बीए राजनीति विज्ञान में करियर कैसे बनाए?

1 minute read
233 views
बीए राजनीति विज्ञान

यदि आप ग्लोबल पॉलिटिक्स लैंडस्केप से प्रभावित महसूस करते हैं और राजनीतिक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय संबंधों की बारीकियों को समझना चाहते हैं, तो राजनीति विज्ञान में करियर आपके लिए उपयुक्त विकल्प हो सकता है। इसमें बीए की डिग्री काफ़ी लोकप्रिय है। राजनीति विज्ञान में बीए राजनीति, कानून, सरकारी विभागों, कूटनीति और कई अन्य क्षेत्रों मकी बारीकियों को समझने में आपकी मदद करती है। एक ऐसी शाखा होने के नाते जो विभिन्न राजनीतिक प्रणालियों, सरकारी मुद्दों और राजनीतिक आचरण का अध्ययन करती है, बीए राजनीति विज्ञान की डिग्री के साथ, आप विषय की एक मजबूत समझ हासिल कर सकते हैं, जो आगे आपके करियर में काफ़ी मददगार साबित हो सकती है। आइए बीए राजनीति विज्ञान के बारे में विस्तार से जानें।

कोर्स बीए राजनीति विज्ञान
फुल फॉर्म बैचलर ऑफ आर्ट्स इन पॉलिटिकल साइंस 
स्तर अंडरग्रेजुएट
अवधि 3 से 4 साल
योग्यता 10+2
परीक्षा का प्रकार सेमेस्टर/वार्षिक
प्रवेश प्रक्रिया मेरिट और प्रवेश परीक्षा दोनों पर आधारित
मुख्य विषय राजनीतिक सिद्धांत, लोक प्रशासन, अंतरराष्ट्रीय संबंध, तुलनात्मक राजनीति और सार्वजनिक कानून आदि।
बीए राजनीति विज्ञान नौकरियां शिक्षाविद, कार्यकर्ता, पुरालेखपाल और राजनीतिक सामग्री लेखक, राजनीतिक सलाहकार आदि।
भर्ती क्षेत्र विश्वविद्यालय, प्रशासन, अभियान, राजनीतिक घराने आदि।
बीए राजनीति विज्ञान वेतन INR 4,00,000- 8,00,000 (भारत में)

बीए राजनीति विज्ञान क्या है?

बीए राजनीति विज्ञान या बैचलर ऑफ आर्ट्स इन पॉलिटिकल साइंस 3 से 4 साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स है। राजनीति विज्ञान में बीए दुनिया भर में राजनीतिक संस्थानों और उनके व्यवहार के विस्तृत अध्ययन से संबंधित है। इसके अंतर्गत समाजविज्ञान, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थविज्ञान जैसे अन्य विविध पहलुओं के साथ-साथ सरकार के परिचालन स्ट्रक्चर पर प्रमुख जोर दिया जाता है। यह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध संस्थानों द्वारा पेश किया जाने वाला एक लोकप्रिय कोर्स है।

बीए राजनीति विज्ञान का अध्ययन क्यों करें?

नीचे बीए राजनीति विज्ञान चुनने के कुछ प्रमुख फायदे दिए गए हैं:

  • इस कोर्स के जरिए आप एक राजनीति विज्ञान प्रमुख के रूप में, लेखन, संचार, विश्लेषणात्मक और डेटा कौशल में सुधार कर पाएंगे।
  • इस कोर्स का अध्ययन आपको आलोचनात्मक और स्वतंत्र रूप से सोचने के लिए तैयार करता है। इससे आपको विभिन्न दृष्टिकोणों की सराहना करने में मदद मिलेगी और समसामयिक मामलों के आपके ज्ञान को व्यापक बनाएगी।
  • राजनीति विज्ञान करियर के लिए बेहतरीन विकल्प है। राजनीति विज्ञान में पढ़ाई आपको निजी, लाभकारी और गैर-लाभकारी संगठनों के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्र में कई अलग-अलग करियर के लिए अवसर प्रदान कर सकती है।
  • बीए राजनीति विज्ञान का अध्ययन आपको कानून, पत्रकारिता, अंतरराष्ट्रीय मामलों, प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा, सरकारी एजेंसियों और राजनीतिक कार्यालयों में पदों सहित विभिन्न प्रकार के करियर के लिए तैयार करता है।

बीए राजनीति विज्ञान के विषय और सिलेबस

बीए राजनीति विज्ञान का सिलेबस विश्वविद्यालय के अनुसार भिन्न-भिन्न हो सकता है, एक स्पष्ट समझ प्रदान करने के लिए हमने नीचे सामान्य सिलेबस दिया है:

सेमेस्टर I सेमेस्टर II
कंटेंपरी पॉलिटिकल थ्योरी पॉलिटिकल थिंकिंग साइंस मार्क्स
रिसर्च मेथोडोलॉजी कॉम्प्रेटिव पॉलिटिक्स
वेस्टर्न पॉलिटिकल थॉट पॉलिटिक सोशियोलॉजी
एंसिएंट पॉलिटिकल थॉट थ्योरीज ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन
प्रैक्टिकल वर्क/ एक्सरसाइज प्रैक्टिकल वर्क/ एक्सरसाइज
सेमेस्टर III सेमेस्टर IV
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सोशल मूवमेंट्स एंड रिवॉल्यूशंस
इंटरनेशनल पॉलिटिक्स पोस्ट कोल्ड वॉर इंटरनेशनल रिलेशन
पॉलिटिकल फिलोसॉफी थीम्स इन वर्ल्ड पॉलिटिक्स
डिबेट्स इन पॉलिटिकल थ्योरी इंटरनेशनल पॉलिटिकल इकोनॉमी
प्रैक्टिकल वर्क/ एक्सरसाइज कंप्रेट
पार्टी, इलेक्शन एंड पॉलिटिकल प्रोसेस

बीए राजनीति विज्ञान के लिए विश्व के टॉप विश्वविद्यालय

यदि आप राजनीतिक क्षेत्र में अपना करियर बनाने की योजना बना रहे हैं, तो दुनिया भर में ऐसे कई विश्वविद्यालय हैं जो अध्ययन के इस विशेष क्षेत्र का अध्ययन करने के इच्छुक लोगों को राजनीति विज्ञान में बीए कोर्स प्रदान करते हैं। नीचे हमने बीए राजनीति विज्ञान कोर्स पेश करने वाले कुछ प्रमुख विश्वविद्यालयों की सूची दी है:

बीए राजनीति विज्ञान के लिए भारत के टॉप विश्वविद्यालय

बीए राजनीति विज्ञान के लिए भारत के टॉप विश्वविद्यालयों की लिस्ट नीचे दी गई हैं:

  • हिंदू कॉलेज, दिल्ली
  • प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई
  • लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, दिल्ली
  • सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता
  • गार्गी कॉलेज, दिल्ली
  • रामजस कॉलेज, दिल्ली
  • चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
  • प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय, कोलकाता
  • लेडी ब्रेबोर्न कॉलेज, कोलकाता
  • उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद

बीए राजनीति विज्ञान पात्रता मानदंड

बीए राजनीति विज्ञान के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार है:

  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से अच्छे अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • जो छात्र भारत में इस कोर्स का अध्ययन करना चाहते हैं, उन्हें प्रवेश परीक्षा जैसे आदि के लिए उपस्थित होना होगा।
  • विदेश में कुछ विश्वविद्यालयों में कहीं SAT या ACT स्कोर की मांग की जाती है।
  • विदेशी विश्वविद्यालयों के मामले में, अंग्रेजी प्रोफिशिएंसी के प्रमाण के रूप में IELTS या TOEFL या PTE आदि के टेस्ट स्कोर जरूरी होते हैं।
  • विदेश में इन आवश्यकताओं के अलावा LOR, SOP, सीवी/रिज्यूमे, पोर्टफोलियो आदि की भी आवश्यकता होती है।

आवेदन प्रक्रिया

बीए राजनीति विज्ञान के लिए भारत और विदेशी विश्वविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है:

विदेश में आवेदन प्रक्रिया

विदेश के विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है–

  • आपकी आवेदन प्रक्रिया का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स और यूनिवर्सिटी का चुनाव है। 
  • कोर्स और यूनिवर्सिटी के चुनाव के बाद उस कोर्स के लिए उस यूनिवर्सिटी की पात्रता मानदंड के बारे में रिसर्च करें। 
  • आवश्यक टेस्ट स्कोर और दस्तावेज एकत्र करें।
  • यूनिवर्सिटी की साइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरें या फिर आप Leverage Edu एक्सपर्ट्स की भी सहायता ले सकते हैं।
  • ऑफर की प्रतीक्षा करें और सिलेक्ट होने पर इंटरव्यू की तैयारी करें। 
  • इंटरव्यू राउंड क्लियर होने के बाद आवश्यक ट्यूशन शुल्क का भुगतान करें और स्कॉलरशिप, छात्रवीजा, एजुकेशन लोन और छात्रावास के लिए आवेदन करें।

एक आकर्षक SOP लिखने से लेकर वीजा एप्लिकेशन तक, कंप्लीट एप्लिकेशन प्रॉसेस में मदद के लिए आप Leverage Edu एक्सपर्ट्स की सहायता ले सकते हैं। 

भारतीय विश्वविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया

भारत के विश्वविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया, इस प्रकार है–

  1. सबसे पहले अपनी चुनी हुई यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  2. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  3. फिर वेबसाइट में साइन इन के बाद अपने चुने हुए कोर्स का चयन करें जिसे आप करना चाहते हैं।
  4. अब शैक्षिक योग्यता, वर्ग आदि के साथ आवेदन फॉर्म भरें।
  5. इसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  6. यदि एडमिशन, प्रवेश परीक्षा पर आधारित है तो पहले प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करें और फिर रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करें। प्रवेश परीक्षा के अंको के आधार पर आपका चयन किया जाएगा और लिस्ट जारी की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज़

कुछ जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई हैं–

क्या आप विदेश में पढ़ने के लिए एजुकेशन लोन की तलाश में हैं, तो आज ही Leverage Finance का लाभ उठाएं और अपने कोर्स और विश्वविद्यालय के आधार पर एजुकेशन लोन पाएं।

बीए राजनीति विज्ञान के लिए प्रवेश परीक्षा

देश भर में उन सभी छात्रों के लिए विभिन्न प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं बीए राजनीति विज्ञान की पढ़ाई करना चाहते हैं। वहीं विदेशों में SAT, ACT और अंग्रेज़ी दक्षता के टेस्ट स्कोर जरूरी होते हैं। हमने नीचे बीए राजनीति विज्ञान के लिए प्रवेश परीक्षाओं को सारणीबद्ध किया है-  

परीक्षा का नाम पंजीकरण की तारीख परीक्षा की तारीख
BHU UET मई 2022 के पहले सप्ताह से जून 2022 के पहले सप्ताह तक जून/जुलाई 2022
PUB DET मार्च 2022 के चौथे सप्ताह से अप्रैल 2022 के दूसरे सप्ताह तक अगस्त 2022 का दूसरा सप्ताह
APU UG NET
UPSEE अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह से मई 2022 के अंतिम सप्ताह तक जून 2022 का अंतिम सप्ताह
TS EAMCET मार्च 2022 के चौथे सप्ताह से मई 2022 के तीसरे सप्ताह तक जुलाई 2022 के पहले से दूसरे सप्ताह तक

बीए राजनीति विज्ञान की कुछ प्रमुख किताबें 

राजनीति विज्ञान में बीए के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकें यहां दी गई हैं-

किताब का नाम लेखक का नाम
Making Political Science matters: Debate Knowledge, Research and Method सैनफोर्ड एफ श्राफ, ब्रायन कैटरिनो
A Model Discipline: Political Science and the Logic of Representation केविन ए क्लार्क, डेविड एम. प्रिमो
Political Science in America: Oral History of a Discipline माइकल ए बेयर, मैल्कम ई. ज्वेल, ली सिगेलमैन
Political Research: An Introduction लिसा हैरिसन

करियर स्कोप

राजनीति विज्ञान में बैचलर्स पूरा करने के बाद, छात्र राजनीति विज्ञान में एमए का अध्ययन करने का विकल्प चुन सकते हैं या सरकार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, संघर्ष विश्लेषण और संकल्प, सार्वजनिक नीति, वैश्विक अध्ययन, लोक प्रशासन, अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र और वाणिज्यिक कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंधों में विशेषज्ञता का चयन कर सकते हैं। राजनीति विज्ञान में बैचलर्स की डिग्री के साथ, आप सिविल सेवा, कानून, राजनीतिक वैज्ञानिक, सामाजिक सेवा, पत्रकारिता, विपणन, शिक्षण, आदि जैसे अन्य क्षेत्रों में विस्तार करने के लिए एक मजबूत आधार बना सकते हैं। बीए पॉलिटिकल साइंस के बाद कुछ प्रमुख करियर विकल्प हैं-

  • लाबीस्ट
  • नीति विश्लेषक 
  • पॉलिटिशियन
  • राजनीतिक सलाहकार
  • खुफिया विश्लेषक 
  • पत्रकार या राजनीतिक संवाददाता 
  • सार्वजनिक संबंधो के विशेषज्ञ

औसत वेतन 

राजनीति विज्ञान में बीए करने के बाद आपका औसत वेतन इस प्रकार हो सकता है:

जॉब प्रोफाइल भारत में वेतन (INR में) यूके में वेतन (INR में) यूएसए में वेतन (INR में)
पॉलिटिशियन 6 से 10 लाख 45 से 50 लाख 60 से 68 लाख
पीआर एक्सक्यूटिव 5.50 से 10 लाख 38.54 से 40 लाख 48 से 53 लाख
पत्रकार या राजनीतिक संवाददाता 10 से 13.50 लाख 27 से 30 लाख 43 से 50 लाख
पॉलिटिकल राइटर 2 से 5 लाख 40 से 43 लाख 65 से 70 लाख
पॉलिटिकल वर्कर 6 से 10 लाख 36 से 40 लाख 50 से 56 लाख

FAQs

बीए राजनीति विज्ञान क्या है?

बीए राजनीति विज्ञान या बैचलर ऑफ आर्ट्स इन पॉलिटिकल साइंस 3 से 4 साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स है। राजनीति विज्ञान में बीए दुनिया भर में राजनीतिक संस्थानों और उनके व्यवहार के विस्तृत अध्ययन से संबंधित है। इसके अंतर्गत समाजविज्ञान, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थविज्ञान जैसे अन्य विविध पहलुओं के साथ-साथ सरकार के परिचालन स्ट्रक्चर पर प्रमुख जोर दिया जाता है।

क्या विदेश में विश्वविद्यालयों में बीए राजनीति विज्ञान की पेशकश की जाती है?

हां, यह डिग्री दुनिया के कई टॉप विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान की जाती है। कुछ प्रमुख नाम हैं हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय , पेरिस इंस्टीट्यूट ऑफ़ पॉलिटिकल स्टडीज, साइंसेज पो पेरिस, लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय आदि।

बीए राजनीति विज्ञान कितने वर्ष का कोर्स है?

बीए राजनीति विज्ञान मुख्यतः 3 से 4 वर्षों तक का अंडरग्रेजुएट कोर्स है।

बीए राजनीति विज्ञान में करियर के क्या स्कोप हैं?

राजनीति विज्ञान में बैचलर्स पूरा करने के बाद, छात्र राजनीति विज्ञान में एमए का अध्ययन करने का विकल्प चुन सकते हैं या सरकार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, संघर्ष विश्लेषण और संकल्प, सार्वजनिक नीति, वैश्विक अध्ययन, लोक प्रशासन, अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र और वाणिज्यिक कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंधों में विशेषज्ञता का चयन कर सकते हैं।

आशा करते हैं कि आपको बीए राजनीति विज्ञान कोर्स से सम्बन्धित सारी जानकारी मिल गई होंगी। क्या आप विदेश में राजनीति विज्ञान संबंधित कोर्स करना चाहते हैं? हमारे Leverage Edu एक्सपर्ट्स से संपर्क करें जो विश्व स्तर पर टॉप विश्वविद्यालयों में आवेदन करने में आपका मार्गदर्शन करेंगे। आज ही अपना 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करने के लिए 1800 572 000 पर कॉल करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

15,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert