किरोड़ीमल कॉलेज: जानिए DU के इस कॉलेज में पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

1 minute read
किरोड़ीमल कॉलेज

दिल्ली यूनिवर्सिटी भारत की सबसे अच्छी यूनिवर्सिटीज़ में से एक है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंतर्गत कुल 91 कॉलेज आते हैं। इन कॉलेज में से किरोड़ीमल कॉलेज को दिल्ली योनिवर्सिटी के सबसे अच्छे कॉलेज में से एक माना जाता है। बहुत से स्टूडेंट्स इस कॉलेज में पढ़ने का सपना देखते हैं। देश की बहुत सी मशहूर हस्तियां इस कॉलेज से पढ़ चुकी हैं। यहाँ इस कॉलेज के बारे में सभी प्रमुख बातों को विस्तार से बताया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए किरोड़ीमल कॉलेज के बारे में इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

स्थापना  1954 
प्रकार  पब्लिक 
प्रिंसिपल  डॉ विभा सिंह चौहान 
राज्य  दिल्ली 
उपनाम  KMC 
कैम्पस  नॉर्थ कैम्पस 

किरोड़ीमल कॉलेज का इतिहास

किरोड़ीमल कॉलेज की स्थापना 1954 में हुई थी। पहले इस कॉलेज का निर्मला कॉलेज था। देश के विभाजन के बाद सेठ किरोड़ी मल ने ट्रस्ट बनाकर इसका प्रबंधन अपने हाथों में ले लिया। पहले यह कॉलेज दिल्ली रोड पर स्थित था, लेकिन 1 फरवरी 1954 को इसे इसके वर्तमान कैम्पस में शिफ्ट कर दिया गया। किरोड़ीमल कॉलेज के प्रथम प्राचार्य चौधरी हरद्वारी लाल थे। किरोड़ीमल कॉलेज वर्ष 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों के समय ट्रेनिंग के लिए चुने गए दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुछ प्रमुख कॉलेजों में से एक था।   

किरोड़ीमल कॉलेज को क्यों चुनें?

आपको निम्नलिखित कारणों से इस कॉलेज को चुनना चाहिए-

  • यह कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रमुख कॉलेजों में से एक है।  
  • यह कॉलेज बहुत साधारण फीस में बहुत अच्छी शिक्षा देता है।  
  • इस कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफ़ेसर बहुत ही अच्छे माने जाते हैं।  
  • इस कॉलेज के नाम के कारण वहां से पढ़ने के बाद आपको किसी अच्छे संसथान में नौकरी मिलने की संभावनाए बहुत बढ़ जाती हैं।  
  • इस कॉलेज से पढ़ने के बाद आपके व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 

किरोड़ीमल कॉलेज के लिए महत्वपूर्ण डेट्स

डेट  इवेंट 
5 जून 2023   दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेजों में किरोड़ीमल कॉलेज 9वीं रैंकिंग प्राप्त हुई।   
28 जून 2023  एडमिशन के लिए कट ऑफ़ जारी 
30 जून 2023  CUET रिजल्ट जारी 

किरोड़ीमल कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

फील्ड  रेटिंग 
कॉलेज रेटिंग  9.0 
एकेडमिक रेटिंग  8.6 
फैकल्टी रेटिंग  8.6 
अकोमोडेशन रेटिंग  7.7 
प्लेसमेंट रेटिंग  7.6
इंफ्रास्ट्रक्चर रेटिंग  8.4

किरोड़ीमल कॉलेज में टॉप कोर्सेज और फीस

कोर्स  औसत सालाना फीस (INR)
बीकॉम  12,000-15,000 
बीए ऑनर्स  12,000-15,000
बीकॉम ऑनर्स  12,000-15,000
बीएससी ऑनर्स  12,000-15,000
एमए  9,000-10,000
एमएससी  9,000-10,000
बीए  12,000 – 15,000

किरोड़ीमल कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया इस प्रकार है : 

किरोड़ीमल कॉलेज के लिए आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में एडमिशन के लिए निम्नलिखित योग्यता अनिवार्य होती है : 

  • किसी भी अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएट होना ज़रूरी है।  
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।  
  • किरोड़ीमल कॉलेज में किसी भी UG या PG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।  

किरोड़ीमल कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया

इस कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है : 

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।  
  • एप्लिकेशन फीस जमा करें।  
  • एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।  

किरोड़ीमल कॉलेज के लिए प्रवेश परीक्षाएं

  • इस कॉलेज में किसी भी UG या PG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  
  • पीएचडी में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  

किरोड़ीमल कॉलेज में पढ़न के लिए छात्रवृत्तियां

यह कॉलेज छात्रों के लिए निम्नलिखित छात्रवृत्तियां प्रदान करता है-

  • Post Matric Scholarship: यह स्कॉलरशिप आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए जारी की जाती है।  
  • National Loan Scholarship Scheme: यह स्कॉलरशिप 60% से अधिक मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स के लिए जारी की जाती है।   

टॉप रिक्रूटर्स

  • Ernst & Young
  • Bajaj Capital
  • FRR Forex
  • PwC
  • Deloitte
  • Oberoi Hotels
  • ZS Associates

किरोड़ीमल कॉलेज के उल्लेखनीय पूर्व छात्र

इस कॉलेज के कुछ उल्लेखनीय पूर्व छात्र इस प्रकार हैं : 

नाम  प्रोफ़ाइल 
अमिताभ बच्चन  एक्टर 
विजय राज  एक्टर 
नवीन पटनायक  मुख्यमंत्री (ओडिशा)
दिनेश ठाकुर  नाट्य निर्देशक 
कबीर खान  फिल्म निर्देशक 
शक्ति कपूर  एक्टर 
के के  गायक 
मदन लाल खुराना  पूर्व मुख्यमंत्री (दिल्ली) 
पद्मावती बंधोपाध्याय  भारत की पहली महिला एयर चीफ मार्शल 
अर्जुन देव इतिहासकार 

किरोड़ीमल कॉलेज से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

  • इस कॉलेज के पास एक कम्प्यूटर सेंटर है जो कि एक बहुत बड़े भू भाग पर बना हुआ है।  
  • इस कॉलेज में एक सेमीनार रूम है जो सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। 
  • इस कॉलेज में एक मेडिकल ऑफिस भी स्थित है।  
  • इस कॉलेज में स्टूडेंट बैंक नाम की लाइब्रेरी स्टूडेंट्स के लिए 24 घंटे खुली रहती है।  

FAQs

किरोड़ी मल कॉलेज किस लिए प्रसिद्ध है?

किरोड़ीमल कॉलेज की स्थापना वर्ष 1954 में हुई थी। किरोरीमल कॉलेज एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह तीन धाराओं: कला, विज्ञान और वाणिज्य में 40 से अधिक यूजी और पीजी कार्यक्रम प्रदान करता है।

क्या किरोड़ीमल कॉलेज एक सरकारी कॉलेज है?

हाँ। यह कॉलेज एक सरकारी कॉलेज है।

किरोड़ीमल कॉलेज में पढ़न के लिए छात्रवृत्तियां कौनसी उपलब्ध हैं?

1. Post Matric Scholarship
2. National Loan Scholarship Scheme

उम्मीद है किरोड़ीमल कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको किरोड़ीमल कॉलेज से जुड़ी सारी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य ज्ञानवर्धक ब्लॉग के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert