Speech on Christmas in Hindi : क्रिसमस पर दें 5 मिनट में इस तरह से भाषण

1 minute read
Speech on Christmas in Hindi

क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म की याद में मनाया जाता है। क्रिसमस नाम मास ऑफ क्राइस्ट या जीसस से आया है। क्रिसमस विश्व स्तर पर ईसाइयों द्वारा मनाया जाता है। कई बार एग्जाम में क्रिसम से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं और स्कूलों, काॅलेजों या यूनिवर्सिटीज में क्रिसमस से पहले आयोजनों में क्रिसमस का महत्व बताने के लिए स्पीच देने के लिए बोला जाता है, इसलिए इस ब्लाॅग Speech on Christmas in Hindi में क्रिसमस पर भाषण की तैयारी के बारे में जानेंगे।

त्योहारक्रिसमस 
आयोजन दिवस25 दिसंबर, 2023
आयोजन का उद्देश्यईसा मसीह के जन्म का स्मरण करना।

क्रिमसस के बारे में

क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है और इस दिन जीसस क्राइस्ट के जन्म का जश्न मनाया जाता है। पोप जुलियस ने आधिकारिक तौर पर 25 दिसंबर को जीसस क्राइस्ट का जन्मदिवस मनाने की घोषणा की थी। ईसाई 25 दिसंबर को यीशु का जन्मदिन मनाते हैं। जबकि कुछ अन्य 7 जनवरी या उसके आसपास क्रिसमस दिवस मनाते हैं। हालांकि, उनकी जन्मतिथि अज्ञात है, क्योंकि उनके प्रारंभिक जीवन के बारे में बहुत कम जानकारी है। 

क्रिमसस पर स्पीच 1 मिनट में

1 मिनट में Speech on Christmas in Hindi इस प्रकार हैः

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि क्रिसमस नजदीक है, इसलिए यह याद करने का समय है कि क्रिसमस हर साल इसी समय के आसपास क्यों मनाया जाता है। हर साल क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि 25 दिसंबर को ईसा मसीह का जन्म हुआ था। क्रिसमस का नाम ईसा मसीह या जीसस के मास से आया है। 

क्रिसमस पूरी दुनिया में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है, खासकर ईसाइयों द्वारा। यह वर्ष का वह समय है जब दोस्त और परिवार एक साथ आते हैं और इसे खुशी के साथ मनाते हैं और एक-दूसरे के साथ खुशियाँ फैलाते हैं।

यह भी पढ़ें- Christmas in Hindi | हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है क्रिसमस, जानें कैसे हुई थी शुरुआत?

क्रिमसस पर स्पीच 2 मिनट में

2 मिनट में Speech on Christmas in Hindi इस प्रकार हैः

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि क्रिसमस इस दुनिया में ईसा मसीह के जन्म के दिन के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है और इस दिन जीसस क्राइस्ट के जन्म का जश्न मनाया जाता है। पोप जुलियस ने आधिकारिक तौर पर 25 दिसंबर को जीसस क्राइस्ट का जन्मदिवस मनाने की घोषणा की थी। क्रिसमस पर गरीबों की मदद करना सबसे नेक काम है। 

क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री को ईसा मसीह का प्रतीक माना जाता है। क्रिसमस ट्री को सजाना एक प्राचीन रिवाज माना जाता है जो हर किसी को याद दिलाता है कि जीवन कितना मूल्यवान है। बच्चे क्रिसमस का भरपूर आनंद लेते हैं क्योंकि उन्हें सांता क्लॉज़ से उपहार मिलते हैं। क्रिसमस पर यीशु के जन्म के प्रतीक के रूप में उपहारों का आदान-प्रदान किया जाता है। 

यह उत्सव हमारे जीवन में आशा के महत्व पर भी प्रकाश डालता है। और इसका प्रतीक सांता क्लॉस है जहां बच्चे विश्वास करते हैं और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। सांता बच्चों के लिए वे उपहार लेकर आता है। बच्चे मानते हैं कि उनकी इच्छाएं पूरी होंगी। क्रिसमस के दिन चर्च की रोशनी में लोगों का सेलिब्रेशन अलग ही चमक बिखेरता है, इसलिए इस दिन के लिए सभी तैयार रहे हैं। क्रिसमस की शुभकामनाएं।

क्रिमसस पर स्पीच 5 मिनट में

5 मिनट में Speech on Christmas in Hindi इस प्रकार हैः

स्पीच की शुरुआत में

क्रिसमस पर स्पीच की शुरुआत में सबसे पहले जहां स्पीच दे रहे हैं वहां के लोगों का संबोधन करना है और फिर क्रिसमस के बारे में थोड़ा बताना है, जैसे- क्रिसमस हर साल क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि 25 दिसंबर को ईसा मसीह का जन्म हुआ था और हम क्रिसमस पर उनका स्मरण करते हैं। इसके अलावा क्रिसमस पर बच्चों के गिफ्ट की बात को लेकर सांता क्लाॅस के बारे में भी थोड़ी जानकारी दे सकते हैं। जैसे सांता क्लाॅस के गिफ्ट का बच्चों को पूरे वर्ष इंतजार रहता है और वह बच्चों के लिए गिफ्ट लेकर आता है।

स्पीच में क्या बोलें?

स्पीच में बोलने के लिए सबसे पहले एक लाइन बोलकर अपने भाषण की शुरुआत कर सकते हैं। उदाहरण के लिए- जीसस क्राइस्ट और क्रिसमस। क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है और इस दिन जीसस क्राइस्ट के जन्म का जश्न मनाया जाता है, जिनके बारे में ईसाइयों का मानना है कि वे ईश्वर के पुत्र हैं। पोप जुलियस ने आधिकारिक तौर पर 25 दिसंबर को जीसस क्राइस्ट का जन्मदिवस मनाने की घोषणा की थी। ईसाई 25 दिसंबर को यीशु का जन्मदिन मनाते हैं।

क्रिसमस का महत्व तो सभी जानते हैं और इस दिन पेड़ों और घरों को रोशनी से सजाने का एक चलन है जो आशा और खुशी का प्रतीक है। क्रिसमस का आनंद सबसे अधिक बच्चे उठाते हैं क्योंकि उन्हें सांता क्लॉज़ से उपहार मिलते हैं।

मैं क्रिसमस पर अपने भाषण में यह भी जोड़ना चाहता हूं कि यह वर्ष का वह समय है जब चर्च को रोशनी से जगमग किया जाता है और सभी एक-दूसरे के साथ मिलकर जश्न मनाते हैं। दोस्त और परिवार एक साथ आते हैं और इस त्योहार को खुशी के साथ मनाते हैं। 

स्पीच के अंत में

मैं अपने भाषण को यह कहकर समाप्त करना चाहता हूं कि क्रिसमस कई देशों में ईसाईयों का महत्वपूर्ण त्योहार है। यह साल की सबसे आनंददायक छुट्टी है और इस दौरान आपके पास जो कुछ है उसके लिए आभारी होने का समय आ गया है। क्रिसमस परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने और एक-दूसरों को गिफ्ट देने का समय है। इसलिए इस क्रिसमस पर आप खुशियां बिखेरें और इस त्योहार पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय दें। सभी को धन्यवाद और मेरी क्रिसमस।

यह भी पढ़ें- Christmas Essay in Hindi: जानिए क्रिसमस पर परीक्षाओं में पूछे जाने वाले निबंध

क्रिसमस पर भाषण कैसे दें?

क्रिसमस पर भाषण (Speech on Christmas in Hindi) देते समय इन बातों का ध्यान रखना आवश्यक हैः

  • अपनी स्पीच को ज्यादा बड़ा न रखें।
  • स्पीच देते समय तय समय का भी ध्यान रखें।
  • अपनी स्पीच को तैयार करते समय गलतियों से बचें।
  • स्पीच देने से पहले उसे लिखें या समझ कर तैयार करें।
  • स्पीच देने से पहले एक-दो बार उसे बोलने का प्रयास करें।
  • अपनी स्पीच में सब्जेक्ट से रिलेटेड ही चीजें रखें, टाॅपिक से न भटकें।
  • अपनी स्पीच को बोलते समय फैक्ट्स का ध्यान रखें।
  • स्पीच देने के समय भूलने से बचने को शाॅर्ट नोट तैयार कर सकते हैं।
  • स्पीच देते समय अपनी आवाज को भी सही रखना जरूरी है।

क्रिसमस से जुड़े रोचक तथ्य

क्रिसमस से जुड़े रोचक तथ्य इस प्रकार हैंः

  • क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • क्रिसमस का एक और महत्वपूर्ण पहलू लाल, सुनहरे और हरे रंग का उपयोग है। ये रंग त्योहार के रंगों को दर्शाते हैं।
  • क्रिसमस का समय विशेष रूप से पश्चिम में पूर्व-ईसाई, ईसाई और धर्मनिरपेक्ष परंपराओं का मिश्रण है। क्रिसमस शब्द का शाब्दिक अर्थ है ईसाई मास। 
  • अमेरिका में हर साल 3 अरब क्रिसमस कार्ड भेजे जाते हैं।
  • अमेरिका में 1850 से क्रिसमस ट्री बेचे जा रहे हैं।
  • औसत क्रिसमस ट्री को विकसित होने में लगभग 15 साल लगते हैं।
  • क्रिसमस हमेशा 25 दिसंबर को नहीं होता था।
  • लोग अपनी भावनाओं को अपने प्रियजनों तक पहुंचाने के लिए क्रिसमस कार्ड देते हैं।
  • किंवदंती है कि तीनों राजाओं को शिशु यीशु के जन्मस्थान की यात्रा करने में बारह दिन लगे, इसलिए क्रिसमस की छुट्टियों को 12 दिनों के क्रिसमस के रूप में जाना जाता है।
  • क्रिसमस का सबसे बड़ा उपहार फ्रांस के लोगों की ओर से अमेरिका को दोस्ती का उपहार था।
  • पोलैंड में मकड़ी के जाले के प्रति एक निश्चित सम्मान है।
  • वैज्ञानिकों ने गणना की कि सांता को दुनिया के हर घर में उपहार पहुंचाने के लिए, उसे 4,921,200 मील प्रति घंटे की गति से यात्रा करनी होगी।
  • हमारा पसंदीदा क्रिसमस ट्री, हर साल फेंकने की ज़रूरत नहीं है; कुछ भाग खाने योग्य होते हैं, जिनमें सुइयां भी शामिल हैं, जो विटामिन सी का स्रोत हैं।
  • प्रकाश बल्ब के आविष्कारक थॉमस एडिसन ने अपने साथी और मित्र एडवर्ड एच. जॉनसन के साथ क्रिसमस रोशनी का भी आविष्कार किया था।

FAQs

क्रिसमस का असली नाम क्या है?

अंग्रेजी शब्द क्रिसमस का नाम क्राइस्ट्स मास भी कहा जाता है।

हम क्रिसमस कब मनाते हैं और क्यों?

बाइबल में जीसस क्राइस्‍ट के जन्म की तारीख का कोई जिक्र नहीं है, लेकिन हर वर्ष 25 दिसंबर के दिन उनका ही बर्थडे मनाया जाता है।

क्रिसमस कितने देश मनाते हैं?

क्रिसमस को 160 से अधिक देश मनाते हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग Speech on Christmas in Hindi में आपको क्रिसमस पर स्पीच के बारे में विस्तृत जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*