खान सर जीके क्वेश्चंस

1 minute read
Basic General Knowledge

यदि आपको अपने जीवन में एक अच्छा शिक्षक मिल जाता है तो आपको सफलता प्राप्त करने से कोई रोक नहीं सकता। बिहार के पटना शहर में एक कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाने वाले खान सर भी सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की सूची में गिने जाते हैं। वे अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से सिर्फ पटना में ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। खान सर के द्वारा करंट अफेयर और जनरल स्टडीज के टॉपिक्स को इतनी आसानी से समझाया जाता है कि हर कोई विद्यार्थी उनका दीवाना हो जाता है। इस ब्लॉग में khan sir gk क्वेश्चंस के बारे में जानकारी दी गई है यदि आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

जीके क्या है और यह क्यों आवश्यक है?

जनरल नॉलेज हिस्ट्री, साइंस, लिटरेचर, आर्ट, करेंट इवेंट्स और अन्य विभिन्न विषयों और विषयों के बारे में जानकारी और समझ की एक विस्तृत श्रृंखला को संदर्भित करती है। यह फैक्ट्स और इंफॉर्मेशन का संग्रह है जो एक व्यक्ति ने शिक्षा, पढ़ने और जीवन के अनुभवों के माध्यम से प्राप्त किया है। जनरल नॉलेज विशिष्ट ज्ञान से भिन्न होता है, जो किसी विशिष्ट क्षेत्र या विषय वस्तु से संबंधित होता है। उदाहरण के लिए, चिकित्सा के बारे में डॉक्टर के ज्ञान को विशिष्ट ज्ञान माना जाएगा, जबकि विश्व इतिहास के बारे में उनके ज्ञान को सामान्य ज्ञान माना जाएगा। अच्छी जनरल नॉलेज जीवन के कई पहलुओं में फायदेमंद हो सकता है, जैसे शिक्षा में, प्रोफेशनल और पर्सनल डेवलपमेंट में, और सोशल इंटरेक्शन में। यह व्यक्तियों को गंभीर रूप से सोचने, सूचित निर्णय लेने और दूसरों के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करने की अनुमति देता है। यह किसी व्यक्ति के दृष्टिकोण को व्यापक बनाने में भी मदद करता है और उन्हें अपने आसपास की दुनिया के बारे में सूचित रखता है।

खान सर कौन है?

khan sir gk और करेंट अफेयर्स को अपने अलग ही चर्चित अंदाज़ में पढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। 2020 से पहले वे अपनी कोचिंग पटना में चलाया करते थे उसके बाद में कॉविड 19 के लॉकडॉउन की वजह से उन्होंने यूट्यूब के माध्यम से वीडियो बनाकर पढ़ाना शुरू किया। उसके बाद वे बहुचर्चित अंदाज़ में पढ़ाने की वजह से मशहूर हो गए। खान सर विद्यार्थियों को बहुत कम फीस लेकर पढ़ाने के लिए भी जाने जाते हैं। SSC जैसे एग्जाम्स की कोचिंग के वे सिर्फ INR 200 से 450 तक ही फीस लेते हैं। जबकि देश के सबसे अधिक चर्चित एग्जाम यूपीएससी के लिए जहां अन्य कोचिंग संस्थान INR 2 लाख से भी अधिक फीस लेते हैं उसकी खान सर सिर्फ 7,500 रुपए में तैयारी करवाते हैं। 

खान सर जीके क्वेश्चंस

khan sir gk क्वेश्चंस निम्न प्रकार से हैं:

  1. ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना कब हुई

उत्तर – 1828 ई.


2. ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना किसके द्वारा और कहाँ की गई?

उत्तर – कलकत्ता में, राजा राममोहन राय


3. आधुनिक भारत में हिंदू धर्म के सुधार का पहला आंदोलन कौन-सा था?

उत्तर – ब्रह्म समाज


4. ब्रह्म समाज का विरोधी संगठन कौन-सा था जिसने सती प्रथा व अन्य सुधारों का विरोध किया?

उत्तर – धर्म सभा


5. धर्म सभा के संस्थापक कौन थे?

उत्तर – राधाकांत देव


6. सती प्रथा का अंत कब हुआ?

उत्तर – 1829 ई.


7. सती प्रथा के अंत में सबसे अधिक प्रयास किसका रहा?

उत्तर – राजा राममोहन राय


8. ‘आर्य समाज’ की स्थापना कब हुई?

उत्तर – 1875 ई., मुंबई


9. ‘आर्य समाज’ की स्थापना किसने की?

उत्तर – स्वामी दयानंद सरस्वती ने


10. आर्य समाज किसके विरुद्ध है?

उत्तर – धार्मिक अनुष्ठान व मूर्ति पूजा


11. 19वीं सदी में भारतीय पुनर्जागरण का पिता किसे माना जाता है?

उत्तर – राजा राममोहन राय को


12. राजाराम मोहन राय का जन्म कहाँ हुआ?

उत्तर – राधानगर, जिला वर्धमान


13. स्वामी दयानंद सरस्वती का मूल नाम क्या था?

उत्तर – मूलशंकर


14. राजा राममोहन राय के इंग्लैंड जाने के बाद ब्रह्म समाज की बागडोर किसने संभाली?

उत्तर – रामचंद विधावागीश


15. किसके प्रयासों से ब्रह्म समाज की जड़े उत्तर प्रदेश, पंजाब व मद्रास में फैली?

उत्तर – केशवचंद्र सेन


16. 1815 ई. में कलकत्ता में किसने ‘आत्मीय सभा’ की स्थापना की?

उत्तर – राजा राममोहन राय


17. राजा राममोहन राय व डेविड हेयर हकिस संस्था से जुड़े थे?

उत्तर – हिन्दू कॉलेज


18. थियोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना कब और कहाँ हुई?

उत्तर – 1875 ई., न्यूयॉर्क में


19. थियोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना भारत में कब और कहाँ हुई?

उत्तर – 1882 ई., अडयार, मद्रास में


20. ‘सत्यार्थ प्रकाश’ की रचना किसने की?

उत्तर – दयानंद सरस्वती


21. ‘वेदों की ओर लोटों’ का नारा किसने दिया?

उत्तर – दयानंद सरस्वती


22. ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना कब हुई—?

उत्तर – 1896-97 ई., बैलूर (कलकत्ता)


23. ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना किसने की?

उत्तर – स्वामी विवेकानंद


24. अलीगढ़ आंदोलन किसने चलाया?

उत्तर – सर सैय्यद अहमद खाँ


25. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की नींव किसने डाली?

उत्तर – सर सैय्यद अहमद खाँ


26. ‘युवा बंगाल’ आंदोलन के नेता कौन थे?

उत्तर – हेनरी विवियन डेरोजियो


27. ‘सत्य शोधक समाज’ की स्थापना किसने थी?

उत्तर – ज्योतिबा फूले


28. किस धर्म सुधारक की मृत्यु भारत से बाहर हुई?

उत्तर – राजा राममोहन राय


29. वहाबी आंदोलन का मुख्य केंद्र कहाँ था?

उत्तर – पटना


30. भारत में दास प्रथा को कब अवैध घोषित किया गया?

उत्तर – 1843 ई.


31. भारत में अंग्रेजी शिक्षा की व्यवस्था किसके द्वारा की गई?

उत्तर – विलियम बैंटिंक द्वारा


32. ‘वेदों में संपूर्ण सच्चाई निहित है’ यह कथन किसका है?

उत्तर – स्वामी दयानंद सरस्वती


33. ‘महाराष्ट्र का सुकरात’ किसे कहा जाता है?

उत्तर – महादेव गोविंद रानाडे


34. विवेकानंद किस स्थान पर विश्व धर्म सम्मेलन में प्रसिद्ध हुए?

उत्तर – शिकागो


35. ‘संवाद कौमुदी’ पत्र के संपादक कौन थे?

उत्तर – राजा राममोहन राय


36. ‘तत्व रंजिनी सभा’, ‘तत्व बोधिनी सभा’ व ‘तत्व बोधीन पत्रिका’ किससे संबंधित हैं?

उत्तर – देवेंद्र नाथ टैगोर


37. ‘प्रार्थना समाज’ की स्थापना किसकी प्रेरणा के फलस्वरूप हुई?

उत्तर – केशवचंद्र सेन


38. ‘वामा बोधिनी’ पत्रिका महिलाओं के लिए किसने निकाली?

उत्तर – केशवचंद्र सेन


39. शारदामणी कौन थी?

उत्तर – रामकृष्ण परमहंस की पत्नी


40. ‘कूका आंदोलन’ किसने चलाया था?

उत्तर – गुरु राम सिंह


41. 1956 ई. में कौन-सा धार्मिक कानून पारित हुआ?

उत्तर – धार्मिक अयोग्यता कानून


42. महाराष्ट्र के किस सुधारक को ‘लोकहितवादी’ कहा जाता है?

उत्तर – गोपाल हरि देशमुख


43. ब्रह्म समाज किस सिद्धांत पर आधारित है?

उत्तर – एकेश्वरवाद


44. ‘देव समाज’ की स्थापना किसने की?

उत्तर – शिवनारायण अग्निहोत्री


45. ‘राधास्वामी सत्संग’ के संस्थापक कौन हैं?

उत्तर – शिवदयाल साहब


46. फेवियन आंदोलन का प्रस्तावक कौन था?

उत्तर – एनी बेसेंट


47. 20वीं सदी के आरंभिक दशक में आरंभ होने वाला आंदोलन कौन-सा था?

उत्तर – अहरार


48. ‘भारत समाज सेवक’ की स्थापना कब और किसके द्वारा की गई?

उत्तर – 1905 ई., गोपाल कृष्ण गोखले द्वारा


49. सिक्ख गुरुद्वारा अधिनियम कब पारित हुआ?

उत्तर – 1925 ई.


50. रामकृष्ण परमहंस का मूल नाम क्या था?

उत्तर – गदाधर चटोपाध्याय


51. डॉ. ऐनी बेसेंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष कब बनी?

उत्तर – 1917 ई.


52. शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कब भाग लिया?

उत्तर – 1893 ई.


53. ‘प्रीसेप्टस ऑफ जीसस’ की रचना किसने की?

उत्तर – राजा राममोहन राय ने


54. राजा राममोहन राय की फारसी पुस्तक कौन-सी थी जिसका प्रकाशन 1809 में हुआ?

उत्तर – तुहफतुह-उल-मुवाहिदीन


55. वेदांत कॉलेज की स्थापना किसने की?

उत्तर – राजा राममोहन राय ने


56. राजा राममोहन राय को किसने ‘युग दूत’ कहा?

उत्तर – सुभाष चंद्र बोस ने

भारतीय आंदोलन

khan sir gk के भारतीय आंदोलन से संबंधित क्वेश्चंस निम्न हैं:

  1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना ➭ 1885 ई.
  1. बंग-भंग आंदोलन(स्वदेशी आंदोलन) ➭ 1905 ई.
  1. मुस्लिम लीग की स्थापना ➭ 1906 ई.
  1. कांग्रेस का बंटवारा ➭ 1907 ई.
  1. होमरूल आंदोलन ➭ 1916 ई.
  1. लखनऊ पैक्ट ➭ दिसंबर 1916 ई.
  1. मांटेग्यू घोषणा ➭ 20 अगस्त 1917 ई.
  1. रौलेट एक्ट ➭ 19 मार्च 1919 ई.
  1. जालियांवाला बाग हत्याकांड ➭ 13 अप्रैल 1919 ई.
  1. खिलाफत आंदोलन ➭ 1919 ई.
  1. हंटर कमिटी की रिपोर्ट प्रकाशित ➭ 18 मई 1920 ई.
  1. कांग्रेस का नागपुर अधिवेशन ➭ दिसंबर 1920 ई.
  1. असहयोग आंदोलन की शुरुआत ➭ 1 अगस्त 1920 ई.
  1. चौरी-चौरा कांड ➭ 5 फरवरी 1922 ई.
  1. स्वराज्य पार्टी की स्थापना ➭ 1 जनवरी 1923 ई.
  1. हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन ➭ अक्टूबर 1924 ई.
  1. साइमन कमीशन की नियुक्ति ➭ 8 नवंबर 1927 ई.
  1. साइमन कमीशन का भारत आगमन ➭ 3 फरवरी 1928 ई.
  1. नेहरू रिपोर्ट ➭ अगस्त 1928 ई.
  1. बारदौली सत्याग्रह ➭ अक्टूबर 1928 ई.
  1. लाहौर पड्यंत्र केस ➭ 8 अप्रैल 1929 ई.
  1. कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन ➭ दिसंबर 1929 ई.
  1. स्वाधीनता दिवस की घोषणा ➭ 2 जनवरी 1930 ई.
  1. नमक सत्याग्रह ➭ 12 मार्च 1930 ई. से 5 अप्रैल 1930 ई. तक
  1. सविनय अवज्ञा आंदोलन ➭ 6 अप्रैल 1930 ई.
  1. प्रथम गोलमेज आंदोलन ➭ 12 नवंबर 1930 ई.
  1. गांधी-इरविन समझौता ➭ 8 मार्च 1931 ई.
  1. द्वितीय गोलमेज सम्मेलन ➭ 7 सितंबर 1931 ई.
  1. कम्युनल अवार्ड (साम्प्रदायिक पंचाट) ➭ 16 अगस्त 1932 ई.
  1. पूना पैक्ट ➭ सितंबर 1932 ई.
  1. तृतीय गोलमेज सम्मेलन ➭ 17 नवंबर 1932 ई.
  1. कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन ➭ मई 1934 ई.
  1. फॉरवर्ड ब्लाक का गठन ➭ 1 मई 1939 ई.
  1. मुक्ति दिवस ➭ 22 दिसंबर 1939 ई.
  1. पाकिस्तान की मांग ➭ 24 मार्च 1940 ई.
  1. अगस्त प्रस्ताव ➭ 8 अगस्त 1940 ई.
  1. क्रिप्स मिशन का प्रस्ताव ➭ मार्च 1942 ई.
  1. भारत छोड़ो प्रस्ताव ➭ 8 अगस्त 1942 ई.
  1. शिमला सम्मेलन ➭ 25 जून 1945 ई.
  1. नौसेना का विद्रोह ➭ 19 फरवरी 1946 ई.
  1. प्रधानमंत्री एटली की घोषणा ➭ 15 मार्च 1946 ई.
  1. कैबिनेट मिशन का आगमन ➭ 24 मार्च 1946 ई.
  1. प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस ➭ 16 अगस्त 1946 ई.
  1. अंतरिम सरकार की स्थापना ➭ 2 सितंबर 1946 ई.
  1. स्वतंत्रता मिली ➭ 15 अगस्त 1947 ई.

FAQs

खान सर की कोचिंग संस्थान किस जगह पर है?

खान सर पटना में अपनी ऑफलाइन कोचिंग पर पढ़ाते हैं इसके साथ वे यूट्यूब चैनल के माध्यम से तथा अपने एप पर भी पढ़ाते हैं। 

खान सर के एप का क्या नाम है?

खान सर के एप का नाम “खान सर ऑफिशियल” है। 

क्या खान सर यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन के लिए भी पढ़ाते हैं?

हां, खान सर ने 2023 के की शुरुआत से यूपीएससी के लिए एक नए बैच की शुरुआत की है। 

उम्मीद है कि इस ब्लॉग ने आपको khan sir gk की तैयारी कैसे करें से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान की है। यदि आप इसी तरह के और भी आकर्षक ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो आप Leverage Edu Hindi Blogs इस लिंक के द्वारा पढ़ सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*