Artemis Program : NASA का आर्टेमिस प्रोग्राम क्या है?

1 minute read
Artemis Program : NASA का आर्टेमिस प्रोग्राम क्या है?

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। आज हम NASA Moon Mission के आर्टेमिस प्रोग्राम (Artemis Program) के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

NASA Moon Mission क्या है?

NASA का आर्टेमिस-1 मिशन मनुष्यों को चांद की यात्रा कराकर वापस लाने के कदम की ओर अग्रसर है। NASA Moon Mission के आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत 2024 में लोगों को चंद्रमा पर भेजना चाहता है। NASA Moon Mission आने वाले लोगों के लिए स्पेस एक्सप्लोरेशन के रास्ते खोलेगा और यह अन्य देशों के लिए भी एक राह दिखाएगा। इस Artemis Program के लिए दुनिया की कई स्पेस एजेंसियां उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें- Wagner Group : क्या है वैगनर ग्रुप और यह कैसे काम करता है?

मानवरहित मिशन होगा आर्टेमिस-1 

अमेरिका के लिए NASA ने 1961 में सबसे पहले चंद्रमा का अभियान शुरू किया था। आर्टेमिस-I मिशन (Artemis Program) की बीते साल नवंबर में लॉन्चिग की गई थी। NASA Moon Mission (आर्टेमिस-1) मानवरहित मिशन होगा। अगले कुछ साल में आर्टेमिस-2 को प्रक्षेपित करने की योजना है।

इस मिशन से अंतरिक्ष के बारे में कई चीजों की होगी जानकारी

अमेरिका और सोवियत संघ के अलावा यूरोपीय स्पेस एजेंसी, चीन, जापान और इंडिया ने चांद पर अपने अभियानों को भेजा है। NASA Moon Mission से इंसान को अंतरिक्ष के बारे में कई नई चीजें पता चलेंगी। NASA का लक्ष्य अगले 1 दशक में इंसानों को मंगल ग्रह पर भेजने का है और इसके नई जानकारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- Uniform Civil Code : क्या है यूनिफाॅर्म सिविल कोड और इससे क्या होंगे बदलाव

FAQs

NASA की फुल फाॅर्म क्या है?

NASA की फुल फाॅर्म National Aeronautics and Space Administration है। 

NASA को हिंदी में क्या कहते हैं?

नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस ऑर्गनाइेशन।

Artemis Program का मतलब क्या है?

Artemis Program नई इंडस्ट्री को बढ़ावा देकर, जाॅब्स में बढ़ोतरी और चंद्र अर्थव्यवस्था को विकसित करता है।

एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने और डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*