G20 2023 Theme in Hindi : क्या है जी20 2023 की थीम?

1 minute read
G20 2023 Theme in Hindi

भारत की G20 प्रेसीडेंसी की थीम  यानि G20 2023 Theme in Hindi “वसुधैव कुटुंबकम” या “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” है। यह महा उपनिषद के प्राचीन संस्कृत पाठ से ली गयी है। अनिवार्य रूप से, विषय सभी जीवन – मानव, पशु, पौधे और सूक्ष्मजीवों – के मूल्य और पृथ्वी ग्रह और व्यापक ब्रह्मांड में उनके अंतर्संबंध की पुष्टि करता है।

यह थीम व्यक्तिगत जीवन शैली और राष्ट्रीय विकास दोनों स्‍तरों पर पर्यावरण की दृष्टि से धारणीय और जिम्मेदार विकल्पों से संबद्ध LiFE (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) पर भी प्रकाश डालता है, जिससे वैश्विक स्तर पर परिवर्तनकारी कार्यों के परिणामस्वरूप एक स्वच्छ, हरे-भरे और उज्जवल भविष्य का निर्माण होता है। यह थीम सामाजिक और व्यक्तिगत उत्पादन और उपभोग विकल्पों पर भी प्रकाश डालता है और पर्यावरण की दृष्टि से व्यवहार्य और ज़िम्मेदार व्यवहार विकल्प अपनाने का आह्वान करता है जिससे वैश्विक सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके ताकि मानवता को अपेक्षाकृत स्वच्छ, हरित और उज्जवल भविष्य प्राप्त हो।

G20 2023 Theme in Hindi 

G20 2023 Theme in Hindi “Vasudhaiva Kutumbakam”
G20 2023 Theme in Hindi

G20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 2023

ग्रुप ऑफ 20 (जी20) का 18वां राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का शिखर सम्मेलन सितंबर 2023 में नई दिल्ली, भारत में होगा। ग्रुप ऑफ 20 (जी200 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें विश्व पटल पर सफलता के नए आयाम गढ़ता भारत अगले महीने देश की राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन का मेजबान बनने जा रहा है। यह महत्वपूर्ण समिट दिल्ली के प्रगति मैदान के नव निर्मित स्टेट ऑफ आर्ट कंवेंशन कॉप्लेक्स में 9 और 10 सितंबर को आयोजित होगी। 

अभी हमने जाना G20 2023 Theme in Hindi के बारे में। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*