12 नवंबर का इतिहास (12 November Ka Itihas) – 1940 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता अमजद ख़ान का हुआ था जन्म 

1 minute read
12 नवंबर का इतिहास (12 November Ka Itihas)

देश और दुनिया में 12 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 12 नवंबर का इतिहास (12 November Ka Itihas) जानेंगे।

12 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1940 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता अमजद ख़ान का जन्म हुआ था। 2009 में 12 नवंबर को ही भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के ‘अतुल्य भारत’ अभियान को वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 दिया गया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

12 नवंबर का इतिहास (12 November Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2009 में 12 नवंबर को ही भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के ‘अतुल्य भारत’ अभियान को वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 दिया गया था।
  • 2005 में आज ही के दिन ढाका में 13वां दक्षेस शिखर सम्मेलन शुरू हुआ था।
  • 2002 में 12 नवंबर को ही संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नई शांति योजना तैयार की थी।
  • 1995 में आज ही के दिन नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित हुआ था।
  • 1967 में 12 नवंबर के दिन ही इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
  • 1956 में आज ही के दिन मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए थे।
  • 1953 में 12 नवंबर के दिन ही इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
  • 1936 में 12 नवंबर के दिन ही केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले थे।
  • 1925 में आज ही के दिन अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर साइन किए थे।
  • 1923 में 12 नवंबर के दिन राजकुमारी मॉड ऑफ फाइफ ने वेलिंगटन बैरकों, लंदन में कप्तान चार्ल्स अलेक्जेंडर कार्नेगी से विवाह कर लिया था।
  • 1918 में आज ही के दिन ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

12 नवंबर का इतिहास (12 November Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1940 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता अमजद ख़ान का जन्म हुआ था।
  • 1896 में 12 नवंबर को ही भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली का जन्म हुआ था।

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 12 नवंबर का इतिहास (12 November Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*