हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तरी भाग में एक राज्य है। पश्चिमी हिमालय में स्थित यह 13 पर्वतीय राज्यों में से एक है। हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा 25 जनवरी 1975 को मिला था। राजनीतिक दृष्टिकोण से राज्य को देखा जाए तो हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 और लोकसभा की 4 सीटें हैं। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू हैं, हालांकि इनसे पहले भी कई लोग इस महत्वपूर्ण पद को संभाल चुके हैं। इस ब्लाॅग में हम हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की सूची और उनका कार्यकाल जानेंगें जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी स्टेट में राज्यपाल कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार सीएम के पास होता है। इसे हमारे भारत के संविधान के अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा नियुक्तकिया जाएगा। एक राज्य में सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक MLA होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की सूची क्या है?

यहां हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा है:

मुख्यमंत्री कार्यकाल
यशवंत सिंह परमार1 जुलाई 1963 से 28 जनवरी 1977 तक
ठाकुर राम लाल28 जनवरी 1977 से 30 अप्रैल 1977 तक
राष्ट्रपति शासन30 अप्रैल 1977 से 22 जून 1977 तक
शांता कुमार22 जून 1977 से 14 फरवरी 1980 तक
ठाकुर राम लाल14 फरवरी 1980 से 07 अप्रैल 1983 तक
वीरभद्र सिंह8 अप्रैल 1983 से 8 मार्च 1985 तक
वीरभद्र सिंह8 मार्च 1985 से 5 मार्च 1990 तक
शांता कुमार5 मार्च 1990 से 15 दिसंबर 1992 तक
राष्ट्रपति शासन15 दिसंबर 1992 से 03 दिसंबर 1993 तक
वीरभद्र सिंह03 दिसंबर 1993 से 23 मार्च 1998 तक
प्रेम कुमार धुमल24 मार्च 1998 से 5 मार्च 2003 तक
वीरभद्र सिंह6 मार्च 2003 से 30 दिसंबर 2007 तक
प्रेम कुमार धुमल30 दिसंबर 2007 से 25 दिसंबर 2012 तक
वीरभद्र सिंह 25 दिसंबर 2012 से 27 दिसंबर 2017 तक
जयराम ठाकुर27 दिसंबर 2017 से 11 दिसंबर 2022 तक
सुखविंदर सिंह सुक्खू11 दिसंबर 2022 से वर्तमान तक।

हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

डॉ. यशवन्त सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के इतिहास के पन्नो में एक श्रद्धेय व्यक्ति के रूप में प्रतिष्ठित हैं, जिन्होंने 8 अप्रैल 1963 को राज्य की स्थापना के समय से ही राज्य के उद्घाटन सीएम की जिम्मेदारीयां निभाई। ये कांग्रस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। इन्होंने अपनी स्नातक की पढाई लखनऊ विश्वविद्दालय से पूरी की थी। 

हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं? 

हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं। इनकी गिनती कांग्रेस के सिनियर नेताओं में से की जाती है। सुखविंदर सुक्खू हिमाचल के 15 वें सीएम के रूप में कार्यरत हैं। इन्होंने 2003 में पहली बार नादौन विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। 2013 से 2019 तक ये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।

मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्यता क्या है?

सीएम बनने के लिए भारत के संविधान में योग्यता का उल्लेख नहीं किया गया। जो योग्यता विधायक बनने के लिए होती है वही योग्यता सीएम के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए और आपकी उम्र 25 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?

सीएम का कार्यकाल 5 साल तक होता है इसे संविधान हमारे भारत के में भी बताया गया है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को उनके पद पर नियुक्त करते हैं। सीएम का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल के विवेक पर कार्य करता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधान सभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसे बर्खास्त कर देता है।

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की सूची जानने के साथ ही यहां हम मुख्यमंत्री का कार्य प्वाइंट्स में जानेंगेः

  • सीएम स्टेट के कैबिनेट मंत्री और राज्य मिनिस्टरों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • सीएम मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • सीएम गवर्नर को किसी भी पर्सन को मंत्री बनाने के लिए सलाह देता है।
  • सीएम मंत्रीयों के बीच विभागों के आवंटन करता है ।
  • सरकार के मनमुताबीक कार्य न करने वालो मिनिस्टरो पद से हटाना 
  • विधानसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पहले भंग करने की शक्ति
  • सीएम अपने मंत्री के सभी कामों की गतिविधियों नजर रखते हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः

1- हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- यशवंत सिंह परमार।

2- हिमाचल प्रदेश में छात्रा स्कूटी योजना किस मुख्यमंत्री ने शूरू की?

उत्तर- सुखविंदर सिंह सुक्खू।

3- हिमाचल प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- यशवंत सिंह परमार।

4- हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर- सुखविंदर सिंह सुक्खू।

5- हिमाचल प्रदेश के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर- यशवंत सिंह परमार।

6- हिमाचल प्रदेश में सबसे कम समय के लिए पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर- हिमाचल प्रदेश के सबसे कम समय के लिए पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री ठाकुर राम लाल थे।

7- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- INR 310,000 प्रतिमाह।

8- मुख्यमंत्री की नियुक्ती कौन करता है?

उत्तर- मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल करता है।

9- 2001 में हिमाचल का मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- प्रेम कुमार धुमल।

10- 1996 में हिमाचल का सीएम कौन था?

उत्तर- वीरभद्र सिंह।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालउत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकालराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालदिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालझारखंड के मुख्यमंत्री और जानें उनका कार्यकाल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालबिहार के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालअसम के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की सीटें कितनी हैं?

हिमाचल में विधानसभा की 68 सीटें हैं।

हिमाचल के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

सुक्खविंदर सिंह सुक्खू।

हिमाचल में लोकसभा की कितनी सीटें हैं?

हिमाचल में लोकभा की 4 सीटें हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*