CAA Full Form in Hindi : जानिए सीएए की फुल फॉर्म और इससे संबंधित कुछ मुख्य जानकारी

1 minute read
CAA Full Form in Hindi

CAA Full Form in Hindi सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (Citizenship Amendment Act) है। इसे हिंदी में नागरिकता संशोधन अधिनियम के रूप में जाना जाता है। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 (सीएए) भारत का एक ऐसा कानून है जिसकी मदद से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये 6 समुदायों (हिन्दू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध तथा पारसी) के शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिलती है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

CAA Full Form in Hindi

CAA Full Form in Hindiसिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (Citizenship Amendment Act)

What is CAA | सीएए क्या है ?

अगर कोई व्यक्ति भारत के तीन पड़ोसी देश (पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान) से उत्पीड़न या किसी और कारण अपना देश छोड़कर भारत में आना चाहते है तो इस सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट के जरिए उन शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल जाती है। ऐसे में उन शरणार्थियों को ये साबित करना होगा कि वो भारत में पांच साल रह चुके हैं। बता दें कि इस कानून को भारतीय संसद में 11 दिसंबर, 2019 को पारित किया गया था। यह भी बता दें कि यह अधिनियम सिर्फ 6 समुदाय के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता प्रदान करने की अनुमति देता है। आपको बता दें कि 11 मार्च 2024 को केंद्र सरकार ने देशभर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) कानून लागू कर दिया है। इससे पहले यह अधिनियम 10 दिसंबर 2019 को लोकसभा से और 11 दिसंबर 2019 को राज्यसभा से पारित हुआ था।

यह भी पढ़ें : What is CAA in Hindi

CAA में कौन से धर्म शामिल हैं?

CAA में छह समुदाय के लोग- हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी शामिल हैं। इस कानून के जरिए इन लोगों को भारतीय नागरिकता तब मिलेगी जब वे 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में आये हों।

कैसे होगा CAA के तहत नागरिकता के लिए रजिस्ट्रेशन

सीएए कानून के तहत, नागरिकता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। इसके लिए Indiancitizenshiponline.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। इस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के गैर मुस्लिम शरणार्थी (हिंदू, सिख, पारसी, बौद्ध और ईसाई ) को अपने बारे में जानकारी देनी होगी और भारत में प्रवास का समय बताना होगा। जरूरी डिटेल्स दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन सबमिट करना होगा और इसके बाद उन्हें नागरिकता देने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

संबंधित आर्टिकल

EWS फुल फॉर्मRBC फुल फॉर्म
IAS फुल फॉर्मSSC फुल फॉर्म
MRI फुल फॉर्मESIC फुल फॉर्म
AIIMS फुल फॉर्मBCCI फुल फॉर्म
HTML फुल फॉर्मSSC CGL फुल फॉर्म
DSSSB फुल फॉर्मNPCI फुल फॉर्म
NCAP फुल फॉर्मCBSE फुल फॉर्म
KVS फुल फॉर्मNoida फुल फॉर्म
SSC GD फुल फॉर्मPTE फुल फॉर्म
PGT फुल फॉर्मT20 फुल फॉर्म
PVR फुल फॉर्मAM PM फुल फॉर्म
PVTG फुल फॉर्मRPSC फुल फॉर्म
Phd फुल फॉर्मTGIF फुल फॉर्म
NCB फुल फॉर्मNDRF फुल फॉर्म
USSR फुल फॉर्मFSSAI फुल फॉर्म

उम्मीद है, CAA Full Form in Hindi के बारे में आपको समझ आया होगा। यदि आप फुल फॉर्म के अन्य ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*