गोपाल कृष्ण गोखले कौन थे और उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें 

1 minute read
गोपाल कृष्ण गोखले कौन थे 

गोपाल कृष्ण गोखले एक महान विचारक, समाज सुधारक अरु शिक्षाविद एवं राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अवस्मरणीय योगदान दिया था। इसके अलावा उन्हें वित्तीय मामलों की भी गहरी समझ थी। यहाँ गोपाल कृष्ण गोखले कौन थे और उनके जीवन की महत्वपूर्ण बातों के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

गोपाल कृष्ण गोखले कौन थे? 

गोपाल कृष्ण गोखले जी का जन्म महाराष्ट्र (तत्कालीन बॉम्बे प्रेसीडेंसी का हिस्सा) के रत्नागिरी जिले के कोटलुक गांव में 9 मई 1866 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम ‘कृष्णराव श्रीधर गोखले’ था जो पेशे से कोल्हापुर रियासत में एक क्लर्क थे। उनकी माता का नाम वालूबाई गोखले था जो कि एक गृहणी थीं।

गोपाल कृष्ण गोखले एक समाज सुधारक, शिक्षाविद और राजनैतिज्ञ थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। वे कितने महान थे इस  बात का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि महात्मा गांधी भी उन्हें अपना राजनैतिक गुरु मानते थे। 

गोपाल कृष्ण गोखले का राजनैतिक जीवन 

गोपाल कृष्ण गोखले कौन थे में अब जानिए उनके राजनैतिक जीवन के बारे में : 

  • गोखले 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए।
  • वे जल्दी ही कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक बन गए।
  • वे “नरमपंथी” विचारधारा से जुड़े थे, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांतिकारी हिंसा के बजाय संवैधानिक तरीकों और समझौते के माध्यम से स्वतंत्रता प्राप्त करने में विश्वास रखते थे।
  • 1905 में, उन्होंने “सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी” की स्थापना की, जिसका उद्देश्य युवाओं को सार्वजनिक सेवा के लिए प्रेरित करना और प्रशिक्षित करना था।
  • 1910 में, उन्हें इम्पीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल का सदस्य चुना गया, जहाँ उन्होंने शिक्षा और वित्तीय सुधारों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए।

समाज सुधारक के रूप में गोपाल कृष्ण गोखले की भूमिका 

गोपाल कृष्ण गोखले कौन थे में अब जानिए समाज सुधारक के रूप में उनकी भूमिका के बारे में : 

  • गोखले शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उनका मानना था कि शिक्षा ही भारत की प्रगति की कुंजी है।
  • उन्होंने शिक्षा को सभी के लिए सुलभ और सस्ती बनाने के लिए कई प्रयास किए।
  • वे महिला शिक्षा और सामाजिक सुधारों के भी प्रबल समर्थक थे।
  • उन्होंने बाल विवाह, दहेज प्रथा और जातिवाद जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

गोपाल कृष्ण गोखले के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें 

गोपाल कृष्ण गोखले कौन थे में अब जानिए उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें : 

  • वित्तीय मामलों पर गोपाल कृष्ण गोखले की गहरी समझ होने के कारण उन्हें भारत का “ग्लेडस्टोन” कहा जाता था जो कि इंग्लैण्ड के वित्तमंत्री थे।  
  • वे महात्मा गांधी के राजनैतिक गुरु थे।  
  • वर्ष 1963 में उनके सम्मान में “गोपाल कृष्ण गोखले राष्ट्रीय पुरस्कार” की स्थापना की, जो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय पक्षी दिवस
राष्ट्रीय समुद्री दिवसओडिशा स्थापना दिवस
विश्व अंतर्मुखी दिवस विश्व रेडियो दिवस
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवसराष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
पोंगलराष्ट्रीय युवा दिवस
अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवसविश्व ब्रेल दिवस
राष्ट्रीय पैदल दिवसखान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सीआरपीएफ शौर्य दिवसविश्व होम्योपैथी दिवस
बैसाखीविश्व टीकाकरण सप्ताह का इतिहास, महत्व व कैसे मनाते हैं?

आशा है कि आपको गोपाल कृष्ण गोखले के गुरु कौन थे? की जानकारी मिली होगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*