DU BTech Admission 2023 JEE Mains: शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, engineering.uod.ac.in पर कर सकते हैं अप्लाई

1 minute read
DU BTech Admission 2023 JEE Mains In Short

आज यानि 6 जुलाई 2023 को दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने नए लॉन्च किए गए BTech प्रोग्राम्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू किया है। एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- engineering.uod.ac.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित तीन नए BTech प्रोग्राम्स हैं- कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में BTech, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में BTech और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BTech। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 25 जुलाई 2023 रात 11:59 बजे तक है।

DU एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (मेन्स) के अंकों पर विचार करेगा। कैंडिडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म अपने नाम (जैसा कि JEE मेन्स एप्लिकेशन फॉर्म पर दिखाई देता है), जन्म तिथि और JEE मेन्स एप्लिकेशन नंबर के साथ भरना होगा।

एक बार रजिस्टर्ड होने के बाद, वे अपने पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल डिटेल्स और प्रोग्राम प्राथमिकताओं के साथ एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। प्रेसेंटेड आर्डर ऑफ प्रेजेंस सीटों का एलोकेशन निर्धारित करेगा। प्रत्येक BTech प्रोग्राम में 120 सीटें हैं।

छात्रों को प्रवेश के लिए JEE मेन्स स्कोर के अलावा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में कुल मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करने होंगे। DUआर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से संबंधित छात्रों के लिए वित्तीय सहायता योजना भी पेश करेगा।

ऐसे ही अन्य हत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*