मेघालय के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
मेघालय के मुख्यमंत्री

मेघालय राज्य का गठन 1 अप्रैल 1970 को हुआ था। इसकी राजधानी शिलांग है। राजनीतिक दृष्टिकोण से राज्य में विधानसभा की सीटें 60 और लोकसभा की 2 सीटें हैं। मेघालय के वर्तमान मुख्यमंत्री कानराड संगमा हैं। मेघालय के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल से जुड़ा विषय प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इस ब्लाॅग में मेघालय के मुख्यमंत्री की सूची दी जा रही है।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी स्टेट में गवर्नर कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी पावर सीएम के पास ही होता है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि सीएम की नियुक्ती गवर्नर द्वारा की जाएगी। एक स्टेट में सिर्फ एक ही सीएम होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक  होते हैं। ऐसा माना जाता है कि सीएम राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

मेघालय के मुख्यमंत्री की सूची क्या है?

यहां के मेघालय मुख्यमंत्री की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा हैः

मुख्यमंत्रीकार्यकाल
विलियमसन संगम2 अप्रैल 1970 से 3 मार्च 1978 तक
डार्विन डिएंगडोह पुघ10 मार्च 1978 से 6 मई 1979 तक
बीबी लिंगदाह7 मई 1979 से 7 मई 1981 तक
विलियमसन ए. संगमा7 मई 1981 से 24 फरवरी 1983 तक
बीबी लिंगदोह2 मार्च 1983 से 31 मार्च 1983 तक
विलियमसन ए.संगमा2 अप्रैल 1983 से 5 फरवरी 1988 तक
पी.ऐ.संगमा6 फरवरी 1988 से 25 मार्च 1990 तक
बीबी लिंगदोह26 मार्च 1990 से 10 अक्टूबर 1991 तक
डीडी लापांग5 फरवरी 1992 से 19 फरवरी 1993 तक
एससी मराक19 फरवरी 1993 से 10 मार्च 1998 तक
बीबी लिंगदोह10 मार्च 1998 से 8 मार्च 2000 तक
ई.के. मावलोंग8 मार्च 2000 से 8 दिसंबर 2001 तक 
फ्लिंडर एंडरसन8 दिसंबर 2001 से 4 मार्च 2003 तक
जेडी रिम्बाई डीडी लापांग15 जून 2006 से 10 मार्च 2007 तक
डीडी लापांग10 मार्च 2007 से 19 मार्च 2008 तक
डोनकुपर राॅय 19 मार्च 2008 से 18 मार्च 2009 तक
डीडी लापांग13 मई 2009 से 19 अप्रैल 2010 तक
मुकुल संगमा20 अप्रैल 2010 से 6 मार्च 2018 तक
कानराड संगमा6 मार्च 2018 से वर्तमान तक

मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

मेघालय के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन थे। 2 अप्रैल 1970 से 21 जनवरी 1972 तक सेवा करते हुए उनके कार्यकाल को प्रभावी शासन के लिए आधार तैयार करने की दृढ़ प्रतिबद्धता द्वारा चिह्नित किया गया था। एक प्रमुख नेता के रूप में उन्होंने शिक्षा, बुनियादी ढाँचे और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्टेट की नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मेघालय के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन थे?

मेघालय के वर्तमान मुख्यमंत्री कानराड संगमा है। इनका राजनीतिक जीवन 1980 से शूरू हुआ था और ये लगातार दूसरी बार मेघालय के सीएम पद का कार्यकाल सभांल रहे हैं।

मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्यता क्या है?

सीएम बनने के लिए हमारे भारत के संविधान में योग्यता के बारे में नहीं बताया गया है। जो योग्यता एमलए बनने के लिए होती है वही योग्यता चीफ मिनीस्टर के लिए होती है। सीएम बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए और आपकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए।

मेघालय के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?

मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 साल तक होता है। इसे भारत के संविधान में भी बताया गया है। गवर्नर राज्य के सीएम को सीएम पद की शपथ दिलाता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधानसभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसके कार्यों से संतुष्ठ न होने पर उसे बर्खास्त कर सकते हैं। 

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

मेघालय के मुख्यमंत्री की सूची जानने के साथ ही हम यहां मुख्यमंत्री के कार्य जानेंगेः

  • सीएम स्टेट के कैबिनेट मिनिस्टर और राज्य मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • सीएम मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • चीफ मिनिस्टर गवर्नर को किसी भी पर्सन को मंत्री बनाने के लिए राय देता है।
  • सीएम सभी मंत्रियों के कामों पर निगरानी करता है। 
  • गर्वमेंट के खिलाफ रहने वाले मिनिस्टरों को पद हटाना
  • मंत्रिपरिषद के खिलाफ कार्य करने वालों का आपराधिक रिकाॅर्ड चेक करना
  • मिनिस्टरों की लिस्ट तैयार करना और उसे गवर्नर को सौंपकर सरकार बनाना।

मेघालय के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

मेघालय के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः

1- मुख्यमंत्री की नियुक्ती कौन करता है?

उत्तर- मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल करता है।

2- मेघालय के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- मेघालय के वर्तमान मुख्यमंत्री कानराड संगमा हैं।

3- मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- मेघालय के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन थे।

4- मेघालय के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- मेघालय के दूसरे मुख्यमंत्री डार्विन डिएंगडोह पुघ थे।

5- मेघालय में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है?

उत्तर- मेघालय में दो बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। 

6- मेघालय में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

उत्तर- 60 सीटे हैं।

7- मेघालय में सबसे ज्यादा समय के लिए पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- मुकुल संगमा।

8- मेघालय में सबसे कम समय के लिए पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- बीबी लिंग दोह।

10- 2002 में मेघालय का मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- फ्लिंडर एंडरसन।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालउत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकालराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालदिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालझारखंड के मुख्यमंत्री और जानें उनका कार्यकाल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालबिहार के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालअसम के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालतमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

मेघालय राज्य का गठन कब हुआ था?

1 अप्रैल 1970 को।

मेघालय के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

कानराड संगमा।

मेघालय में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

मेघालय में विधानसभा की सीटें 60 हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको मेघालय के मुख्यमंत्री की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*