UGC NET Application Form 2023 भरने के लिए कल है लास्ट चांस, कर ही दें अप्लाई

1 minute read
UGC NET Application Form 2023 in short

UGC NET Application Form 2023 भरने के लिए कल यानि 31 मई तक है लास्ट चांस। इच्छुक छात्र इस फॉर्म को भरने के लिए तुरंत अप्लाई कर दें। एप्लीकेशन फॉर्म 10 मई 2023 को ओपन हुए थे।

UGC NET 2023 टाइमलाइन

इवेंट्सडेट्स
UGC NET नोटिफिकेशन10 मई 2023
एप्लीकेशन फॉर्म शुरू होने की डेट10 मई 2023
एप्लीकेशन फॉर्म भरने भरने की लास्ट डेट31 मई 2023 (शाम 5 बजे तक)
फी भरने की लास्ट डेट1 जून 2023 (रात 11:50 तक)
एप्लीकेशन फॉर्म करेक्ट करने की लास्ट डेट2-3 जून 2023 (रात 11:50 तक)
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डेटजून 2023
एग्जाम डेट13-22 जून 2023
आंसर की जारी होने की डेटजून 2023
रिजल्ट डेटजुलाई 2023

कैसे भरें UGC NET 2023 फॉर्म?

UGC NET 2023 भरने के लिए दिए गए स्टेप्स का पालन करें, जो इस प्रकार हैं:

स्टेप 1: आवेदन फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in विजिट करें।
स्टेप 2: वेबसाइट विजिट करने के बाद होमपेज खुल जाएगा। यदि आप नए यूजर हैं, तो “New Registration” ऑप्शन को चुनें और साइन अप करें। यदि रजिस्टर्ड यूजर हैं तो आपको सीधा साइन इन ऑप्शन खोलें।
स्टेप 3: अब आवश्यक डिटेल्स भरें।
स्टेप 4: अब एग्जाम सेंटर और एग्जाम मोड का चयन करें।
स्टेप 5: इसके बाद अपना आधार नंबर भरें, जेंडर चुनें, केटेगरी और अब अपने एम्प्लॉयमेंट का स्टेटस चुनें।
स्टेप 6: अब अपनी एजुकेशन डिटेल्स भरें, जो एजुकेशन आपने सबसे नई हासिल की है उसकी परसेंटेज आदि।
स्टेप 7: अब अपना एड्रेस, फ़ोन और और ईमेल आईडी भरें।
स्टेप 8: अगले स्टेप में फोटो और साइन अपलोड करें। दोनों फोटो jpg/jpeg फॉर्मेट में होनी चाहिए और पासपोर्ट साइज फोटो वाइट बैकग्राउंड में खींची होनी अनिवार्य है।
स्टेप 9: सब सही-सही अपलोड करने के बाद आपको पेमेंट वाले पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। पेमेंट ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड दोनों से की जा सकती है।
स्टेप 10: अब “SUBMIT” बटन पर क्लिक करें। कन्फर्मेशन पेज को इसके बाद डाउनलोड कर लें।

फोटो और साइन के लिए डाइमेंशन्स

आइटमसाइजडायमेंशन
फोटो10 kb – 100 kb3.5 cm(width) * 4.5 cm(Height)
साइन3 kb- 30 kb3.5 cm(length) * 1.5 cm(Height)

अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*