CLAT Result 2024 : आज आ गया है रिजल्ट, consortiumofnlus.ac.in पर ऐसे करें चेक

1 minute read
CLAT Result 2024

CLAT Result 2024 ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर आज जारी कर दिया गया है। बता दें कि CLAT Exam 2024 3 दिसंबर को देश भर में आयोजित किए गए थे। CLAT एग्जाम के लिए 139 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। कल यानि 9 दिसंबर को CLAT की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।

CLAT 2024 टाइमलाइन

इवेंट्सडेट्स
एप्लिकेशन शुरू1 जुलाई 2023
एप्लिकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट10 नवंबर 2023
एडमिट कार्ड रिलीज़ डेट21 नवंबर 2023
CLAT एग्जाम डेट3 दिसंबर 2023 (दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक)
प्रोविज़नल की रिलीज़ डेट4 दिसंबर 2023
ऑब्जेक्शन रेजिंग विंडो4 दिसंबर 2023
फाइनल आंसर की रिलीज़ डेट9 दिसंबर 2023
CLAT Result 202410 दिसंबर 2023
CLAT 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन विंडो12 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023

CLAT Result 2024 ऐसे करें चेक

CLAT Result 2024 करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया नीचे दी गई है-

  • CLAT की ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in विजिट करें।
  • अब स्क्रीन खुलने पर, रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब CLAT स्कोर कार्ड 2024 और रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट दिखने पर, कैंडिडेट्स को स्कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा और इसे अब भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट भी निकाल कर अपने पास रखें।

CLAT Result 2024 मेरिट लिस्ट

CLAT 2024 की मेरिट लिस्ट नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ (NLU) के कंसोर्टियम की ओर से जारी की जाएगी। इसमें सीट एलोकेशन प्रोसेस के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के नाम और रैंक मेंशन होगा। अब जब CLAT रिजल्ट घोषित हो गया है अब NLU कंसोर्टियम की ओर से CLAT 2024 इनविटेशन लिस्ट पब्लिश की जाएगी।

CLAT 2024 फाइनल आंसर की

कल यानी 9 दिसंबर को CLAT 2024 के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। NLU कंसोर्टियम ने सभी ऑब्जेक्शन पर विचार करने के बाद 9 दिसंबर को जारी कर दी है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको CLAT 2024 के बारे में जरूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*