राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन बेटियों के महत्व को समझाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। बेटियां केवल घर की रौनक ही नहीं, बल्कि समाज का भविष्य भी होती हैं। इसी वजह से दिन का उद्देश्य बेटियों को शिक्षित करना, उन्हें सशक्त बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। इस लेख में आपके लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शायरी दी गई है, जिनके माध्यम से आप उनके अधिकारों की पैरवी कर सकेंगे।
This Blog Includes:
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शायरी
यहाँ आपके लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शायरी दी गई हैं, जो उनके अधिकारों की समर्थन करेंगी –
"नारी शक्ति के परिश्रम से भारत विश्वगुरु बन जाएगा
बालिकाओं के प्रयासों से ही एक स्वर्णिम युग आएगा..."
-मयंक विश्नोई
"संसार नतमस्तक है बालिकाओं के सम्मान में
बालिकाएं इतिहास रच रही हैं अपने हिंदुस्तान में..."
-मयंक विश्नोई
"बालिकाओं की आहट होती है सच्ची उन्नति की
बालिकाएं होती प्रतीक हैं साहस और समृद्धि की..."
-मयंक विश्नोई
“बेटियां होती है मूल रूप से सभ्यत्ताओं की सच्ची सिपाही
समाज की अदालत में बेटियां देती हैं संपन्नता की गवाही…”
-मयंक विश्नोई
“राष्ट्रीय बालिका दिवस है प्रतीक नारी के सम्मान का
राष्ट्रीय बालिका दिवस है प्रतीक राष्ट्र की पहचान का…”
-मयंक विश्नोई
"किसी भी मुल्क का भविष्य तय करती हैं बेटियां
जीवन के हर लक्ष्य को पूरा करती हैं बेटियां..."
-मयंक विश्नोई
"समय न गंवाओ समाज को जगाओ आज
बेटियों के हक़ के लिए मिलकर आवाज़ उठाओ आज
-मयंक विश्नोई
“बेटियां सही मायनों में प्रतीक होती दृढ़ निश्चय का
बेटियां ही सही मायनों में नाद होती हैं विजय का…”
-मयंक विश्नोई
“बेटियों ने किए फ़तेह ज़िंदगी के हर मैदान
बेटियों की हर विजय ने जग को दी पहचान…”
-मयंक विश्नोई
“बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण करते जो सुबह-शाम
जिसने हमें साहसी बनाया, नहीं किया पल भर विश्राम…”
-मयंक विश्नोई
यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्लोगन
बालिका शिक्षा पर शायरी
यहाँ आपको बालिका शिक्षा पर शायरी अवश्य पढ़नी चाहिए, जो कि निम्नलिखित हैं;
“बालिकाओं को शिक्षा का समान अधिकार मिले
बालिकाओं के अटल सपनों को भी जग से सत्कार मिले…”
-मयंक विश्नोई
“नारियों के बलिदानों की हम मिलकर गाथाएं गाएंगे
शिक्षित समाज की कल्पना में, हम नारी की आवाज़ उठाएंगे…”
-मयंक विश्नोई
“शिक्षित बालिका मिटाती है अज्ञानता का अंधकार
शिक्षा पाकर चुनौतियों का, नारी करती हैं प्रतिकार…”
-मयंक विश्नोई
“सभ्य समाज में नारी की सदा ही जय-जयकार हो
बालिकाओं को शिक्षित करने में अब एकजुट ये संसार हो…”
-मयंक विश्नोई
“बालिकाओं के सपनों पर अब आंच ना आने देंगे
नारी को शिक्षा से दूर करके, खिले हुए फूलों को ना मुरझाने देंगे…”
-मयंक विश्नोई
“शिक्षा ही मानव जीवन को बेहद सरल बनाती है
शिक्षित नारी मानव को मानवता सिखलाती है…”
-मयंक विश्नोई
“शिक्षा से ज़िंदगी का सफ़र सुहाना हो जाएगा
नारी के शिक्षित होने से, नकारात्मकता का नाश हो जाएगा…”
-मयंक विश्नोई
“शिक्षा से सम्मान बढ़ेगा, देश का अपने नाम बढ़ेगा
जब-जब नारी होगी शिक्षित, मानव का सम्मान बढ़ेगा…”
-मयंक विश्नोई
यह भी पढ़ें – बालिका दिवस पर कविता
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पंक्तियां – Hindi Shayari for Girls
यहाँ आपके लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पंक्तियां (Hindi Shayari for Girls) दी गई हैं, जो निम्नलिखित हैं-
“नारी सशक्तिकरण से ही होना भारत का विकास है
बेटियों के होने से आनंदित सदा भू और आकाश है…”
-मयंक विश्नोई
“नारी सशक्तिकरण को समर्पित यह दिन है खास
बेटियों के वजूद का, आज विश्व करे एहसास…”
-मयंक विश्नोई
“बालिकाओं ने जीवनभर केवल तप-त्याग किया
संघर्षों भरे जीवन को हंसकर ही उन्होंने जिया…”
-मयंक विश्नोई
“बालिकाओं का जीवन सफल बने, सकारात्मकता का संचार हो
सम्मान हो हर सपने का, हर कहीं नारी का अब सत्कार हो…”
-मयंक विश्नोई
“नारियों से ही जग की उत्पत्ति होती, नारी ही जग को संपन्न बनाती हैं
नारियों के संघर्षों की गाथाएं, मानव को गर्व की अनुभूति कराती हैं…”
-मयंक विश्नोई
यह भी पढ़ें – अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कविता
बेटियों पर मशहूर शायरों की शायरी
बेटियों पर मशहूर शायरों की शायरी निम्नलिखित हैं –
बेटियों को बचा के रखिए 'कँवल'
इन को पाने में वक़्त लगता है
- रमेश कँवल
रिश्ते के उलझे धागों को धीरे धीरे खोल रही है
बिटिया कुछ कुछ बोल रही है पूरे घर में डोल रही है
- प्रताप सोमवंशी
होंगी जिस घर में बेटियाँ यारो
उस का माहौल ख़ुशनुमा होगा
- अभिषेक कुमार अम्बर
सब की माएँ भी बेटियाँ ही थीं
आज बेटी बनी मुसीबत क्यूँ
- मर्ग़ूब असर फ़ातमी
ख़ून अपना बेच कर आया है इक मजबूर बाप
बेटियों के हाथ पर मेहंदी लगाने के लिए
- अब्बास दाना
हो गई 'रज़ा' रुख़्सत घर से बेटियाँ लेकिन
अब तलक निगाहों में डोलियाँ महकती हैं
- सलीम रज़ा रीवा
यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निबंध
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सुविचार
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सुविचार पढ़ने को मिल जायेंगे, जो कि निम्नलिखित हैं-
“राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर, भारत विश्व गुरु की ख्याति पाए।"
राष्ट्रीय बालिका दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!
“नारी के अधिकारों का संरक्षण बरक़रार रहे, जग में नारी की हर दशा में जय-जयकार रहे।”
राष्ट्रीय बालिका दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!
“राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भारत राष्ट्र उन्नति करे, भारतीय समाज का हर प्रयास खुशियों के रंग चुने।”
राष्ट्रीय बालिका दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!
“राष्ट्रीय बालिका दिवस युवाओं का मार्गदर्शन करे, नारी को सशक्त करने में देश युवाओं का मार्गदर्शन करे।”
राष्ट्रीय बालिका दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!
“राष्ट्रीय बालिका दिवस प्रतीक है आत्मनिर्भरता का, राष्ट्रीय बालिका दिवस प्रतीक है निर्भयता का”
राष्ट्रीय बालिका दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!
संबंधित आर्टिकल
New Year in Hindi | New Year Wishes in Hindi |
New Year Motivational Shayari in Hindi | New Year Quotes in Hindi |
New Year Message in Hindi | नए साल में सफल होने के लिए 10 टिप्स |
आशा है कि इस लेख में दी गई राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शायरी और सुविचार भी आपको पसंद आए होंगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।