Essay on Ram Navami in Hindi: रामनवमी पर छात्र ऐसे लिख सकते हैं निबंध, यहाँ देखें सैम्पल्स

1 minute read
Essay on Ram Navami in Hindi

रामनवमी का त्यौहार भारतीय सनातन संस्कृति का बहुत ही धार्मिक और पारंपरिक त्यौहार है, जिसे पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह धार्मिक पर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान राम (भगवान विष्णु के अवतार) का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को राम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। रामनवमी के महत्व को बढ़ाने के लिए कई बार विद्यार्थियों को रामनवमी पर निबंध लिखने को दिया जाता है। ऐसे में रामनवमी पर एक सूचनात्मक निबंध कैसे लिखें, आईये इस लेख में जानते हैं। Essay on Ram Navami in Hindi के इस ब्लॉग में आपको 100, 200 और 500 शब्दों में रामनवमी पर निबंध के कुछ सैम्पल्स दिए गए हैं। आईये पढ़ते हैं उन्हें विस्तार से।

रामनवमी के बारे में

रामनवमी हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के नौवें और आखिरी दिन मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 2024 में, रामनवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार रामनवमी के दिन ही भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। श्री राम, भगवान विष्णु के सांतवें अवतार थे। भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर राक्षसों को मारने के लिए श्री राम के रूप में जन्म लिया था। वहीं भारत में साल में दो बार रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। पहला चैत्र नवरात्रि और दूसरा शारदीय नवरात्रि। बता दें कि चैत्र मास में शुक्ल पक्ष में मनाई जाने वाली राम नवमी भगवान राम के जन्म के रूप में मनाई जाती है, जबकि शारदीय नवरात्रि में मनाई जाने वाली राम नमवी, मर्यादा पुरुषोत्तम राम द्वारा रावण के वध के रूप में मनाई जाती है

यह भी पढ़े : नवरात्रि के 9 दिनों से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्य 

रामनवमी पर निबंध 100 शब्दों में

100 शब्दों में Essay on Ram Navami in Hindi इस प्रकार से है : 

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को रामनवमी का पावन पर्व मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का शुभ अवसर है। श्री राम, जिन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम और आदर्श पुरुष के रूप में भी जाना जाता है। रामनवमी का पर्व, हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन लोग अपने घरों और मंदिरों को फूलों और दीयों से सजाते हैं, भगवान राम की प्रतिमा या मूर्ति की पूजा-अर्चना करते है, और “रामचरितमानस” का पाठ करते हैं। इन सब चीजों से वातावरण भक्तिमय हो जाता है। राम नवमी त्यौहार, नौ दिवसीय उत्सव यानी चैत्र नवरात्रि के अंत का प्रतीक भी माना जाता है। 

रामनवमी पर निबंध 200 शब्दों में

200 शब्दों में Essay on Ram Navami in Hindi इस प्रकार से है:

भक्ति, उत्साह, प्रेरणा और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक माने जाने वाला रामनवमी का पर्व हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के नौवें दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस शुभ अवसर पर लोग अपने घरों और मंदिरों को सजाते हैं, भगवान राम की पूजा करते हैं, रामचरितमानस का पाठ करते हैं, भजन और आरती कर वातावरण को भक्तिमय कर देते हैं। वहीं इस दिन भगवान राम, माता सीता और भगवान लक्ष्मण की शोभायात्रा भी निकाली जाती है। वहीं यह त्यौहार केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह त्यौहार हमें भाईचारे, एक दूसरे के प्रति प्रेम, स्नेह और करुणा का संदेश देती है। सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाला रामनवमी का पर्व कई कारणों से महत्वपूर्ण है। आईये जानते हैं उनके बारे में:

  • चैत्र नवरात्र में मनाई जाने वाली रामनवमी, भगवान राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 
  • शारदीय नवरात्रि में मनाई जाने वाली रामनवमी, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है क्योंकि इस दिन भगवान राम ने राक्षस राजा रावण का वध करके धर्म की विजय स्थापित की थी। 
  • रामनवमी हमें एक दूसरे के प्रति प्रेम, स्नेह और करुणा का संदेश देती है।
  • साथ ही हम सभी को भगवान राम के आदर्श जीवन का अनुसरण करने की प्रेरणा देती है। 

यह भी पढ़ें : Ram Navami Quotes in Hindi

रामनवमी पर निबंध 500 शब्दों में

500 शब्दों में Essay on Ram Navami in Hindi इस प्रकार से है : 

प्रस्तावना

रामनवमी, हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह धार्मिक त्यौहार भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ देशभर में मनाया जाता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को, भगवान विष्णु ने पृथ्वी से बुरी शक्तियों को मिटाने और धर्म की स्थापना करने के लिए भगवान राम के रूप में अवतार लिया था। यह पवित्र अवसर न केवल भगवान राम के आदर्श जीवन और त्याग की याद दिलाता है, बल्कि हम सभी को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है। ऐसे में आईये जानते हैं क्या है इस पर्व का सम्पूर्ण इतिहास। 

रामनवमी का इतिहास और महत्व क्या है?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर हुआ था। भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में रावण जैसे अधर्मी राजा के अत्याचारों से मुक्त कराने के लिए श्रीराम के रूप में अवतार लिया था। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान राम के जन्‍म को लेकर एक पौराणिक कथा प्रचलित है। वो यह है कि राजा दशरथ की तीन पत्नियां थी। उन तीनों रानियों से कोई पुत्र नहीं हुआ। तो उन्होंने महर्षि वशिष्ठ के परामर्श पर पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन किया। इस यज्ञ से प्राप्त खीर को तीनों रानियों को खिलाया गया। कुछ समय बाद, तीनों रानियां गर्भवती हुईं और चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को कौशल्या ने भगवान राम को, सुमित्रा ने लक्ष्मण और शत्रुघ्न को और कैकेयी ने भरत को जन्म दिया।

रामनवमी पर्व के महत्व अनेक हैं, आईये जानते हैं : 

  • यह त्यौहार भगवान राम के जन्मोत्सव का पावन अवसर है। 
  • यह त्यौहार हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।
  • यह त्यौहार समाज में भाईचारा, प्रेम और सद्भावना का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें : Ram Navami Wishes in Hindi 


रामनवमी क्यों मनाते हैं?

हिंदू धर्म ग्रथों के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ को पुत्र प्राप्ति की तीव्र इच्छा थी। उनकी तीनों रानियां – कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी को जब पुत्र की प्राप्ति नहीं हुई थी तो राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। जिसके बाद बाद चैत्र मास के शुक्‍ल पक्ष के नौवें दिन राम, भरत लक्ष्‍मण और शत्रुघ्‍न का जन्‍म दिया। उसी दिन से यह दिन राम नवमी के रूप में मनाई जाती है।

रामनवमी कैसे मनाते हैं?

रामनवमी कैसे मनाते हैं? Essay on Ram Navami in Hindi के माध्यम से जानते हैं-

  • रामनवमी के दिन कई लोग उपवास रखते हैं और भगवान राम की प्रतिमा या मूर्ति की पूजा अर्चना करते हैं। 
  • इस दिन लोग अपने घरों और मंदिरों को रंगोली, फूलों और दीयों से सजाते हैं। 
  • कई जगहों पर भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाती है।
  • ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। 

उपसंहार

भक्ति, उत्साह और प्रेरणा का यह पर्व हम सभी को सत्य, धर्म, और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह हमें सीख देता है कि हमें बुराई का विरोध कर अच्छाई को अपनाना चाहिए। यह त्यौहार केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह त्यौहार हमें एक दूसरे के प्रति प्रेम, स्नेह और करुणा का संदेश देती है।

रामनवमी पर निबंध कैसे तैयार करें? 

रामनवमी पर निबंध कैसे लिखें, इसके बारे में नीचे बताया गया है-

  • निबंध लिखने के लिए सबसे पहले स्ट्रक्चर बनाएं। 
  • स्ट्रक्चर के अनुसार जानकारी इक्कठा करें। 
  • कोई भी जानकारी निबंध में लिखने से पहले उसकी अच्छी तरह से पुष्टि कर लें। 
  • निबंध लिखने से पहले ध्यान रखें कि भाषा सरल हों। 
  • निबंध का शीर्षक आकर्षक बनाएं। 
  • निबंध की शुरुआत प्रस्तावना से करें और निबंध का अंत निष्कर्ष से। 
  • निबंध में शब्द चिन्ह का खास ध्यान रखें। 
  • अलग-अलग अनुच्छेद को एक दूसरे से जोड़े रखें। 

रामनवमी पर 10 लाइन्स 

रामनवमी पर 10 लाइन्स इस प्रकार से हैं:

  1. रामनवमी हिन्दुओं का लोकप्रिय और पवित्र त्यौहार है जिसे विष्णु भगवान के अवतार श्री राम के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है। 
  2. श्री राम को भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में भी जाना जाता है।
  3. रामनवमी के दिन श्री राम ने अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर में जन्म लिया था।
  4. यह धार्मिक त्यौहार प्रतिवर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के नौवें दिन मनाया जाता है। 
  5. इस शुभ अवसर पर अयोध्या, वाराणसी जैसे कई धार्मिक स्थलों में श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की शोभा यात्रा भी निकाली जाती है।
  6. राम नवमी  त्यौहार भारत, नेपाल तथा अन्य हिन्दू बहुसंख्यक देशों में मनाई जाती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है।
  7. रामनवमी के दौरान, लोग श्री रामचरितमानस (भगवान राम को समर्पित) के धार्मिक ग्रंथों का पाठ करते हैं। 
  8. इस दिन देशभर के कई मंदिरों को फूलों, दीयों और रोशनी से बहुत सुंदर तरीके से सजाया जाता है और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। 
  9. इस दिन कई स्थानों पर राम लीला के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। 
  10. दक्षिण भारत के लोग रामनवमी के दिन को भगवान राम और माता सीता की शादी की सालगिरह के रूप में मनाते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

दिवाली पर निबंध समय के सदुपयोग के बारे में निबंध
लोकतंत्र पर निबंधकरियर पर निबंध 
लाल बहादुर शास्त्री पर निबंधराष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध 
ऑनलाइन शिक्षा पर निबंधमोर पर निबंध
मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध मेरे परिवार पर निबंध 

FAQs

रामनवमी के दिन किसकी पूजा होती है?

रामनवमी का पर्व भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन भगवान राम की पूजा की पूजा की जाती है।

भगवान राम को कौनसा भोग लगाया जाता है?

घर में पूजा करते समय भगवान राम को खीर का भोग लगाया जाता है। चावल की खीर भगवान राम को हमेशा प्रिय है। इसके अलावा आप घर में बना हुआ सूजी का हलवा भी अर्पित कर सकते हैं। इसके साथ देसी घी का दीया जलाना चाहिए और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेना चाहिए।

2024 में रामनवमी पूजा कब है?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, 2024 में रामनवमी 17 अप्रैल को है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Essay on Ram Navami in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य निबंध से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*