साथ ही जानिए दुश्मन के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
Dushman ka Paryayvachi Shabd

दुश्मन के पर्यायवाची शत्रु, बैरी, अरि, रिपु, विपक्षी, अमित्र,अराति होते हैं। यहां हम दुश्मन के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं,दुश्मन के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और द वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों,वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

दुश्मन का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां दुश्मन के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. शत्रु  
  2.  बैरी  
  3.  अरि   
  4. रिपु
  5.  विपक्षी  

यह भी पढ़ें :

दुश्मन के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

दुश्मन के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

  1. पांडव और कौरव भाई होते हुए भी शत्रु थे। 
  2. बैरी का बैरी मित्र होता है। 
  3. एक मूर्ख मित्र से एक बुद्धिमान रिपु अच्छा होता है। 
  4. सांप और नेवला एक दूसरे के पैदाइशी अरि होते हैं। 
  5. होली के दिन विपक्षी भी सब बैर भूलकर एक दूसरे के गले लग जाते हैं। 

द से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

द से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  1. दीपक का पर्यायवाची– प्रदीप, दीप दीया।
  2. दूध का पर्यायवाची – पय, शीर, गोरस, दुग्ध ।
  3. द्रौपदी का पर्यायवाची – कृष्णा, पांचाली, याज्ञसेनी।
  4. दुःख का पर्यायवाची – पीड़ा, दर्द, तकलीफ, कष्ट, संताप, वेदना।
  5. देवता का पर्यायवाची– देव, सुर, वृन्दारक, अजर, अमर।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*