January Important Days in Hindi : स्टूडेंट्स के लिए जीके में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले 2024 के जनवरी माह के दिवस की सूची

1 minute read
January Important Days in Hindi

जीवन में आया नववर्ष मानव को ऊर्जा और सकारात्मकता से भर देता है, जिससे की मानव हर प्रकार की कुरीति, समस्याओं और चुनौतियों का खुलकर सामना कर सके। जनवरी साल का पहला माह होता है जिसमें प्रवासी भारतीय दिवस, विश्व हिंदी दिवस, राष्ट्रीय युवा दिवस, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, गणतंत्र दिवस, अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आदि जैसे कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस आते हैं। इन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य समाज को इतिहास से जोड़ना तथा समाज के कल्याण के लिए समाज को प्रेरित करना होता है। January Important Days in Hindi के माध्यम से आपको जनवरी में आने वाले महत्वपूर्ण दिवस की जानकारी मिलेगी, जिसके लिए आपको इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

1 जनवरीवैश्विक परिवार दिवस (ग्लोबल फैमिली डे)
2 जनवरीविश्व अंतर्मुखी दिवस (वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे)
3 जनवरीइंटरनेशनल माइंड बॉडी वेलनेस डे
4 जनवरीविश्व ब्रेल दिवस
5 जनवरीनेशनल बर्ड्स डे (राष्ट्रीय पक्षी दिवस)
8 जनवरीअर्थ रोटेशन डे
9 जनवरीभारतीय प्रवासी दिवस
10 जनवरीविश्व हिंदी दिवस
11 जनवरीलाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्य तिथि
11 जनवरीराष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस
11 जनवरीनेशनल रोड सेफ्टी वीक
12 जनवरीराष्ट्रीय युवा दिवस
14 जनवरीलोहड़ी
15 जनवरीमकर संक्रांति
15 जनवरीपोंगल
15 जनवरीभारतीय सेना दिवस
16 जनवरीनेशनल स्टार्टअप डे
23 जनवरीनेताजी सुभाष चंद्र जयंती
24 जनवरीनेशनल गर्ल चाइल्ड डे
24 जनवरीअंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
25 जनवरीराष्ट्रीय मतदाता दिवस
25 जनवरीराष्ट्रीय पर्यटन दिवस (नेशनल टूरिज्म डे)
26 जनवरीगणतंत्र दिवस
26 जनवरीअंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (इंटरनेशनल कस्टम डे)
26 जनवरीबसंत पंचमी
27 जनवरीनेशनल जियोग्राफिक डे
28 जनवरीलाला लाजपत राय जयंती
28 जनवरीडेटा प्राइवेसी डे
28 जनवरीकेएम करियप्पा जयंती
29 जनवरीइंडियन न्यूज़पेपर डे (भारतीय समाचार पत्र दिवस)
29 जनवरीविश्व कुष्ठ दिवस (वर्ल्ड लेप्रोसी डे)
30 जनवरीशहीद दिवस (महात्मा गांधी की पुण्यतिथि)
31 जनवरीइंटरनेशनल ज़ेबरा डे
This Blog Includes:
  1. जनवरी माह के दिवस – संक्षिप्त विवरण
    1. वैश्विक परिवार दिवस (ग्लोबल फैमिली डे) – 1 जनवरी
    2. विश्व अंतर्मुखी दिवस (वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे) – 2 जनवरी
    3. इंटरनेशनल माइंड बॉडी वेलनेस डे – 3 जनवरी
    4. विश्व ब्रेल दिवस – 4 जनवरी
    5. नेशनल बर्ड्स डे (राष्ट्रीय पक्षी दिवस) -5 जनवरी
    6. अर्थ रोटेशन डे – 8 जनवरी
    7. भारतीय प्रवासी दिवस – 9 जनवरी
    8. विश्व हिंदी दिवस – 10 जनवरी
    9. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि – 11 जनवरी
    10. राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस – 11 जनवरी
    11. नेशनल रोड सेफ्टी वीक – 11 जनवरी से 17 जनवरी तक
    12. राष्ट्रीय युवा दिवस – 12 जनवरी
    13. लोहड़ी – 14 जनवरी
    14. मकर संक्रांति – 15 जनवरी
    15. पोंगल – 15 जनवरी
    16. भारतीय सेना दिवस – 15 जनवरी
    17. नेशनल स्टार्टअप डे – 16 जनवरी
    18. नेताजी सुभाष चंद्र जयंती – 23 जनवरी
    19. नेशनल गर्ल चाइल्ड डे – 24 जनवरी
    20. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस – 24 जनवरी
    21. राष्ट्रीय मतदाता दिवस – 25 जनवरी
    22. राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (नेशनल टूरिज्म डे) – 25 जनवरी
    23. गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
    24. अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (इंटरनेशनल कस्टम डे) – 26 जनवरी
    25. बसंत पंचमी – 26 जनवरी
    26. नेशनल जियोग्राफिक डे – 27 जनवरी
    27. लाला लाजपत राय जयंती – 28 जनवरी
    28. डेटा प्राइवेसी डे – 28 जनवरी
    29. केएम करियप्पा जयंती – 28 जनवरी
    30. इंडियन न्यूज़पेपर डे (भारतीय समाचार पत्र दिवस) – 29 जनवरी
    31. विश्व कुष्ठ दिवस (वर्ल्ड लेप्रोसी डे) – 29 जनवरी
    32. शहीद दिवस (महात्मा गांधी की पुण्यतिथि) – 30 जनवरी
    33. इंटरनेशनल ज़ेबरा डे – 31 जनवरी
  2. FAQs

जनवरी माह के दिवस – संक्षिप्त विवरण

January Important Days in Hindi के माध्यम से विद्यार्थियों को जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिवस की संक्षिप्त जानकारी मिलेगी। यह जानकारी कुछ इस प्रकार है;

वैश्विक परिवार दिवस (ग्लोबल फैमिली डे) – 1 जनवरी

वैश्विक परिवार दिवस (ग्लोबल फैमिली डे) को हर साल 1 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को मनाये जाने का उद्देश्य समाज को परिवार के महत्व के बारे में समझाना और दुनिया भर के परिवारों को एक साथ लाना होता है। परिवार के महत्व को सम्मानित करने के उद्देश्य से वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसकी स्थापना की गई थी।

विश्व अंतर्मुखी दिवस (वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे) – 2 जनवरी

विश्व अंतर्मुखी दिवस (वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे) को हर साल 2 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन का उद्देश्य अंतर्मुखी (इंट्रोवर्ट) लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ, उन्हें सकारात्मक रूप से देखना होता है। इस दिन को वर्ष 2011 में एक जर्मन मनोवैज्ञानिक और लेखक फेलिसिटास हेने ने की थी।

इंटरनेशनल माइंड बॉडी वेलनेस डे – 3 जनवरी

इंटरनेशनल माइंड बॉडी वेलनेस डे को हर साल 3 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह दिन हमें हमारे शरीर और दिमाग दोनों को प्यार करने के लिए प्रतिबद्ध बनाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य शरीर और दिमाग के विकास और कल्याण के लिए नई रणनीतियों को क्रियान्वित करना है।

विश्व ब्रेल दिवस – 4 जनवरी

विश्व ब्रेल दिवस को हर साल 4 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को लुई ब्रेल के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने वर्ष 1829 में ब्रेल लिपि का आविष्कार किया था।

ब्रेल लिपि एक ऐसी स्पर्शनीय लेखन प्रणाली है जो नेत्रहीन (अंधे) और आंशिक रूप से दृष्टिहीन लोगों के लिए संचार को संभव बनाती है। यह लिपि छह बिंदुओं की एक प्रणाली का उपयोग करती है, जिन्हें विभिन्न संयोजनों में व्यवस्थित किया जाता है ताकि अक्षर, संख्याएँ और प्रतीक बनाए जा सकें।

नेशनल बर्ड्स डे (राष्ट्रीय पक्षी दिवस) -5 जनवरी

नेशनल बर्ड्स डे (राष्ट्रीय पक्षी दिवस), हर साल 5 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। नेशनल बर्ड्स डे (राष्ट्रीय पक्षी दिवस) का उद्देश्य पक्षियों के महत्व को मनाने और दुनिया भर में पक्षियों की रक्षा के संबंध में समाज में जागरूकता बढ़ाना होता है।

वर्ष 2002 में राष्ट्रीय पक्षी दिवस की स्थापना में बॉर्न फ्री यूएसए और एवियन वेलफेयर की मुख्य भूमिका रही है। इन संगठनों का मानना ​​था कि पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष दिन की आवश्यकता है, जिसके बाद से पक्षियों का पक्ष रखते इस दिन को जागरूकता के साथ मनाया जाता है।

अर्थ रोटेशन डे – 8 जनवरी

अर्थ रोटेशन डे, हर साल 8 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह दिन फ्रांसीसी भौतिक विज्ञानी लियोन फौकॉल्ट के योगदान को ध्यान में रखते हुए मनाया जाता है, वर्ष 1851 में फ्रांसीसी भौतिक विज्ञानी लियोन फौकॉल्ट ने फौकॉल्ट पेंडुलम का आविष्कार किया था। यह पेंडुलम दिखाता है कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है।

इस दिन को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पृथ्वी के घूर्णन के महत्व के बारे में जागरूक करना है। यह दिन लोगों को यह समझने में मदद करता है कि पृथ्वी का घूर्णन हमारे जीवन को कई तरह से प्रभावित करता है। इस दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को आयोजित किया जाता है।

भारतीय प्रवासी दिवस – 9 जनवरी

भारतीय प्रवासी दिवस, हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित किया जाता है, साथ ही उनके राष्ट्रप्रेम को सराहा भी जाता है।

भारतीय प्रवासी दिवस की स्थापना वर्ष 2003 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। इस दिन का चयन इसलिए किया गया था क्योंकि इसी दिन वर्ष 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। महात्मा गांधी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नेता थे और उन्होंने दुनिया भर में भारतीयों को प्रेरित किया।

विश्व हिंदी दिवस – 10 जनवरी

विश्व हिंदी दिवस, हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को हिंदी भाषा की महानता और इसके साहित्य के सौंदर्य को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और उसके महत्व को बढ़ावा देना है।

विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत वर्ष 2006 में भारत सरकार द्वारा की गई थी क्योंकि इसी दिन वर्ष 1975 में प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन नागपुर में आयोजित हुआ था। इस दिन के अवसर पर, भारत सरकार और भारतीय दूतावास दुनिया भर में विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियाँ आयोजित करते हैं।

लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि – 11 जनवरी

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि को हर वर्ष 11 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसी दिन शास्त्री जी 11 जनवरी 1966 को ताशकंद समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में उनका निधन हो गया। उनका निधन भारत के लिए एक बड़ी क्षति थी। उनकी ईमानदार छवि को याद करते हुए इस दिन युवा पीढ़ी का परिचय शास्त्री जी के व्यक्तित्व से कराया जाता है।

राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस – 11 जनवरी

हर साल 11 जनवरी को राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन का उद्देश्य मानव तस्करी के बारे में जागरूकता बढ़ाना और मानव तस्करी पीड़ितों की मदद के लिए समाज को एकजुट करना होता है।

मानव तस्करी एक गंभीर अपराध है जिसमें किसी व्यक्ति को बल, धोखा या जबरन बंधक बनाकर या अन्य अवैध या अनैतिक साधनों का उपयोग करके किसी अन्य स्थान पर ले जाया जाता है। मानव तस्करी पीड़ितों को अक्सर जबरन श्रम, यौन शोषण या अन्य प्रकार के शोषण का शिकार बनाया जाता है।

नेशनल रोड सेफ्टी वीक – 11 जनवरी से 17 जनवरी तक

नेशनल रोड सेफ्टी वीक, हर साल 11 जनवरी से 17 जनवरी तक को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को लेकर अहम रणनीतियां बनाना और सड़क हादसों के प्रति समाज को जागरूक करना होता है। इस दिन का आयोजन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

राष्ट्रीय युवा दिवस – 12 जनवरी

राष्ट्रीय युवा दिवस, हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्हें भारत के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक व्यक्ति माना जाता है।

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। उन्होंने बचपन से ही आध्यात्मिकता में रुचि दिखाई और 25 साल की उम्र में संन्यास ले लिया। संन्यास लेने के बाद उन्होंने “विवेकानंद” नाम लिया। राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में शिक्षित करना और उन्हें राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है।

लोहड़ी – 14 जनवरी

लोहड़ी, हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जायेगा। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। लोहड़ी उत्तर भारत में मनाये जाने वाला एक लोकप्रिय पर्व है, जो मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस पर्व को एक कृषि पर्व का दर्जा प्राप्त है, जो सर्दियों के अंत और बसंत के आगमन का प्रतीक है। लोहड़ी के दिन, लोग भांगड़ा और गिद्दा जैसे पारंपरिक नृत्य करते हैं। वे आग के चारों ओर नाचते हैं और लोकगीत गाते हैं। लोहड़ी एक खुशी का त्योहार है जो लोगों को एक साथ लाता है।

मकर संक्रांति – 15 जनवरी

मकर संक्रांति, हर साल लोहड़ी के एक दिन बाद मनाया जाने वाला पर्व है। इस वर्ष यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस पर्व को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर पर मनाया जाता है।

मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन को नए साल की शुरुआत के रूप में भी देखा जाता है, जिसमें लोग नए संकल्प लेने और नई शुरुआत करने का प्रयास करते हैं।

पोंगल – 15 जनवरी

पोंगल तमिल हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है, जिसका उत्सव चार दिन तक चलता है। यह पर्व इस वर्ष 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस पर्व की तुलना नवान्न से की जा सकती है जो फसल की कटाई का उत्सव होता है। पोंगल का तमिल में अर्थ उफान या विप्लव होता है।

भारतीय सेना दिवस – 15 जनवरी

भारतीय सेना दिवस, भारतीय सेना के अदम्य साहस और भव्य इतिहास की कहानी बताता है। भारत की थल सेना की स्थापना के उपलक्ष्य में ही भारतीय सेना दिवस को मनाया जाता है। इसी दिन 15 जनवरी, 1949 को, उस समय के लेफ्टिनेंट जनरल “के. एम. करियप्पा” ने ब्रिटिश सेना के अंतिम कमांडर जनरल रॉय फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया था। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, इस दिन को भारतीय सेना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जाता है।

नेशनल स्टार्टअप डे – 16 जनवरी

नेशनल स्टार्टअप डे, हर साल 16 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सेलिब्रेट करने के उपलक्ष वर्ष 2021 से “नेशनल स्टार्टअप डे” की शुरुआत की थी। इस दिन का उद्देश्य देश के युवाओं को स्टार्टप के लिए प्रेरित करना होता है।

नेताजी सुभाष चंद्र जयंती – 23 जनवरी

नेताजी सुभाष चंद्र जयंती, हर साल 23 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक शहर में हुआ था। इसी दिन को मनाने का उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी को नेताजी बोस के राष्ट्रप्रेम और उनके संघर्ष से परिचित करवाना है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक कट्टर राष्ट्रवादी थे। नेताजी बोस अंग्रेजों से भारत की आजादी के लिए सशस्त्र संघर्ष के पक्षधर थे। इसी कारण उन्होंने वर्ष 1943 में जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया। उनके नेतृत्व में आजाद हिंद फौज ने अंग्रेजों के खिलाफ कई लड़ाईयां लड़ीं।

नेशनल गर्ल चाइल्ड डे – 24 जनवरी

नेशनल गर्ल चाइल्ड डे, हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे को भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में मनाया जाता है। इस दिन पहली बार इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थीं, इस दिन को लड़कियों को प्रेरित करने और उनके अधिकारों के लिए समाज में जागरूकता फ़ैलाने के लिए मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस – 24 जनवरी

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन लोगों को शिक्षा के बारे में जागरूक किया जाता है और इसके महत्व को समझाया जाता है। वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मान्यता दी। इसके बाद 50 से अधिक देशों ने इस फैसले को स्वीकृति दी थी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस – 25 जनवरी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस, हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन का उद्देश्य भारत के नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना होता है। यह दिन भारत के लोकतंत्र को मजबूती देने का काम करता है।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (नेशनल टूरिज्म डे) – 25 जनवरी

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य राष्ट्रीय धरोहर के प्रति समाज को जागरूक करने के साथ-साथ, राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना होता है।

गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी

गणतंत्र दिवस, हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। 26 जनवरी 1950, भारत के संविधान को लागू करने और भारत को एक गणतंत्र घोषित करने के उपलक्ष्य में हर वर्ष मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य संविधान के प्रति जनता की आस्था को बढ़ावा देना है।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (इंटरनेशनल कस्टम डे) – 26 जनवरी

अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (इंटरनेशनल कस्टम डे), हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह दिन विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

WCO की स्थापना 26 जनवरी, 1953 को बेल्जियम के ब्रुसेल्स में हुई थी। WCO एक अंतर सरकारी संगठन है जो विश्व व्यापार में पारदर्शिता और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है।

बसंत पंचमी – 26 जनवरी

बसंत पंचमी, हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। बसंत पंचमी या श्रीपंचमी एक हिन्दू त्यौहार है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। यह दिन बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस दिन मौसम सुहावना हो जाता है और फूलों और पेड़ों में बहार आ जाती है।

नेशनल जियोग्राफिक डे – 27 जनवरी

नेशनल जियोग्राफिक डे, हर साल 27 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह दिन नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी की स्थापना 27 जनवरी, 1888 को हुई थी। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है जो दुनिया भर के लोगों को दुनिया के बारे में जानने में मदद करता है। यह सोसाइटी नेशनल जियोग्राफिक मैगज़ीन, नेशनल जियोग्राफिक टीवी और नेशनल जियोग्राफिक प्लस सहित कई प्रकाशनों और मीडिया संसाधनों का प्रकाशन करती है।

लाला लाजपत राय जयंती – 28 जनवरी

लाला लाजपत राय जयंती, हर साल 28 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। पंजाब केसरी के नाम से प्रख्यात लाला लाजपत राय जी का इस दिन जन्म हुआ था। इस दिन का उद्देश्य भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, लाला लाजपत राय जी के प्रखर राष्ट्रवाद से युवाओं को परिचित करवाना है। लाला लाजपत राय जी का जन्म 28 जनवरी, 1865 को पंजाब के मोगा जिले में हुआ था। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गरम दल के प्रमुख नेता थे, साथ ही उन्होंने पंजाब में आर्यसमाज के किये गए अनेक कार्यों में मुख्य भूमिका निभाई थी।

डेटा प्राइवेसी डे – 28 जनवरी

डेटा प्राइवेसी डे, हर साल 28 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को मानने का उद्देश्य लोगों को अपने डेटा की गोपनीयता के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपने डेटा को सुरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहित करना होता है।

केएम करियप्पा जयंती – 28 जनवरी

केएम करियप्पा जयंती, इस दिन भारतीय सेना के पहले फील्ड मार्सल केएम करियप्पा जी का जन्म हुआ था। हर साल 28 जनवरी को उनकी जन्म जयंती को मनाया जाती है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। केएम करियप्पा का जन्म 28 जनवरी, 1899 को कर्नाटक के कूर्ग प्रांत (वर्तमान में कोडगु जिला) के शनिवारसंथे में हुआ था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवाओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित और केएम करियप्पा जी के योगदान को सम्मान देना होता है।

इंडियन न्यूज़पेपर डे (भारतीय समाचार पत्र दिवस) – 29 जनवरी

इंडियन न्यूज़पेपर डे (भारतीय समाचार पत्र दिवस), हर साल 29 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को भारत में समाचार पत्रों की शुरुआत का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य भारतीय समाचार पत्रों के बारे में जागरूकता बढ़ाना होता है।

विश्व कुष्ठ दिवस (वर्ल्ड लेप्रोसी डे) – 29 जनवरी

विश्व कुष्ठ दिवस (वर्ल्ड लेप्रोसी डे), हर साल 29 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। विश्व को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बीते 69 वर्षों से इस दिन को मनाया जा रहा है।

शहीद दिवस (महात्मा गांधी की पुण्यतिथि) – 30 जनवरी

शहीद दिवस, हर साल 30 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसी दिन महात्मा गाँधी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, उन्हीं की स्मृति में हर वर्ष शहीद दिवस मनाया जाता है।

इंटरनेशनल ज़ेबरा डे – 31 जनवरी

इंटरनेशनल ज़ेबरा डे, हर साल 31 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह दिन ज़ेबरा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए समर्थन जुटाने के लिए मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें –

FAQs

जनवरी में सबसे महत्वपूर्ण दिन कौन सा है?

जनवरी में सबसे महत्वपूर्ण दिन में से गणतंत्रता दिवस को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

02 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

02 जनवरी को विश्व अंतर्मुखी दिवस ( World Introvert Day ) मनाया जाता है।

10 जनवरी 2023 को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

10 जनवरी 2023 को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

आशा है कि आपको January Important Days in Hindi की जानकारी मिली होगी यह जानकारी आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*