Top 10 Women’s Colleges in Delhi University 2024: जानिए महिलाओं के लिए DU के टॉप 10 कॉलेजों की लिस्ट

1 minute read
Top 10 Women's Colleges in Delhi University 2024

दिल्ली विश्वविद्यालय भारत की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़ में से एक है। इसे भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक माना जाता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र आज लगभग हर क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय देश की उन शुरुआती कुछ विश्वविद्यालयों में से है जहां महिलाओं के पढ़ने की व्यवस्था की गई थी। दिल्ली से बहुत सी मशहूर महिलाऐं पढ़कर निकली हैं। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज की ही पढ़ी हुईं थीं।  यहाँ top 10 women’s colleges in delhi university के बारे में बताया जा रहा है।

यूनिवर्सिटी दिल्ली यूनिवर्सिटी 
यूनिवर्सिटी स्टेटस सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी 
कोर्सेज ऑफर पीजी कोर्सेज, यूजी कोर्सेज, डिप्लोमा कोर्सेज 
ऑफिशयल वेबसाइट https://www.du.ac.in/
केंद्र शासित प्रदेशदिल्ली 
This Blog Includes:
  1. दिल्ली विश्वविद्यालय क्या है?
  2. दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 विमेंस कॉलेज कौनसे हैं? 
    1. मिरांडा हाउस
    2. लेडी श्रीराम कॉलेज
    3. गार्गी कॉलेज
    4. लेडी इरविन कॉलेज
    5. जीजस एंड मेरी कॉलेज
    6. दौलत राम कॉलेज
    7. मैत्रेयी कॉलेज
    8. कमला नेहरू कॉलेज
    9. इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमन
    10. कालिंदी कॉलेज
  3. दिल्ली के टॉप 10 विमेंस कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया
    1. दिल्ली के टॉप 10 विमेंस कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक योग्यता
    2. दिल्ली के टॉप 10 विमेंस कॉलेज में पढ़ने के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. दिल्ली के टॉप 10 गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  4. दिल्ली यूनिवर्सिटीज़ के टॉप 10 गर्ल्स से पढ़ी कुछ मशहूर हस्तियां 
  5. FAQs

दिल्ली विश्वविद्यालय क्या है?

दिल्ली विश्वविद्यालय, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (युनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी है, जो भारत के दिल्ली शहर में स्थित है। यह 1922 में स्थापित किया गया था और यह भारत में सबसे बड़े और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक है। दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्सेज प्रदान करता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 विमेंस कॉलेज कौनसे हैं? 

यहाँ top 10 women’s colleges in delhi university की लिस्ट दी जा रही है-

मिरांडा हाउस

मिरांडा हाउस की स्थापना 1948 में की गई थी। यह कॉलेज DU के नार्थ कैंपस का हिस्सा है। यह गर्ल्स कॉलेज है। यहां विभिन्न तरह के बैचलर्स कोर्सेज छात्राओं को प्रदान किए जाते हैं।

लेडी श्रीराम कॉलेज

लेडी श्री राम कॉलेज की स्थापना सन 1956 में सर श्री राम ने अपनी पत्नी फूलन देवी (लेडी श्रीराम) की याद में की थी। यह कॉलेज DU के साउथ कैंपस का हिस्सा है। यह एक गर्ल्स कॉलेज है।

गार्गी कॉलेज

गार्गी महाविद्यालय, दिल्ली के दो कॉलेजों में से एक है, जिसे वर्ष 2004-2005 में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) द्वारा उत्कृष्टता ग्रांट्स के साथ कॉलेज से सम्मानित किया गया था। यह DU के साउथ कैंपस का हिस्सा है।

लेडी इरविन कॉलेज

लेडी इरविन कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के नार्थ कैंपस का हिस्सा है। इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1931 में गई थी। यहां छात्रों को अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी प्रोग्राम्स प्रदान किए जाते हैं।

जीजस एंड मेरी कॉलेज

जीसस एंड मेरी कॉलेज की स्थापना वर्ष 1968 में की गई थी। यह DU के साउथ कैंपस का हिस्सा है। JMC का लक्ष्य युवा महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए सशक्त बनाना है।

दौलत राम कॉलेज

दौलत राम कॉलेज की स्थापना 1960 में एक प्रसिद्द शिक्षाविद दौलत राम गुप्ता के द्वारा की गई थी। प्रारम्भ में इसका नाम प्रमिला कॉलेज था। यह DU के नॉर्थ कैंपस का हिस्सा है।

मैत्रेयी कॉलेज

मैत्रेयी कॉलेज DU के साउथ कैंपस में स्थित एक महिला कॉलेज है, जो बापू धाम, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली-110021, भारत में स्थित है। इसकी स्थापना जुलाई 1967 में हुई थी और इसका नाम वैदिक ऋषि मैत्रेयी के नाम पर रखा गया था। यहां साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के क्षेत्र में विभिन्न कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं।

कमला नेहरू कॉलेज

कमला नेहरू कॉलेज अगस्त क्रांति मार्ग, नई दिल्ली में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी। कमला नेहरू कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय ‘A’ ग्रेड रखता है और राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा मान्यता प्राप्त दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे प्रतिष्ठित ऑल-गर्ल्स कॉलेजों में से एक है।

इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमन

इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन की स्थापना भारत की आज़ादी से पूर्व वर्ष 1924 में की गई थी। यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक माना जाता है। महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान के एक भाग के रूप में स्थापित, यह कॉलेज एक खूबसूरत कैंपस में स्थित है। 

कालिंदी कॉलेज

1967 में स्थापित, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली में स्थित एक प्रमुख संस्थान है। यहां 46 UG और 3 PG कोर्सेज सहित डिग्री और सर्टिफिकेट कोर्सेज प्रदान करता है। ये प्रोग्राम फुलटाइम मोड में पेश किए जाते हैं।

दिल्ली के टॉप 10 विमेंस कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

दिल्ली के टॉप 10 विमेंस कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया को हम निम्नलिखित हैडलाइन्स की मदद से समझ सकते हैं-

दिल्ली के टॉप 10 विमेंस कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक योग्यता

मिरांडा हाउस कॉलेज में पढ़ने के लिए निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • किसी भी अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास  होना ज़रूरी है।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
  • किसी भी पीएचडी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट का मास्टर्स किया होना अनिवार्य है।
  • किरोड़ीमल कॉलेज में किसी भी UG या PG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।

दिल्ली के टॉप 10 विमेंस कॉलेज में पढ़ने के लिए आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली के टॉप 10 विमेंस कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस जमा करें।  
  • एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

दिल्ली के टॉप 10 गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

दिल्ली के टॉप 10 गर्ल्स में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तवेजों की लिस्ट इस प्रकार है: 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट

प्रवेश परीक्षाएं

  • दिल्ली के टॉप 10 गर्ल्स में किसी भी UG या PG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  
  • पीएचडी में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  

दिल्ली यूनिवर्सिटीज़ के टॉप 10 गर्ल्स से पढ़ी कुछ मशहूर हस्तियां 

Top 10 women’s colleges in delhi university से बहुत सी मशहूर हस्तियां पढ़ चुकी हैं।  यहाँ ऐसी ही कुछ मशहूर  हस्तियों के नाम दिए जा रहे हैं-

नाम प्रोफ़ाइल 
शीला दीक्षित पूर्व मुख्यमंत्री (दिल्ली) 
मिनिषा लाम्बा एक्टर 
मल्लिका शेरावत एक्टर 
अनीता देसाई उपन्यासकार
शोवना नारायण कत्थक डांसर  
नंदिता दास एक्टर/फिल्मकार  
बृंदा कारत राजनीतिज्ञ  
मीरा नायर फिल्मकार  
मीरा कुमार राजनीतिज्ञ  
मोनी रॉय एक्टर  

FAQs

दिल्ली यूनिवर्सिटी में कुल कितने महिला कॉलेज हैं? 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में कुल 22 महिला कॉलेज हैं।  

गार्गी कॉलेज महिला कॉलेज है या कोएड कॉलेज? 

गार्गी कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी का एक पूर्णत: महिला कॉलेज है।

गार्गी कॉलज और मिरांडा हाउस कॉलेज में से कौनसा बेहतर है? 

वर्तमान रैंकिंग के आधार पर तो मिरांडा हॉउस कॉलेज को दिल्ली यूनिवर्सिटी का सबसे अच्छा महिला कॉलेज माना जाता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्थापना वर्ष 1922 में हुई थी।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से कितने कॉलेज सम्बद्ध हैं?

वर्तमान में दिल्ली यूनिवर्सिटी से 91 कॉलेज सम्बद्ध हैं।

NIRF की फुल फॉर्म क्या है?

NIRF की फुल फॉर्म ‘नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क’ होती है।

डीयू के टॉप 5 कॉलेज कौन से हैं?

NIRF रैंकिंग 2023 के अनुसार डीयू के टॉप ​मिरांडा हाउस​, ​हिंदू कॉलेज​, ​लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन​आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज और ​​किरोड़ीमल कॉलेज​ है। 

क्या दिल्ली यूनिवर्सिटी में एंट्रेंस एग्जाम होता है?

दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए, बी.कॉम, बी.एससी प्रोग्राम और ऑनर्स पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए कैंडिडेट्स को CUET परीक्षा में शामिल होना होता है।

उम्मीद है कि top 10 women’s colleges in delhi university के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको टॉप विमेंस कॉलेज से जुड़ी सारी जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के ब्लॉग्स को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*