FMGE June 2023 : सेलेक्टिव और एडिट विंडो बंद होने का आज है अंतिम दिन, आज ही करें करेक्शन

1 minute read
FMGE June 2023 selective or edit window band hone ka aaj hai antim din aaj hi karein correction

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBA) द्वारा फॉरेन मेडिकल ग्रेडुएट्स एग्जामिनेशन (FMGE) के लिए 31 मई 2023 को एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू की गई थी। जिसमें कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस में करेक्शन करने के लिए सेलेक्टिव और एडिट विंडो को खोला गया था, जिसके बंद होने की आज अंतिम तिथि है।

इस एग्जाम अपडेट में FMGE के लिए तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को सेलेक्टिव और एडिट विंडो बंद होने की अंतिम तिथि और इस परीक्षा के लिए प्रिपरेशन टिप्स के बारे में आपको जानने के लिए मिलेगा। यह जानकारी एग्जाम के लिए बेहतर रणनीति बनाने में आपकी सहायता करेगी।

FMGE का पूरा नाम फॉरेन मेडिकल ग्रेडुएट्स एग्जामिनेशन
कंडक्टिंग बॉडी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन 
FMGE फॉर्म करेक्शन की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2023 
FMGE परीक्षा की तिथि 30 जुलाई 2023 
FMGE परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 25 जुलाई 2023 
आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in

FMGE June 2023 : जानिए क्या है सेलेक्टिव और एडिट विंडो बंद होने की अंतिम तिथि?

गौरतलब है कि FMGE June 2023 के एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए फाइनल सेलेक्टिव और एडिट विंडो बंद होने की आज अंतिम तिथि है। कैंडिडेट्स के पास करेक्शन के लिए 7 जुलाई 2023 से लेकर 11 जुलाई 2023 तक की समयावधि थी, जो कि आज दिनांक 11 जुलाई 2023 की 11:50 PM तक ओपन रहेगी।

FMGE June 2023 के लिए प्रिपेरशन टिप्स

FMGE June 2023 के लिए प्रिपेरशन टिप्स निम्नलिखित हैं, जो आपका मार्गदर्शन करेंगी-

  • सबसे पहले आपको FMGE के पूरे सिलेबस के बारे में पता होना चाहिए। 
  • सिलेबस के शार्ट नोट्स बनाये और टाइम को ढंग से मैनेज करना सीखें।
  • सिलेबस को कम्पलीट करने के बाद रिवीजन पर फोकस करें।
  • कंप्यूटर फ्रेंडली बनें और अधिकाधिक समय सेल्फ स्टडी को दें।
  • एग्जाम के पहले और एग्जाम के बाद कैंडिडेट का पोस्टिव अप्प्रोच होना अनिवार्य होता है।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*