Minimum Marks Required In Neet For MBBS In Government College For OBC 2023: जानिए सरकारी कॉलेज में MBBS कोर्स में एडमिशन के लिए कितने मार्क्स हैं जरुरी

1 minute read
62 views
जानिए सरकारी कॉलेज में MBBS कोर्स में एडमिशन के लिए कितने मार्क्स हैं जरुरी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सभी मेडिकल कैंडिडेट्स के लिए NEET UG एग्जाम क्वालिफाइंग कटऑफ जारी करती है। जनरल कैटेगिरी के लिए पिछले वर्षों के विश्लेषण के अनुसार कटऑफ 50th पर्सेंटाइल और एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 40th पर्सेंटाइल था। पिछले वर्ष जनरल कैटेगिरी के लिए NEET कटऑफ पासिंग मार्क्स 715-117 था, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी के लिए यह 116-93 तक था। जानते है Minimum Marks Required In Neet For MBBS In Government College For OBC 2023 की कंप्लीट जानकारी। 

इस समय देश भर के लाखों मेडिकल कैंडिडेट्स NEET UG 2023 के एग्जाम रिजल्ट जारी होने की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG एग्जाम 2023 की प्रोविजनल आंसर की और OMR शीट जारी कर सकती है। हालांकि अभी तक NTA की ओर से NEET UG आंसर की से संबंधित कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मई के अंत तक आंसर की जारी की जा सकती है। कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ से आंसर की जारी होने के बाद डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

NEET UG एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है। कैंडिडेट्स का एडमिशन एंट्रेंस में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होता है। 

जानते है वर्ष 2023 में NEET UG एक्सपेक्टेड कटऑफ 

यहां NEET UG एग्जाम की एक्सपेक्टेड कटऑफ के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:-

वर्ग  मार्क्स  कट ऑफ परसेंटाइल 
सामान्य और EWS वर्ग  720-138 50th
OBC वर्ग 137-108 40th
अनुसूचित जाति वर्ग 121-108 40th
अनुसूचित जनजाति वर्ग  121-108 40th

पिछले कुछ वर्षों का NEET UG कट ऑफ स्कोर 

यहां नीट यूजी का पिछले कुछ वर्षो का कट ऑफ स्कोर के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें नीचे दी गई तालिका ने देख सकते हैं:-

वर्ष  कुल मार्क्स  UG (NEET कटऑफ स्कोर)  OBC (NEET कटऑफ स्कोर)  SC/ST  (NEET कटऑफ स्कोर) 
2022  715 117 116-93 116-93
2021  720 138 137-108 137-108
2020  720 147 146-113 146-113
2019  720 134 133-107 133-107

NEET UG कटऑफ को प्रभावित करने वाले मुख्य कारण 

यहां कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जो इस वर्ष की NEET UG कटऑफ को प्रभावित कर सकती हैं:-

1. इस वर्ष के NEET UG एग्जाम का डिफिकल्टी लेवल 
2. पिछले वर्ष की NEET कटऑफ 
3. इस वर्ष NEET एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स की कुल संख्या 
4. कुल सीटों की संख्या 

NEET UG Exam 2023 आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स 

यहां NEET UG Answer Key डाउनलोड करने के कुछ प्रमुख स्टेप्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • स्टेप 1: NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: आंसर की को चेक करने और चुनौती देने के लिए दिए गए ‘NEET Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद लॉग इन करने के लिए अपना ‘एप्लिकेशन नंबर’ और ‘पासवर्ड दर्ज’ करें।
  • स्टेप 4: अब लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल NEET UG 2023 आंसर की डाउनलोड करें।

जानिए NEET आंसर-की से NEET स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।  
  • अब अपनी NEET UG आंसर-की और ओएमआर शीट दोनों डाउनलोड कर लें।  
  • इसके बाद NEET आंसर-की और रेस्पांस शीट से NEET क्वेश्चन आईडी को नोट कर लें। 
  • अब NEET आंसर-की और OMR शीट में क्वेश्चन आईडी के आंसर का मिलान करें। 
  • अब आप अपने सही आंसर और गलत अंसार को काउंट कर लें।  
  • अब आपको प्रत्येक सही आंसर के लिए चार मार्क्स जोड़ें और प्रत्येक गलत आंसर के लिए एक मार्क्स काट लें। 
  • इस तरह आपको अपने NEET UG का अनुमानित स्कोर ज्ञात हो जाएगा। 

NEET UG Exam 2023 के बाद होने वाले अन्य कार्यक्रम  

  • NEET UG प्रोविजनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सबसे पहले NEET UG 2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएंगी और कैंडिडेट्स को आंसर की में कोई आपत्ति होने पर चैलेंज करने का मौका दिया जाएगा। NEET UG आंसर की को चुनौती देने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति क्वेश्चन 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी। 

सभी प्राप्त आपत्तियों को NTA द्वारा हल करने के बाद फाइनल आंसर-की और NEET UG 2023 रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। NEET UG 2023 क्वालीफाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स अपनी रैंक के अनुसार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे।

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert