CTET Documents Required 2024: जानिये क्या हैं CTET दिसंबर सत्र में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

1 minute read
CTET Documents Required 2024

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE) द्वारा CTET परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य पहली से आठवीं कक्षा तक के शिक्षकों की भर्ती करना होता है। जो उम्मीदवार CTET 2023 के दिसंबर सत्र में आवेदन करने के इच्छुक हैं, उन्हें आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इस एग्जाम अपडेट के माध्यम से इच्छुक उम्मीदवार CTET Documents Required 2024 के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को CTET दिसंबर सत्र से जुड़ी संपूर्ण जानकारी को प्राप्त करने के लिए इस अपडेट को अंत तक पढ़ें।

परीक्षा का नामसेंट्रल टीचर्स एलिजिबिल्टी टेस्ट (CTET)
परीक्षा के आयोजनकर्ता सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE)
परीक्षा का मोडऑफलाइन
परीक्षा की घोषणा की तिथि3 नवंबर 2023
परीक्षा के आयोजन की तिथि21 जनवरी 2024
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ctet.nic.in/ 

CTET से संबंधित संपूर्ण जानकारी

CTET 2023 के दिसंबर सत्र की परीक्षा के आयोजन की घोषणा, CBSE द्वारा 3 नवंबर, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर की गई थी। इस घोषणा के बाद उम्मीदवारों में उत्साह की लहर को महसूस किया जा सकता है। CTET दिसंबर 2023-24 परीक्षा की तिथि के अनुसार, इस परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया जायेगा। यह परीक्षा एक ऑफलाइन मोड परीक्षा होगी।

CTET Documents Required 2024

CBSE द्वारा 3 नवंबर 2023 को CTET 2023 के दिसंबर सत्र की परीक्षा हेतु आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेजों का होना अनिवार्य है, जिनकी जानकारी को आप निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं;

  • उम्मीदवारों के पास पहचान पत्र जैसे: आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, या मतदाता पहचान पत्र इत्यादि होना चाहिए।
  • आपके पास स्कैन की गयी एक फोटो होनी चाहिए, जो आपके फॉर्म के साथ अटैच हो सके। इस फोटो का साइज 10 से 100 KB के बीच होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार के द्वारा स्कैन किये गए हस्ताक्षर की फोटो, जो आकार में 3 से 30 KB के बीच ही होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता के आधार पर क्वॉलिफिकेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है, जैसे: 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन का पासिंग सर्टिफिकेट।
  • यदि उम्मीदवार की जाति प्रमाण पत्र की मांग हो तो जाति प्रमाण पत्र का होना भी अनिवार्य है।
  • विकलांगता प्रमाण पत्र के लागू होने की स्तिथि में विकलांक उम्मीदवारों के पास इसका प्रमाण पात्र भी होना चाहिए।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*