8 दिसंबर का इतिहास (8 December Ka Itihas) – आज ही के दिन ओलंपिक में पहली बार शामिल किया गया था महिला आइस हाॅकी

1 minute read
8 दिसंबर का इतिहास (8 December Ka Itihas)

देश और दुनिया में 8 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 8 दिसंबर का इतिहास (8 December Ka Itihas) जानेंगे।

8 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1998 में आज ही के दिन ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल किया गया था और पहले मैच में फिनलैंड ने स्वीडन को 6-0 से हराया था। 1941 में 8 दिसंबर के दिन ही अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

8 दिसंबर का इतिहास (8 December Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2005 में आज ही के दिन रेडक्रास और रेडक्रीसेंट सोसाइटी ने सफेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नए चिह्न के रूप में स्वीकार किया था।
  • 2003 में 8 दिसंबर के दिन ही उमा भारती मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुईं थीं।
  • 2003 में आज ही के दिन वसुन्धरा राजे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुईं थीं।
  • 2003 में 8 दिसंबर के दिन ही जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से खुद को अलग करने की घोषणा की थी।
  • 1998 में आज ही के दिन ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल किया गया था और पहले मैच में फिनलैंड ने स्वीडन को 6-0 से हराया था।
  • 1983 में 8 दिसंबर के दिन ही ब्रितानी उच्चसदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने सदन की सीधी कार्यवाही टीवी पर दिखाने के पक्ष में मतदान किया था।
  • 1976 में आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1967 में 8 दिसंबर के दिन ही पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया था।
  • 1956 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में 16वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ था।
  • 1941 में 8 दिसंबर को ही अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1923 में आज ही के दिन जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर साइन किए गए थे। 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

8 दिसंबर का इतिहास (8 December Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1935 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म हुआ था।
  • 1927 में 8 दिसंबर के दिन ही पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का जन्म हुआ था।
  • 1900 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और बैले निर्माता उदय शंकर का जन्म हुआ था।
  • 1877 में 8 दिसंबर को ही प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का जन्म हुआ था।
  • 1875 में आज ही के दिन महान् उदारवादी नेता तेज बहादुर सप्रू का जन्म हुआ था।

8 दिसंबर को हुए निधन

  • 1978 में आज ही के दिन इज़राइल की चौथी प्रधानमंत्री गोल्डा मायर का निधन हुआ था।
  • 1947 में 8 दिसंबर के दिन ही भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी भाई परमानन्द का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 7 दिसंबर का इतिहास (7 December Ka Itihas) – 1995 में आज ही के दिन भारत ने किया था संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 8 दिसंबर का इतिहास (8 December Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*