CUET PG Admit Card 2023: 17 जून एग्‍जाम एडमिट कार्ड जारी, cuet.nta.nic.in पर ऐसे करें डाउनलोड

1 minute read
CUET PG Admit Card 2023

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 17 जून को कंडक्ट होने जा रहे CUET PG 2023 एग्ज़ाम्स के CUET PG admit card 2023 जारी कर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। CUET PG एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स अपना ऐप्लिकेशन नंबर फिल करके लॉगिन करें। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 5 जून 2023 से 16 जून 2023 तक होने वाली CUET PG 2023 परीक्षाओं के एडमिट कार्ड और एग्ज़ाम सिटी स्लिप इससे पहले जारी कर दिए गए थे। लगभग 65,929 कैंडिडेट्स के लिए NTA द्वारा एडमिट कार्ड जारी किये गए हैं। 

CUET PG Admit Card 2023 कैसे करें डाउनलोड?

CUET PG admit card 2023 सेकंड फेज डाउनलोड करने के लिए नीचे के स्टेप फॉलो करें-

  • ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in विजिट करें।
  • लॉगिन या साइन इन टैब पर क्लिक करें।
  • अब CUET 2023 एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड भरें।
  • CUET PG एडमिट कार्ड के टैब पर क्लिक करें।
  • PDF फॉर्मेट में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • अब भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।

अन्य एग्जाम से जुड़ी अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*