब्लाॅग में हम आपको World Hindi Day Speech in Hindi को लिखने और तैयार करने के बारे में बताएंगे। 

विश्व हिंदी दिवस क्या है?

भारत के साथ साथ कई अन्य देशों में भी बोले जाने वाली हिंदी भाषा एक ऐसी भाषा है जो भारत को जोड़ती है। साथ ही हिंदी भाषा हमारे धर्म और संस्कृति का प्रतिक भी है। प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाने वाला विश्व हिंदी दिवस पूरी दुनिया में हिंदी भाषा को पहचान दिलाने और हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों तथा सभी विद्यालयों में हिंदी में भाषण, कविताएं सुनाने जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होता है। 

पहली बार विश्व हिंदी दिवस कब मनाया गया ?

विश्व हिंदी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। आधिकारिक तौर पर पहली बार विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2006 को मनाया गया था जिसकी घोषणा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कि थी।

हिंदी भाषा का महत्व

भारत अनेक भाषाओं वाला देश है। जिसमे अधिकांश लोगो द्वारा हिंदी भाषा बोली जाती है। भारत में हिंदी दिवस दो बार मनाया जाता है। पहला जों कि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में हिंदी भाषा को बढ़ावा दिलाने के लिए मनाया जाता है और दूसरा है राष्ट्रीय हिंदी दिवस जो हर साल 14 सितंबर को हिंदी भाषा को आधिकारिक स्थान प्राप्त होने की ख़ुशी में मनाया जाता है।

World Hindi Day Speech in Hindi जानने के साथ ही हिंदी भाषा के महत्व से जुड़ी कुछ बातें जानना भी  जरूरी है, जो कि इस प्रकार बताया गया हैः 

  • भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह जिन्होंने 10 जनवरी 2006 को हर साल विश्व हिंदी दिवस मानाने की घोषणा की थी जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा को विश्वस्तर पर बढ़ावा देना है। 
  • भारत के साथ साथ हिंदी भाषा विदेश में भी बोली जाती है। 
  • भारत में किसी भी तरह के संचार के लिए बातचीत करने का मुख्य माध्यम हिंदी भाषा है। 
  • अटल बिहारी वाजपेयी ने 1977 में संयुक्त राष्ट्र महासंघ को पहली बार हिंदी भाषा में संबोधित किया था।
  • शिक्षा की बात करें तो भारत में अधिकतर विद्यालयों में पढ़ाने के लिए हिंदी भाषा का प्रयोग होता है। 
  • हिंदी भाषा भारत की संस्कृति और धर्म का एक अहम हिस्सा है। 
  • 2000 में पहली बार हिन्द का वेब पोर्टल अस्तित्व में आया जिसके बाद से हिंदी भाषा इंटरनेट में भी तेजी से आगे बढ़ने लगी। 
  • हिंदी भाषा एक ऐसी भाषा है जिससे आप अपने विचारों को अच्छे से साँझा कर सकते है। 
  • हिंदी भाषा हमे हमारी संस्कृति, लोक कला, रहन सहन और धर्म से जोड़े रखती है। 
  • हिंदी भाषा का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला शब्द है “नमस्ते” 
  • भारत के अलावा हिंदी भाषा 20 से अधिक देशों में बोली जाती है। 

यह भी पढ़ें : World Braille Day in Hindi : जानिए विश्व ब्रेल दिवस क्यों मनाते हैं और क्या है इसका इतिहास?

विश्व हिंदी दिवस पर स्पीच कैसे तैयार करें ?

विश्व हिंदी दिवस एक ऐसा दिन जब पूरा विश्व हिंदी भाषा को बढ़ाने के लिए जागरूकता फैलाता है। निम्न संस्थानों में हिंदी भाषा से जुड़ी स्पीच तैयार की जाती है जिसे सब भारतीय सुनते है। ऐसे में हमें अपनी स्पीच पर ज़्यादा ध्यान देने के ज़रूरत होती है। तो चलिए जानते है World Hindi Day Speech in Hindi कैसे तैयार करें के बारे में :

  • अपनी स्पीच को ज्यादा बड़ा न रखें। 
  • स्पीच देने से पहले उसे अच्छी तरह तैयार कर लें। 
  • शब्दों का सही चयन करें। 
  • अपनी स्पीच में विश्व हिंदी दिवस के महत्व को बताएं। 
  • स्पीच की शुरुआत हिंदी शायरी या कविताओं से भी कर सकते है। 
  • स्पीच देने से पहले एक बार उसे बोल कर देख लें। 
  • अपने भाषण को ऑडियंस से जोड़े। 
  • समय का ध्यान रखें, भाषण ज़्यादा बड़ा न हो। 
  • अपनी स्पीच के अंत में श्रोताओं का शुक्रिया अदा करें। 

विश्व हिंदी दिवस पर भाषण कैसे दे ?

  • भाषण शुरू करने से पहले अपने श्रोताओं का संबोधन करें। 
  • अपने भाषण में टॉपिक से रिलेटेड चीजें रखें। 
  • भाषण देने से पहले उसे अच्छी तरीके से पढ़ लें। 
  • समय का ध्यान दें। 
  • भाषण देते समय अपनी आवाज को सही रखें। 
  • भाषण देते समय शार्ट नॉट तैयार कर सकते हैं जो आपको भाषण भूलने से बचाएगा। 
  • गलतिओं का ध्यान रखें 
  • भाषण में आप भारत के वरिष्ठ कविओं के बारें में बता सकते है। 
  • सरल और सहज भाषा का प्रयोग करें। 

यह भी पढ़ें : Pravasi Bharatiya Divas : प्रवासी भारतीय दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, यहां जानें इतिहास और महत्व

विश्व हिंदी दिवस पर 10 लाइनों में भाषण

  • हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। 
  • विश्व हिंदी दिवस के दिन सभी विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में प्रतियोगिताएं, वाद- विवाद, कवि  सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 
  • हिंदी भाषा भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। 
  • दुनिया में लगभग 70 करोड़ लोग बोलने के लिए हिंदी भाषा का प्रयोग करते है। 
  • विश्व हिंदी दिवस की शुरूआत अंतराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए 1975 में नागपुर में आयोजित किया गया था।
  • भारत में हिंदी दिवस दो बार मनाया जाता है जिसमें से पहला 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस और दूसरा 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • पहली बार विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2006 को मनाया गया जिसकी घोषणा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कि थी।
  • हिंदी भाषा भारत की संस्कृति और धर्म को दर्शाता है। 
  • विश्वभर में हिंदी भाषा तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है। 
  • तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने साल 1975 में पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था। 

हिंदी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य

  • हिंदी भाषा विश्व में तीसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है। 
  • हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। 
  • साल 2000 में हिंदी वेब पोर्टल अस्तित्व में आया। 
  • साल 1881 में बिहार पहला एकमात्र राज्य बना जिसने हिंदी भाषा को अपने ऑफिशियल लैंग्वेज बनाया। 
  • हिंदी शब्द संस्कृत शब्द सिंधु से आया है जिसका मतलब है नदी और उसके आस पास की जमीन। 
  • भारत की एकता और संस्कृति का प्रतिक है हिंदी भाषा। 
  • राजा हरिश्चंद्र, 1913 में दादा साहब फाल्के द्वारा बनाई गई पहली हिंदी फिल्म। 
  • 1930 के दशक में पहला हिंदी टाइपराइटर लॉन्च किया गया था। 
  • अगर कोई व्यक्ति हिंदी भाषा अच्छे से जनता है तो वो नेपाली भाषा भी आसानी से पढ़ सकता है। 
  • ‘योग’, ‘कर्म’, ‘खाकी’, ‘पायजामा’ और ‘मंत्र’ जैसे शब्द हिंदी से लिए गए हैं।
  • कर्म, खाकी, योग और मंत्र जैसे शब्द हिंदी भाषा से लिए गए है। 

FAQ’s

विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है ?

हिंदी का प्रचार- प्रसार और बढ़ावा देने के लिए। 

विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

प्रतिवर्ष 10 जनवरी को। 

प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की थीम क्या थी?

वसुधैव कुटुम्बकम

पहली बार हिंदी दिवस कब मनाया गया था?

 14 सितंबर 1953

2023 में हिंदी दिवस कहां मनाया गया था?

दिल्ली के विज्ञान भवन में मनाया गया था। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Hindi Day Speech in Hindi  के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*