Diwali Speech in Hindi | जानिये कैसे तैयार करें दिवाली पर स्पीच

1 minute read
Diwali Speech in Hindi

दिवाली रोशनी का हिंदू त्योहार है। यह आध्यात्मिक अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की भी पूजा की जाती है और शाम को दीपों की रोशनी से पूरा भारत जगमगाता है। कई बार एग्जाम में दीपावली से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं और स्कूलों में दिवाली से पहले आयोजनों में दिवाली का महत्व बताने के लिए स्पीच देने के लिए बोला जाता है, इसलिए इस ब्लाॅग Diwali Speech in Hindi में दिवाली पर स्पीच की तैयारी के बारे मेें जानेंगे।

आयोजनदीपावली
तारीख़ 12 नवंबर 2023
उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के घरों में विकास की रोशनी पहुंचाना।

दिवाली के बारे में

पूरे भारत में दिवाली का त्योहार अपने साथ 5 दिन की धूम लाता है। दिवाली भारत का वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है और यह अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का जश्न मनाने का समय है। दिवाली में धन की देवी लक्ष्मी और बुद्धि के देवता गणेश का सम्मान किया जाता है। पूरे देश में स्थान के आधार पर इसका धार्मिक महत्व अलग-अलग है। ऐसा माना जाता है कि राम, सीता और लक्ष्मण के 14 साल के लंबे वनवास (हिंदू महाकाव्य रामायण के अनुसार) के बाद घर आने के सम्मान में मनाया जाता है।

दिवाली पर स्पीच 1 मिनट में

1 मिनट में Diwali Speech in Hindi इस प्रकार हैः

दिवाली यानी दीपोत्सव पर अंधकार पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाया जाता है। दीप दान उत्सव और दिवाली दोनों ऐतिहासिक त्योहारों में शामिल हैं और इस दिन को लोग खुशियां मनाते हैं। दीपोत्सव के दिन को अमावस्या से जोड़ा जाता है और इसे हिंदू चंद्र-सौर कैलेंडर की सबसे अंधेरी रात माना जाता है, लेकिन दीपों की रोशनी में संसार जगमग होता है। दीपोत्सव की रोशनी हमारी सभी अंधेरी इच्छाओं को दूर करने के लिए जानी जाती है। दीपोत्सव, प्रकाश का प्रतीक है और तमस को दूर करता है।

दिवाली पर स्पीच 2 मिनट में

2 मिनट में Diwali Speech in Hindi इस प्रकार हैः

दीपावली सबसे बड़ा उत्सव आश्विन या कार्तिक के कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन होता है। दीपावली को रोशनी का त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। दिवाली हिंदू धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। भारत जैसे देश में इस त्योहार को मनाने का हर किसी का अपना-अपना तरीका है। 

रामायण के अनुसार, भगवान राम, उनकी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण 14 साल का वनवास बिताने और राक्षस राजा रावण को हराने के बाद आखिरकार अयोध्या लौट आए। दिवाली उनके घर लौटने का प्रतीक है। दीपावली प्रकाश का प्रतीक है और तमस को दूर करता है। 

दीपावली अपनी सद्भावना के साथ आगे बढ़ने की शक्ति और उत्साह देती है। दीपावली पांच दिनों का त्योहार है और प्रत्येक दिन के उत्सव का धर्मों और रीतियों के अनुसार अलग-अलग महत्व है। इस दिन लोग खुशी और हंसी के साथ एक-दूसरे को गले लगाते हैं। यह त्योहार मित्रता की भावना के साथ मनाया जाता है और पवित्रता की आभा रखता है। इन्हीं शब्दों के साथ मैं अपने भाषण को विराम देता हूं। धन्यवाद। दिवाली की शुभकामनाएं।

दिवाली पर स्पीच 5 मिनट में

5 मिनट में Diwali Speech in Hindi इस प्रकार हैः

स्पीच की शुरुआत में

दिवाली पर स्पीच की शुरुआत में सबसे पहले जहां स्पीच दे रहे हैं वहां के लोगों का संबोधन करना है और फिर दिवाली के ऊपर थोड़ी स्पीच देनी है, जैसे- दिवाली का त्योहार हर वर्ष मनाया जाता है। इसे रोशनी का त्योहार भी कहते हैं। दिवाली की रोशनी हमारी सभी अंधेरी इच्छाओं और विचारों को नष्ट करने, अंधेरे छाया और बुराइयों को खत्म करने का समय दर्शाती है। 

स्पीच में क्या बोलें?

स्पीच में बोलने के लिए एक लाइन देकर अपने भाषण की शुरुआत कर सकते हैं। उदाहरण के लिए- लोगों को एकजुट करती है दिवाली। दिवाली एक ऐसा उत्सव है जो धर्म और जाति के बावजूद देश के हर कोने से लोगों को एकजुट करता है। दीपावली प्रकाश का प्रतीक है और तमस को दूर करता है। दीपावली अपनी सद्भावना के साथ आगे बढ़ने की शक्ति और उत्साह देती है। दीपावली पांच दिनों का त्योहार है और प्रत्येक दिन के उत्सव का धर्मों और रीतियों के अनुसार अलग-अलग महत्व है।

ऐसे हुई थी प्रकाश पर्व की शुरुआत- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस दिन भगवान राम, उनके भाई लक्ष्मण और उनकी पत्नी सीता 14 साल के वनवास के बाद वापस लौटे तो उस दिन पूरे शहर को खुशी और उत्सव से भर दिया गया था। ऐसा माना जाता है कि इस दिन को खास बनाने के लिए अयोध्या के लोग इतने खुश थे कि उन्होंने प्रकाश उत्सव की शुरुआत करते हुए पूरे राज्य को दीयों से जगमगा दिया। यही कारण है कि लोग दिवाली के शुभ अवसर को मनाने के लिए अपने घरों को दीयों और रोशनी से सजाते हैं।

स्पीच के अंत में

दिवाली भारत का वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे विभिन्न धर्मों के एक अरब से अधिक लोगों द्वारा मनाया जाने वाला यह पांच दिवसीय रोशनी का त्योहार कहा जाता है। इस दिन लोग खुशी और हंसी के साथ एक-दूसरे को गले लगाते हैं। इन वाक्यों के साथ मैं अपनी स्पीच को विराम देता हूं। आशा करता हूं कि आपको मेरे वक्तव्य अच्छे लगे होंगे। सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। धन्यवाद।

दिवाली पर भाषण कैसे दें?

Diwali Speech in Hindi देते समय इन बातों का ध्यान रखना आवश्यक हैः

  • अपनी स्पीच को बड़ा न रखें।
  • स्पीच देते समय तय वक्त का भी ध्यान रखें।
  • अपनी स्पीच को तैयार करते समय गलतियों से बचें।
  • स्पीच देने से पहले उसे लिखें या समझ कर तैयार करें।
  • स्पीच देने से पहले एक-दो बार उसे बोलने का प्रयास करें।
  • अपनी स्पीच में सब्जेक्ट से रिलेटेड ही चीजें रखें, टाॅपिक से न भटकें।
  • अपनी स्पीच को बोलते समय फैक्ट्स का ध्यान रखें।
  • स्पीच देने के समय भूलने से बचने को शाॅर्ट नोट तैयार कर सकते हैं।
  • स्पीच देते समय अपनी आवाज को भी सही रखना जरूरी है।

दिवाली से जुड़े रोचक तथ्य

दिवाली से जुड़े रोचक तथ्य इस प्रकार हैंः

  • रामायण के अनुसार, भगवान राम 14 साल का वनवास काटने और राक्षस राजा रावण को हराने के बाद आखिरकार अयोध्या लौट आए थे और दिवाली उनके घर लौटने का प्रतीक है।
  • सिख धर्म में, दिवाली का संबंध मुगल सम्राट जहांगीर द्वारा गुरु हरगोबिंद की रिहाई की घटना से है।
  • भारत के राज्य गुजरात में दिवाली का त्योहार नए साल की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
  • जैन धर्म में दिवाली का त्योहार महावीर की आत्मा के अंततः निर्वाण प्राप्त करने की वर्षगांठ मनाने के लिए मनाया जाता है।
  • दिवाली की रोशनी हमारी सभी अंधेरी इच्छाओं और विचारों को नष्ट करने का समय दर्शाती है। 
  • दिवाली के दिन अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का जश्न मनाने का समय है। 
  • दिवाली के आसपास 5 दिन तक त्योहारों की धूम रहती है, इसलिए इसे 5 दिवसीय त्योहार भी कहा जाता है।
  • दिवाली के दिन सभी लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं।

संबंधित ब्लाॅग्स

Diwali par Nibandhदशहरा क्यों मनाया जाता है और क्या है इसकी कहानी?
गोवर्धन पूजा कब है?यूपी में दिवाली कब है?
जानिये देव उठनी एकादशी कब है?राजस्थान में दीपावली कब है?
दशहरा क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका इतिहासदीपावली का महत्व क्या है और इस दिन क्यों जलाए जाते हैं दीप?
दशहरा का महत्व क्या है और क्यों रहती है इसकी धूम?दशहरा में किसकी पूजा की जाती है?
राम का असली नाम क्या था?दशहरे को विजयदशमी क्यों कहते हैं?
सुग्रीव की पत्नी कौन थी?बाली में कितने हाथियों का बल था?
मंदोदरी का अर्थ क्या होता है?कुंभकर्ण का पुत्र कौन था?
स्टूडेंट्स के लिए दशहरा पर निबंध जानिए अंगद किसका पुत्र था? 
राम सेतु की लंबाई कितनी हैक्या आप जानते हैं सीता की मृत्यु के कैसे हुई?
सीता माता को लंका में बिताने पड़े कितने दिन? जानिए राम के कितने भाई थे?

FAQs

दीपावली के बारे में क्या लिखें?

दीपावली को प्रकाश पर्व भी कहा जाता है और इस दिन पूरा भारत दीपों की रोशनी में जगमगाता है। दीपावली पर चहुंओर खुशियों की लहर दिखाई देती है।

दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा क्यों मनाते हैं?

दिवाली के ठीक अगले दिन उत्तर भारत में दिवाली गोवर्धन पूजा की परंपरा है और गोवर्धन एक ऐसा त्योहार है जिसकी जड़ें हमारी संस्कृति में बहुत पुरानी हैं। गोवर्धन पूजा की शुरुआत भगवान कृष्ण के अवतार के बाद द्वापर युग से हुई। 

दीपावली का जश्न कब तक चलता है?

भारत के राज्यों में किसी भी त्योहार की अलग ही धूम दिखती है। दीपावली का जश्न 5 दिनों तक चलता है।

दीपावली पर मोमबत्ती क्यों जलाई जाती है?

दीपावली पर मोमबत्ती जलाने के पीछे अंधरे पर प्रकाश की जीत का प्रतीक माना जाता है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग Diwali Speech in Hindi में आपको दिवाली पर स्पीच कैसे तैयार करें के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*