NTT Course Syllabus in Hindi | जानिए इस कोर्स का कंप्लीट सिलेबस 

1 minute read
NTT Course Syllabus in Hindi

वर्तमान समय में आधुनिक शिक्षा को बहुत ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। अगर आपको भी एक टीचर बनना है और स्कूल और शिक्षण संस्थानों में नर्सरी के बच्चों को पढ़ाना है तो NTT कोर्स आपके लिए बेस्ट कोर्स है। इस ब्लॉग में हम आपको  NTT Course Syllabus in Hindi के बारे में विस्तार से बताएंगे।  

कोर्स का नाम नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT)
फुल फॉर्म नर्सरी टीचर ट्रेनिंग 
कोर्स ड्यूरेशन 1 साल (2 सेमेस्टर)
प्रवेश प्रक्रिया मेरिट/ एंट्रेंस एग्जाम 

NTT कोर्स क्या है?

NTT का फुल फॉर्म ‘नर्सरी टीचर ट्रेनिंग’ कोर्स होता है। यह एक वर्ष का डिप्लोमा कोर्स है, जिसमें 2 सेमेस्टर शामिल है। यह कोर्स सरकारी और प्राइवेट स्कूलों व इंस्टिट्यूट में नर्सरी के बच्चों को पढ़ाने के लिए किया जाता है। इस कोर्स को आप 12वीं क्लास के बाद आसानी से कर सकते है। वहीं इस कोर्स में चाइल्ड केयर एंड हेल्थ, बेसिक ऑफ द प्री-प्राइमरी एजुकेशन जैसे विषय पढ़ाये जाते हैं। इसके साथ ही प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती हैं। 

NTT कोर्स का सिलेबस क्या है?

यहां स्टूडेंट्स को NTT Course Syllabus in Hindi की जानकारी दी जा रही है। जिसे आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

सेमेस्टर-1

  • चाइल्ड केयर एंड हेल्थ
  • टीचिंग मेथाडोलॉजी 
  • चाइल्ड साइकोलॉजी 
  • प्रैक्टिकल: वाइवा वॉइस 

सेमेस्टर-2

  • बेसिक ऑफ द प्री-प्राइमरी एजुकेशन 
  • हिस्ट्री एंड फिलॉसोफी ऑफ प्री-प्राइमरी एजुकेशन 
  • नुट्रिशन
  • प्रैक्टिकल: आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स 

NTT कोर्स का एग्जाम पैटर्न क्या है?

अगर आप NTT कोर्स करना चाहते हैं तो इस कोर्स का एग्जाम पैटर्न जानना भी आपके लिए जरूरी है। इस ब्लॉग में NTT Course Syllabus in Hindi के साथ साथ एग्जाम पैटर्न के बारे में भी संक्षिप में बताया गया है।  

  • इस कोर्स कि लिखित परीक्षा ओएमआर (OMR) शीट पर होती है तथा प्रत्येक विषय से आने वाले प्रश्नो कि संख्या 25 होती है। 
  • 8 विषयों में (25 × 8 = 200 Ques.) कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों के होते हैं। 

NTT कोर्स फीस कितनी है?

आप किस कॉलेज या इंस्टिट्यूट से NTT कोर्स कर रहे हैं, कोर्स फीस उसी पर निर्भर करती है। अगर औसत NTT कोर्स फीस की बात करें तो यह भारत में लगभग 10 हज़ार रुपए से लेकर 30 हज़ार रुपए तक होती है।

NTT के लिए क्या योग्यता है?

NTT Course Syllabus in Hindi के ब्लॉग में आपको इस कोर्स के लिए क्या एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है, इसके बारे में बताया गया है जिसे आप निम्नलिखित पॉइंट्स में देख सकते है-

  • इस कोर्स को करने के लिए उम्मीद्वारों का 12वीं क्लास में 55% मार्क्स होना कम्पलसरी है। कुछ इंस्टिट्यूट में मेरिट के आधार पर भी एडमिशन दिया जाता है। 
  • विदेश में  इस कोर्स को करने के लिए अधिकतर यूनिवर्सिटीज SAT या GRE मार्क्स की मांग करती हैं।
  • वहीं विदेश की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए उम्मीद्वारों का IELTS या TOEFL टेस्ट मार्क्स होना कम्पलसरी हैं। जिसमे IELTS अंक 7 या उससे अधिक और TOEFL अंक 100 या उससे अधिक होना चाहिए।
  • विदेश की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए उम्मीद्वार को SOP, LOR, CV/Resume और पोर्टफोलियो भी जमा करने होंगे।

NTT कोर्स के बाद करियर स्कोप 

इस फील्ड में आप इन प्रमुख क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं:- 

  1. NTT कोर्स को पूरा करने के बाद आप सरकारी या प्राइवेट स्कूल में टीचर बन सकते हैं। 
  2. इसके अलावा आप अपना नर्सरी स्कूल या प्री प्राइमरी स्कूल खोल सकते हैं। 
  3. बच्चों के लिए कार्य कर रहे NGO के साथ भी आपको काम करने का मौका मिल सकता है। या फिर स्वयं का NGO भी खोल सकते हैं। 
  4. आंगनबाड़ी में नौकरी कर सकते हैं। 
  5. बच्चों के लिए प्लेस्कूल खोल सकते हैं। 

FAQs

NTT कोर्स कितने साल का होता है?

NTT कोर्स एक डिप्लोमा कोर्स होता है जो कि 1 साल का होता है।

NTT का फुलफॉर्म क्या है?

NTT की फुलफॉर्म “नर्सरी टीचर ट्रेनिंग” होती है।

NTT टीचर की सैलरी कितनी होती है?

NTT टीचर की अनुमानित सैलरी लगभग 9300 रूपये से 40000 रूपये प्रतिमाह होती है।

क्या एनटीटी के बाद नौकरी मिल सकती है?

NTT कोर्स पूरा करने के बाद, छात्रों के पास चयन करने के लिए करियर विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला होती है। वे नर्सरी टीचर, होम ट्यूटर, प्री-प्राइमरी मैनेजर, प्री-प्राइमरी टीचर आदि के रूप में काम करने में सक्षम हैं।

सरकारी टीचर बनने के लिए कितने परसेंट की आवश्यकता होती है?

सरकारी टीचर बनने के लिए कैंडिडेट्स को 10+2 में 45%, ग्रेजुएशन में 50% और B.Ed में 50% अंक लाने अनिवार्य होते हैं।

आशा करते हैं कि आपको NTT Syllabus in Hindi के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य इंडियन एग्जाम के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

2 comments