GATE 2024 Objection Window : आज से खुल गयी ऑब्जेक्शन विंडो, लास्ट डेट से पहले ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

1 minute read
GATE 2024 Objection Window

आईआईएससी, बेंगलुरु ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग यानी गेट 2024 परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आज से ऑब्जेक्शन विंडो ओपन कर दी है। जो उम्मीदवार आंसर-की से असंतुष्ट हैं, उन्हें 25 फरवरी तक शिकायत दर्ज कर सकते हैं। बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस द्वारा हाल ही में आंसर-की रिलीज की थी

जानिए क्या है लास्ट डेट

गेट 2024 परीक्षा की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन आज से शुरू हो गए हैं। बता दें कि इस पर आपत्ति करने की लास्ट डेट 25 फरवरी 2024 है। जिन उम्मीदवारों को किसी भी सवाल पर आपत्ति है वह इस तारीख के पहले वेबसाइट पर जाकर आपत्ति कर दें। ये भी जान लें कि गेट परीक्षा 2024 का परिणाम 16 मार्च 2024 को रिलीज कर दिया जाएगा।

ऐसे करें ऑब्जेक्शन

GATE 2024 आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने वाले कैंडिडेट निम्न स्टेप्स को फाॅलो कर सकते हैं :

  • गेट परीक्षा की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार GATE ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) पर जाए।
  • यहां होमपेज पर अपने क्रेडेंशियल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • इसके बाद वो पेपर चुने जिसके आंसर-की में आपको आपत्ति है।
  • इसके बाद ‘रेज ऑब्जेक्शन’ बटन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद क्वेशन आईडी के साथ आपत्ति का कारण बताएं।
  • आपत्ति के सपोर्ट में डॉक्यूमेंट्स या इविडेंस पेश करें।
  • ऑब्जेक्शन फी भरने के बाद सब्मिट कर दें। (अगर ऑब्जेक्शन वैध हुआ तो ऑब्जेक्शन फी वापस मिल जाएगी। )

उम्मीद है आपको GATE 2024 Objection Window के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अन्य भर्ती और परीक्षा तिथियों पर नवीनतम अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*