Makar Sankranti Kyu Manate Hai : मकर संक्रांति क्यों मनाते हैं, जानें इस त्योहार से जुड़ी कुछ जरूरी बातें 

1 minute read

मकर संक्रांति एक ऐसा त्योहार जिसे देश भर में लगभग सभी जगहों में अलग-अलग नाम और तरीके के साथ मनाया जाता है। मकर  संक्रांति का दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते है। जो कि 14 या 15 जनवरी 2024 में से एक दिन मुहूर्तानुसार मनाया जाएगा। मकर संक्रांति का सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व भी अलग-अलग है जिसे सभी को जानना चाहिए। इसलिए इस ब्लाॅग में हम Makar Sankranti Kyu Manate Hai के बारे में जानेंगे।

Makar Sankranti Kyu Manate Hai?

मकर संक्रांति भारत के कई मुख्य पर्वो में से एक है जिसका अर्थ है ऐसा दिन जब सूर्य उत्तर दिशा की ओर बढ़ना शुरू करता है। मकर संक्रांति को पतंग का उत्सव भी कहा जाता है। ये एक ऐसा त्योहार है जो पूरे भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। 

मकर संक्रांति के कई धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मकर संक्रांति का त्योहार 14 या 15 जनवरी में से एक दिन मनाया जाता है। मकर संक्रांति का दिन सूर्य देवता को समर्पित है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन को बहुत शुभ मन जाता है। 

ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और इससे सर्दियों का अंत व लंबे दिनों की शुरुआत होती है। मकर संक्रांति के दिन से सूर्य अपनी उत्तर दिशा में यात्रा शुरू करता है और इसकी वजह से इसे कुछ स्थानों पर उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। 

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti in Hindi -जानिए क्यों मनाया जाता है मकर संक्रांति का त्यौहार 

मकर संक्रांति से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

मकर संक्रांति से जुड़ी कुछ जरूरी बातें इस प्रकार हैंः

  • मकर संक्रांति के बाद से बड़े दिनों की शुरुआत हो जाती है। 
  • इस दिन गंगा स्नान कर सूर्य की उपासना की जाती है। 
  • कहा जाता है की इस दिन किया हुआ दान आपके पास सौ गुना होकर लौटता है। 
  • कहा जाता है की मकर संक्रांति के दिन गंगा नदी भागीरथी नदी के साथ साथ कपिल मुनि के आश्रम से होते हुए सागर में मिल गई थी। 
  • मकर संक्रांति वाले दिन चावल तथा गुड़ से बानी चीजें खाते है जिसके पीछे का कारण है स्वस्थ्य, तिल और गुड़ व्यक्ति की इम्युनिटी को स्ट्रांग बनता है। 
  • मकर संक्रांति के दिन खाने में तिल और गुड़ का खूब इस्तेमाल किया जाता है। 
  • इस दिन को शांति का प्रतिक भी माना जाता है क्योंकि इस दिन सभी लोग अपने मद भेद मिटा कर एक साथ त्यौहार मानते हैं। 

सम्बंधित आर्टिकल 

Festivals in Hindi : जानिए भारत के प्रमुख त्योहार कौन से हैं और कब मनाए जाते हैं?जानिए मकर संक्रांति का क्या अर्थ है?
Makar Sankranti Kab Hai : जानिए मकर सक्रांति कब है और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातेंMakar Sankranti Essay in Hindi: मकर संक्रांति पर एग्जाम में ऐसे लिखें निबंध

FAQs 

2024 की मकर संक्रांति कब है?

15 जनवरी को।

मकर संक्रांति के दिन किसकी पूजा की जाती है?

सूर्य देव की।

मकर संक्रांति के दिन क्या खाना चाहिए?

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाना अनिवार्य माना जाता है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Makar Sankranti Kyu Manate Hai के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*