What is Gaganyaan Mission in Hindi : गगनयान मिशन क्या है और जानें इस मिशन से जुड़ीं अहम जानकारियां

1 minute read
What is Gaganyaan Mission in Hindi

भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च कर इतिहास रच दिया है। इसरो ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान (Gaganyaan Mission) के क्रू मॉड्यूल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। बैंक, UPSC और SSC आदि प्रतियोगी परीक्षाओं में इसरो के मिशन के बारे में पूछा जाता है और बीते वर्षों में इंटरव्यू में भी इसरो के मिशन से जुड़े प्रश्न देखे गए हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में गनयान मिशन क्या है (What is Gaganyaan Mission in Hindi) और यह क्यों महत्वपूर्ण है? के बारे में जानेंगे।

मिशन का नामगगनयान
बाॅडीISRO
लाॅन्चिंग डेट (पहली उड़ान)21 अक्टूबर 2023
गगनयान लाॅन्चिग जगहश्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र
मिशन की घोषणा कब की गई15 अगस्त 2018
मिशन की घोषणा किसने कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गगनयान की लागत9,023 करोड़ 
ऑफिशियल वेबसाइटisro.gov.in

गगनयान मिशन (What is Gaganyaan Mission in Hindi)

इसरो का गगनयान मिशन पर काफी समय से काम चल रहा है। गगनयान का लक्ष्य मनुष्यों को तीन दिनों के लिए 400 किमी की निचली पृथ्वी कक्षा में अंतरिक्ष में भेजना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है। गगनयान मिशन के लिए भारतीय वायुसेना को अंतरिक्ष यात्री चुनने का काम दिया गया गया था। 

गगनयान मिशन पर कितना खर्च आएगा?

गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) की लागत INR 9,023 करोड़ है। गगनयान मिशन एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रयास होने जा रहा है।

3 चरणों में पूरा होगा गगनयान मिशन

इसरो का गगनयान मिशन को पूरा होने में 3 चरण शामिल हैं। इसके तहते 3 उड़ानें कक्षा (Orbit) में भेजी जाएंगी। इस मिशन का पहला चरण मानवरहित होगा, दूसरे चरण में रोबोट को मिशन पर भेजा जाएगा। पहला और दूसरा कंप्लीट होने और पाॅजिटिव रिस्पांस आने के बाद तीसरे चरण में 3 अंतरिक्ष यात्रियों को भी भेजा जाएगा।

गगनयान मिशन का उद्देश्य क्या है?

गगनयान मिशन पहला स्वदेशी मिशन है जो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा। गगनयान मिशन का उद्देश्य LEO को मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन शुरू करने के लिए स्वदेशी क्षमता को दिखाना है। सौर प्रणाली और उससे आगे का पता लगाने के लिए रोबोट मिशन की दिशा में प्रगति करना है। 

यह भी पढ़ें- गगनयान मिशन : भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के बढ़ते कदम, गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च

गगनयान मिशन के बारे में रोचक तथ्य

गगनयान मिशन के बारे में रोचक तथ्य यहां बताए गए हैंः

  • गगनयान मिशन में महिला रोबोट को भेजा जाएगा।
  • रोबोट हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज बोल सकता है।
  • बूस्टर इंजन जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल MkIII (GSLV Mk III) रॉकेट का हिस्सा है।
  • इस मिशन के प्रक्षेपण में स्वदेशी हेल्थ रिसर्च मॉड्यूल सहित कई अनुसंधान मॉड्यूल के साथ 500 से अधिक उद्योग शामिल हैं।
  • इस मिशन की लाॅन्चिग के बाद भारत एलीट क्लब ऑफ नेशंस (अमेरिका, चीन और रूस) में शामिल हो जाएगा।
  • यह मिशन सोशल और टेक्नोलाॅजी डेवलपमेंट में मदद करेगा।
  • 2006 में गगनयान की शुरुआती स्टडी और टेक्नोलाॅजी डेवलपमेंट का काम ऑर्बिटल व्हीकल के तहत शुरू हुआ था।

FAQs

गगनयान मिशन के निदेशक कौन है?

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक राजराजन ने गगनयान मिशन की जानकारी दी है।

ISRO की फुल फाॅर्म क्या है?

ISRO की फुल फाॅर्म Indian Space Research Organization है।

भारत के गगनयान मिशन को क्या बोला जाता है?

भारत के गगनयान मिशन को गगनयान मानव मिशन बोला जाता है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको गगनयान मिशन (What is Gaganyaan Mission in Hindi) की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*