Amish Tripathi in Hindi: बैंकर से कैसे बने ‘अमीश त्रिपाठी’ पौराणिक कथाओं के प्रसिद्ध लेखक?

1 minute read
अमीश त्रिपाठी

अमीश त्रिपाठी एक प्रसिद्ध भारतीय लेखक है जिन्हें उनके पौराणिक उपन्यासों के लिए जाना जाता हैं। अमीश त्रिपाठी ने भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं पर अनेक किताबें लिखी हैं, इनमें ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ़ मेलुहा’, ‘द सीक्रेट ऑफ़ द नागाज़’ और ‘द ओथ ऑफ द वायुपुत्राज’ सबसे लोकप्रिय मानी जाती हैं। जिनके प्रकाशन के बाद ही हजारों नहीं बल्कि लाखों प्रतियां रातों-रात बिक गयी। अमीश त्रिपाठी आज युवाओं में सबसे लोकप्रिय लेखकों में से एक माने जाते हैं। क्या आप जानते हैं अमीश त्रिपाठी (Amish Tripathi) को फोर्ब्स ने वर्ष 2015 में भारत के 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली सेलिब्रेटीज की लि‍स्ट में शामिल किया था। Amish Tripathi in Hindi के इस लेख में अब हम उनके संपूर्ण जीवन के बारे में जानते हैं। 

नाम अमीश त्रिपाठी
जन्म 18 अक्टूबर 1974
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र
राष्ट्रीयताभारतीय 
उच्च शिक्षाभारतीय प्रबंध संस्थान (IIM), कलकत्ता 
पेशा लेखक, बैंकर 
विधाकाल्पनिक 
प्रकाशित किताबें द इम्मोर्टल्स ऑफ़ मेलुहा, द सीक्रेट ऑफ नागाज, द ओथ ऑफ द वायुपुत्राज, द वार ऑफ लंका आदि। 
बेस्ट सेलर किताब ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ़ मेलुहा’
सम्मान रेमंड क्रॉसवर्ड बुक अवार्ड, सोसायटी यंग अचीवमेंट अवॉर्ड, प्राइस ऑफ इंडि‍या अवॉर्ड आदि। 

बैंकर से लोकप्रिय लेखक बनने तक का सफर 

अमीश त्रिपाठी का जन्म 18 अक्टूबर 1974 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। क्या आप जानते हैं कि कलकत्ता ‘भारतीय प्रबंध संस्थान’ (IIM) से ग्रेजुएशन करके अमीश 14 साल तक बैंकिंग फाइनेंस सेक्टर से जुड़े रहे थे। बता दें कि उन्होंने वर्ष 1998 में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से अपनी नौकरी की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1999 से 2001 तक म्यूच्यल फंड में काम किया। 

लेकिन नौकरी के साथ साथ उनके दिमाग में कुछ और भी चल रहा था। अमीश ने अपनी पहली किताब को लिखना वर्ष 2003 से शुरू कर दिया था और उनका यह लेखन कार्य कई वर्षों तक ऐसे ही जारी रहा। आखिरकार वर्ष 2010 में उन्होंने अपनी पहली किताब ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ़ मेलुहा’ को पूरा किया। यह किताब प्रकाशित होने के बाद इतनी लोकप्रिय हुई कि इसकी कुछ समय में ही लाखों प्रतियां बिक गयी और अमीश रातों-रात फेमस राइटर बन गए। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2011 में अपनी नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया और पूरी तरह से लेखन कार्य में जुट गए।  

यह भी पढ़ें – चेतन भगत का जीवन परिचय

बेस्ट सेलर रही हैं सभी किताबें 

Amish Tripathi in Hindi में बता दें कि अभी तक वह कई किताबें लिख चुके हैं। जिनका 19 भारतीय भाषाओं के साथ-साथ कई विदेशी भाषाओं में भी अनुवाद हो चुका हैं। वहीं उनकी पहली किताब ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ़ मेलुहा’ भारतीय इतिहास में सबसे ज्यादा तेजी से बिकने वाली क़िताबों में से एक है। आइए अब हम उनकी सभी प्रकाशित किताबों के बारे में जानते हैं। जिन्हें नीचे दी गयी टेबल में बताया जा रहा हैं:-

किताब का नाम प्रकाशन वर्ष 
द इम्मोर्टल्स ऑफ़ मेलुहावर्ष 2010
द सीक्रेट ऑफ नागाज वर्ष 2011
द ओथ ऑफ द वायुपुत्राजवर्ष 2013
इक्ष्वाकु के वंशजवर्ष 2015
सीता-वॉरियर ऑफ मिथिला वर्ष 2017
रावण:ऑरफन ऑफ आर्यव्रतवर्ष 2019 
लेजेंड ऑफ सुहेलदेव: द किंग हू सेव्ड इंडियावर्ष 2020 
धर्म: डिकोडिंग द एपिक्स फॉर अ मीनिंगफुल लाइफवर्ष 2020 
द वार ऑफ लंकावर्ष 2022 

यह भी पढ़ें – मालगुडी डेज़ बनाने वाले ‘आर.के. नारायण’ के बारे में कितना जानते हैं आप? 

कई पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित 

बता दें कि अमीश त्रिपाठी को ‘फोर्ब्स’ ने वर्ष 2015 में भारत के 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली सेलिब्रेटीज की लि‍स्ट में शामिल किया था। वर्तमान समय में अमीश भारत के फेमस नॉन-फिक्शन राइटरों में से के माने जाते है, जिनकी किताबों का युवाओं को बेसब्री से इंतजार रहता हैं। Amish Tripathi in Hindi में अब हम उन्हें मिले कुछ प्रमुख सम्मान और पुरस्कारों के बारे में बता रहे है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • रेमंड क्रॉसवर्ड बुक अवार्ड 
  • सोसायटी यंग अचीवमेंट अवॉर्ड
  • रेडियो सिटी मैन ऑफ द इयर अवॉर्ड
  • प्राइस ऑफ इंडि‍या अवॉर्ड
  • कम्यूनिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड

यह भी पढ़ें – जानें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का संपूर्ण जीवन परिचय 

पढ़िए भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय 

यहाँ मशहूर लेखक अमीश त्रिपाठी का जीवन परिचय (Amish Tripathi in Hindi) के साथ ही भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय की जानकारी भी दी जा रही हैं। जिसे आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:-

के.आर. नारायणनडॉ. एपीजे अब्दुल कलाममहात्मा गांधी
पंडित जवाहरलाल नेहरूसुभाष चंद्र बोस बिपिन चंद्र पाल
गोपाल कृष्ण गोखलेनामवर सिंह सरदार वल्लभभाई पटेल
चन्द्रधर शर्मा गुलेरी मुंशी प्रेमचंद रामधारी सिंह दिनकर 
सुमित्रानंदन पंतअमरकांत फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
मृदुला गर्ग अमृता प्रीतम मन्नू भंडारी
मोहन राकेशकृष्ण चंदरउपेन्द्रनाथ अश्क
फणीश्वर नाथ रेणुनिर्मल वर्माउषा प्रियंवदा
हबीब तनवीरमैत्रेयी पुष्पा धर्मवीर भारती
नासिरा शर्माकमलेश्वरशंकर शेष
असग़र वजाहतसर्वेश्वर दयाल सक्सेनाचित्रा मुद्गल
ओमप्रकाश वाल्मीकिश्रीलाल शुक्लरघुवीर सहाय
ज्ञानरंजनगोपालदास नीरजकृष्णा सोबती
रांगेय राघवसच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’माखनलाल चतुर्वेदी 
दुष्यंत कुमारभारतेंदु हरिश्चंद्रसाहिर लुधियानवी
जैनेंद्र कुमारभीष्म साहनीकाशीनाथ सिंह
विष्णु प्रभाकरसआदत हसन मंटोअमृतलाल नागर 
राजिंदर सिंह बेदीहरिशंकर परसाईमुनव्वर राणा
कर्पूरी ठाकुरकेएम करियप्पा नागार्जुन

FAQs 

अमीश त्रिपाठी का जन्म कहाँ हुआ था?

अमीश त्रिपाठी का जन्म 18 अक्टूबर 1974 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। 

अमीश त्रिपाठी ने किस संस्थान से शिक्षा प्राप्त की है?

बता दें कि अमीश त्रिपाठी ने IIM कलकत्ता से ग्रेजुएशन की है। 

अमीश त्रिपाठी की पहली किताब का क्या नाम है?

उनकी पहली किताब का नाम ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ़ मेलुहा’ है। 

‘द वार ऑफ लंका’ किस लेखक की रचना है?

इस किताब के लेखक अमीश त्रिपाठी है।

आशा है कि आपको मशहूर लेखक अमीश त्रिपाठी का जीवन परिचय (Amish Tripathi in Hindi) पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध कवियों और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*